बिहार:सनातन धर्म का क,ख,ग,नहीं जानने वाले लोग भी प्रभु राम और सनातन पर बोल रहे हैं: लक्ष्मी सिन्हा

बिहार (पटना):समाजसेवी  लक्ष्मी सिन्हा ने एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम पूरे विश्व के अराध्य हैं। राम नाम से ही शांति, संतुष्टि और कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है। जो राम का नहीं वह किसी काम का नहीं। बिहार भगवान राम की ज्ञान स्थली है। यहीं प्रभु राम का ससुराल भी है। मां सीता का प्राकट्य बिहार में ही हुआ था। बिहार ने हर कालखंड में देश का शक्ति प्रदान की है। आगे श्रीमती सिन्हा ने कहा कि बिहार तप, त्याग, विद्या और संघर्ष की भूमि है। हमें नेताओं के बयान से मतलब नहीं है परंतु सनातन धर्म का क,ख,ग, नहीं जानने वाले लोग भी प्रभु राम और सनातन पर बोल रहे हैं। सनातन की शक्ति को पूरी दुनिया जानती है। कुछ लोग बड़े नेता बनने के लिए देश की आत्मा पर प्रहार कर रहे हैं, इसका परिणाम उन्हें मिलने वाला है। 500 वर्ष बाद प्रभु श्रीराम अपने घर आ रहे हैं पूरी दुनिया 22 जनवरी को दीपावली मनाएगी।

धरती का बैकुंठ और त्रेता की विश्वप्रसिद्ध हैं श्रीराम: लक्ष्मी सिन्हा

समाज सेविका  लक्ष्मी सिन्हा ने कहा श्री रामजन्मभूमि पर श्रीरामलाल की प्राण-प्रतिष्ठा हो रही है। प्रथम दृष्ट्या यह एक धार्मिक अनुष्ठा है, पर इतना भर करने से प्राण- प्रतिष्ठा के इस प्रसंग को समग्रता में नहीं समझा जा सकता। वस्तुत: भारत के संदर्भ में धर्म शब्द का अभिप्राय अत्यंत व्यापक है। इस व्यापकता को परिभाषित करते हुए हमें धर्मेविग्रह श्रीराम को देखना होगा। श्रीराम की धर्मप्राण भारत के साथ एक विशेष प्रकार की संगति है। देश के इतिहास-भूगोल-संस्कृति और विश्वास में निहित जीवन-बोध को श्रीराम अभिव्यक्त कहते हैं। यही कारण है कि यह देश उन्हेंपरमार्थरूप ब्रह्म स्वीकारने के साथ ही मर्यादा पुरुषोत्तम भी मानते हैं। वेदों के मंत्र,रामायण से लेकर वाल्मीकि, देवव्यास और गोस्वामी तुलसीदास तक साधुवाद की कसौटी श्रीराम है। कालचक्र के साथ धर्म की जटिल होती गई परिभाषाओं को श्रीराम के बिना समझना दुरुह है। भारतीयता के नाम पर यह देश पीढ़ियों से चरित्र के जिन मूल्यों को सामने रखते आया है, श्रीराम उसके प्रतिनिधि-पुरुष है। हिंदू संस्कृति और उसके मूल सनातन धर्म की पहली पुरी अयोध्या अपनी संस्कृति पहचान में पुनप्रतिष्ठित हो रही है। यह उन महाराज मनु की राजधानी है, जिसके संबंध में मानव-जाति की पहचान है। यह उन मर्यादापुरुषोत्तम श्रीराम की जन्म भूमि है जिसकी जीवनयात्रा निर्वासन से प्ररंभ होकर निषाद, किरात, कोल-भील वनवासी, गिरिवासी तथा ऋषि-मुनियों से होते हुए वरन-भालूओं तक पहुंचती है और उनमें स्नेहा संचार करती है और अंततः रामराज्य का आकार लेती है। लक्ष्मी सिन्हा ने आगे कहा कि श्रीराम का चरित्र सद्भाव और सौमनस्य की उसे संस्कृति को व्यक्ति की चेतना में जागृत करता है, जो भारतीयता का प्राण तत्व है। यह एक नगर या तीर्थ भर का विकास नहीं है, यह उसे विश्वास की विजय है, जिसे ‘सत्यमेव जयते’के रूप में भारत के राजचिह्र में अंगीकार किया गया है। लोक की बहुआयामी चेतन को एकात्म करने, सदियों की निष्ठा को सम्मान देने और इन सब के माध्यम से एक संप्रभु राष्ट्र की लोकोन्मुख प्रतिज्ञा को पूरा करने का यह अप्रतिम उदाहरण है। यह सांस्कृतिक पुनर्जागरण का आध्यात्मिक अनुष्का है। जिसे राष्ट्रीय गौरव के रूप में देखा जाना चाहिए। शताब्दियों से आस्था कि केंद्र अयोध्यापुरी का पुनरूत्थान श्रीराम के उस मनुष्य भाव का सत्कार है, जिसकी शिक्षा देने के लिए उनका अवतार हुआ।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *