LUCKNOW:UP CM योगी ने बस्ती में हवाई सर्वेक्षण कर किया बाढ़ की स्थिति का निरीक्षण

हेंगापुर सर्वोदय विद्यालय, दुबौलिया में स्थापित राहत वितरण शिविर में बाढ़ प्रभावितों का पूछा कुशलक्षेम,बाढ़ प्रभावित लोगों को वितरित की राहत सामग्री

लखनऊ:  CM UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद बस्ती में हवाई सर्वेक्षण कर बाढ़ की स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने हेंगापुर सर्वोदय विद्यालय, दुबौलिया में स्थापित राहत वितरण शिविर में बाढ़ प्रभावितों का कुशलक्षेम पूछा और उनसे संवाद किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री वितरित की गई।CM  ने कहा कि अप्रत्याशित बाढ़ के संकट में केन्द्र व राज्य सरकार बाढ़ प्रभावितों के साथ हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रभावित परिवारों को युद्धस्तर पर राहत सामग्री वितरित की जाए तथा राहत एवं बचाव कार्य हेतु नाव एवं मोटर बोट की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करायी जाए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को लोगों के उपचार की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों के पशुओं के लिए भूसे-चारे की व्यवस्था की जाए।CM ने कहा कि जनपद बस्ती के 70 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। यह अप्रत्याशित है। पहाड़ों पर हुई वर्षा का पानी आ जाने से यह विषम स्थिति उत्पन्न हुई है। इसके पूर्व, अक्टूबर माह में इस तरह की बाढ़ कभी नहीं आयी। सभी जनप्रतिनिधि तथा जिला प्रशासन बाढ़ प्रभावित लोगों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध करा रहे हैं। राहत सामग्री के रूप में 10 किलो चावल, 10 किलो आटा, 10 किलो आलू, 02 किलो अरहर की दाल, रिफाइण्ड तेल, 05 लीटर केरोसिन ऑयल के अतिरिकत भुना चना सहित अन्य खाद्य वस्तुएं वितरित की जा रही हैं। साथ ही प्रभावित लोगों को टॉर्च एवं कपड़े उपलब्ध कराए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन फसल हानि तथा प्रभावित घरों का सर्वे कराकर तत्काल सहायता राशि उपलब्ध कराए।

मृत्यु होने पर पीड़ित परिवार को दी जाए 04 लाख रुपये की अहेतुक सहायता

उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त व नष्ट हुए घरों के लिए मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिया जाएगा। बाढ़ या अन्य आपदा से किसी की दुःखद मृत्यु होने पर पीड़ित परिवार को 04 लाख रुपये की अहेतुक सहायता दी जाएगी। बाढ़ से अंग-भंग हुए व्यक्ति को ढाई लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि पशु हानि होने पर भी लोगों को अनुमन्य आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी जाएगी।इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *