LUCKNOW:धर्मपाल और केशव प्रसाद मौर्य ने भी सभाला चुनावी मैदान,की बैठक व सभा

विपक्ष के पास कोई मुद्दा नही -धर्मपाल

-मतदान सम्पन्न होने तक बूथ पर डटे रहे बीजेपी कार्यकर्ता

लखनऊ 29 मई । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने बुधवार को बलिया में सलेमपुर लोकसभा संचालन समिति, लोकसभा व विधानसभा के प्रभारी व संयोजकों के साथ बैठक में विजय का मंत्र सौंपा। प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने कहा कि आगामी तीन दिनों में अथक परिश्रम करना है। हर बूथ पर पिछले चुनाव में मिले भाजपा के मतों में 370 से अधिक वोट जोड़ने के संकल्प के साथ काम करना है। भाजपा कार्यकर्ता अथक परिश्रम का पर्याय हैं। कुशल बूथ प्रबंधन से बूथ की मजबूत संरचना प्रत्येक लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायक है। उन्होंने कहा कि अब सिर्फ तीन दिन शेष है। मतदान के दिन की तैयारी भी हमें अभी पूरी करना होगी। मतदान सम्पन्न होने तक बूथ पर डटे रहना है।  धर्मपाल सिंह ने कहा कि कांग्रेस, सपा व बसपा सहित तमाम विपक्षी दलों के पास कोई मुद्दा नही हैं। झूठ, फरेब तथा भ्रम फैलाकर सभी विपक्षी दल अपने परिवार की राजनैतिक विरासत को बचाने के लिए चुनाव लड़ रहे है। इंडी गठबंधन के दल  राजनैतिक महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पिछड़ा वर्ग व अनुसूचित वर्ग का आरक्षण मुसलमानों को देने का एजेंडा पूरे देश में लागू करना चाहते हैं। भाजपा पिछड़ा वर्ग व अनुसूचित वर्ग के आरक्षण की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी ने धर्म के आधार पर आरक्षण का सदैव विरोध किया और भाजपा भी धर्म के आधार पर आरक्षण का पुरजोर विरोध करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि कांग्रेस तथा सपा के इस षडयंत्र को लेकर प्रत्येक बूथ पर जाकर प्रत्येक मतदाता के बीच संवाद करना है। हर घर पर दस्तक देकर अवश्य मतदान और भाजपा के लिए मतदान के लिए जनजागरण अभियान चलाना है। यह सुनिश्चित करना है कि परिवार पर्ची, वोटर पर्ची तथा मोदी जी का पत्र प्रत्येक परिवार तक पहुंचे। हमारा लक्ष्य विकसित भारत का है, जिसके लिए अबकी बार 400 पार का लक्ष्य प्राप्त करके मजबूत सरकार बनाने के लिए अथक परिश्रम करना है। बूथ की विजय की रणनीति के तहत पन्ना प्रमुखों सहित बूथ की टीम के बूथ के प्रत्येक व्यक्ति तक प्रधानमंत्री के नेतृत्व की योजनाओं व ऐतिहासिक निर्णय को पहुंचाने का काम करना है। उन्होंने कहा कि वातावरण हमारे अनुकूल है और हम प्रदेश में सभी 80 सीटें जीतने के लक्ष्य की ओर बढ़ रहे है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  के नेतृत्व में देश विश्व की आर्थिक महाशक्ति बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है। प्रभु श्री रामलला के भव्य मंदिर का निर्माण के साथ ही देश के सभी सांस्कृतिक व आध्यात्मिक केन्द्रों का विकास हुआ है। आतंकवाद का खात्मा हुआ है। योगी  के नेतृत्व में भाजपा की सरकार में उत्तर प्रदेश दंगा, गुंडागर्दी, माफियाराज तथा भ्रष्टाचार से मुक्त हुआ है। बहन, बेटियां, घर, खेत खलिहान सुरक्षित हुए है। सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण की गारंटी लेकर प्रत्येक बूथ तक पहुंचना है।

मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते ही फहरायेगा पीओके में तिरंगा-केशव

उपमुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा नेता अखिलेश यादव और कांग्रेस के नेता राहुल गांधी सोने, चांदी की चम्मच लेकर पैदा हुए है। यह लोग गरीबों के दर्द को नहीं जानते है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  गरीब परिवार में पैदा हुए, इसलिए वह गरीबों की समस्या को समझते हैं। मोदी  गरीबों के आशीर्वाद से देश के प्रधानमंत्री बने और मोदी ने सरकार की प्रत्येक योजना को गरीब कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। मोदी सरकार ने चार करोड़ गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास, बारह करोड़ गरीबों के घर शौचालय, दस करोड़ से अधिक उज्ज्वला योजना के गैस कनेक्शन तथा साठ करोड़ लोगो को आयुष्मान कार्ड से निःशुल्क इलाज की सुविधा दी और अस्सी करोड़ लोगों को निःशुल्क राशन की सुविधा मिल रही है। श्री मौर्य कुशीनगर के खड्डा, राबर्ट्सगंज लोकसभा क्षेत्र के चकिया, गाजीपुर लोकसभा क्षेत्र के जमनियां में जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यूपीए सरकार में कांग्रेस के प्रधानमंत्री ने कहा था कि देश के खजाने, सम्पत्ति तथा संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है लेकिन मोदी  ने कहा कि देश के खजाने, सम्पत्ति तथा संसाधनों पर पहला हक गरीबों का है। उन्होंने कहा कांग्रेस के समय में केन्द्र से भेजे गए 100 रूपए में से गरीब के पास सिर्फ 15 रूपया पहुंचता था। मोदी ने सारी कमीशनखोरी व दलाली बंद करके गरीब के हक का 100 फीसदी गरीब तक पहुंचाने का काम किया है। मोदी जी ने हर गरीब का बैंक में खाता खोला और 34 लाख करोड़ रूपये लाभार्थियों के सीधे खाते में पहुंचा दिए। दलाली बंद होने से कांग्रेस, सपा सहित विपक्षी दल मोदी जी से नाराज है और सारे भ्रष्टाचारी मोदी  के खिलाफ एकजुट हो गए है। मोदी सबके साथ, सबका विकास कर रहे है और सपा व कांग्रेस के लोग अपने परिवार के साथ, सिर्फ अपने परिवार का विकास करते है।श्री मौर्य ने कहा कि कमल के फूल का बटन दबाने से अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बन गया। जम्मू कश्मीर से धारा 370 समाप्त हो गई और हर घर में तिरंगा फहरा गया। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में मिले भाजपा के वोटों में इस बार हर बूथ पर 370 अधिक वोटों को जोड़ना है। नरेन्द्र मोदी  के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते ही पाक अधिकृत कश्मीर में भी तिरंगा फहराएगा। कमल का बटन दबाने से गुण्डे, माफिया, अपराधियों पर लगाम लगी रहेगी।
Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *