सरोजनीनगर:झारखंड पहुंचे डॉ. राजेश्वर सिंह, बाबा बैजनाथ का आशीर्वाद लेकर किया निशिकांत दुबे के लिए प्रचार

-डॉ. राजेश्वर सिंह ने बाबा वैद्यनाथ के दर्शन कर की भाजपा के लिए प्रचंड बहुमत की कामना

लखनऊ।सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह मंगलवार को झारखंड राज्य के गोड्डा संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ. निशिकांत दुबे के समर्थन में जनसंपर्क करने गोड्डा पहुंचे।विधायक ने सर्व प्रथम देवघर स्थित वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन पूजन किया और आशीर्वाद लिया। वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन के उपरांत विधायक ने अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) पर लिखा “बाबा वैद्यनाथ से समस्त प्रियजनों की विजय एवं भाजपा के लिए प्रचंड बहुमत की कामना की।
सरोजनीनगर विधायक ने गोड्डा में तीन बार से लगातार भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के लिए जनसंपर्क किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान सरोजनीनगर विधायक ने गोड्डा में निशिकांत दुबे द्वारा कराए गए कार्यों से जनता को अवगत कराते हुए कहा कि गोड्डा में निशिकांत दुबे के प्रयासों से देवघर में एम्स और हवाई अड्डा बन रहा है, नई रेलवे लाइन बनीं, पुनासी बांध बन रहा है, 1,37,225 घरों तक नल से जल पहुंचा, 1,39,674 परिवारों के पीएम आवास बनें, 2,27,291 को किसान सम्मान निधि मिली, 2,89,093 घरों में टॉयलेट्स बनें, 7,35,735 को आयुष्मान योजना का लाभ मिला, 17,64,258 परिवारों को फ्री राशन मिल रहा है।विधायक डॉ. सिंह ने आगे जोड़ा कि निशिकांत दुबे के प्रयासों से गोड्डा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से 692 किमी सड़क बनीं,18,007 को श्रमयोगी मानशक्ति का लाभ मिला, 20,941 को कौशल विकास प्रशिक्षण मिला, 2,32,140 को दीन दयाल अंत्योदय योजना का लाभ मिला, 5,73,470 को मुद्रा योजना का लाभ मिला, 6,93,162 श्रमिकों के ई श्रम कार्ड बनें। निशिकांत दुबे झारखंड में अंत्योदय से सर्वोदय का लक्ष्य पूरा कर रहे हैं।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *