LUCKNOW:यूथ काग्रेंस प्रदेश महासचिव शिवम त्रिपाठी बनें शिमला ग्रामीण विधानसभा प्रभारी

LUCKNOW:हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में दमदारी से उतरी काग्रेंस पार्टी ने यूपी यूथ काग्रेंस प्रदेश महासचिव व यूपीसीसी सदस्य शिवम त्रिपाठी को शिमला ग्रामीण विधानसभा का चुनाव प्रभारी बनाया है।हिमाचल प्रदेश काग्रेंस पार्टी के प्रभारी व राज्यसभा सदस्य राजीव शुक्ला ने यूपी यूथ काग्रेंस प्रदेश महासचिव शिवम त्रिपाठी निवासी लखनऊ के जुझारुपन,मेहनत व संघर्ष को देखते हुये हिमाचल प्रदेश की सबसे अहम मानी जाने वाली शिमला ग्रामीण विधानसभा सीट का चुनाव प्रभारी मनोनीत किया है।आप को बता दे शिमला ग्रामीण विधानसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिहं के बेटे विक्रमादित्य सिहं चुनाव लड़ते है।इस लिए पार्टी स्तर पर भी ये विधानसभा सीट अहम मानी जाती है।यूथ काग्रेंस प्रदेश महासचिव शिवम त्रिपाठी ने कहा पार्टी ने जो भी जिम्मेदारी उन्हें पार्टी हाई कमान ने विधानसभा चुनाव में दी है उसे पूरी निष्ठां व ईमानदारी से निभाकर शिमला ग्रामीण विधानसभा में पार्टी को जिताने के लिये जी तोड़ मेहनत करूंगा।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *