महाराजगंज : आजकल शादियों का सीजन चल रहा है। कोरोना के कारण पिछले 2 सालों से शादियों में धूमधाम देखने को नहीं मिल रही थी। लेकिन इस बार किसी भी तरह की कोई पाबंदी नहीं है। इसलिए शादियों में होने वाली रौनक लौट आई है। इसी बीच यूपी के महाराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र के एक शादी समारोह की रौनक उस समय फीकी हो गई जब दूल्हा अपने घर से परछावन कर बारात लेकर निकला लेकिन दुल्हन के घर यानी ससुराल ना पहुंचकर सीधे अस्पताल पहुंच गया। बारात रोकी और छलकाने लगा जाम दरअसल दूल्हे ने बीच रास्ते में बारात रोकी और अपने दोस्तों के संग शराब पीने लगा। जिसके बाद अचानक तबीयत बिगड़ने से वो अस्पताल पहुंच गया। इसके बाद जैसे ही दुल्हन के घरवालों को ये पता चला कि दूल्हा अस्पताल में भर्ती है तो बारात आने वाले घर में हड़कंप मच गया। लड़की के घरवाले आनन फानन में अस्पताल पहुंचे और दूल्हे की हालत का जायजा लिया। इसी दौरान जब उन्हें ये पता चला कि दूल्हे की तबीयत शराब पीने से बिगड़ी है तो दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद बारात बीच रास्ते से ही बैरंग लौट गई।
-BNE-