- REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
नयी दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से ठीक पहले आए विभिन्न एग्जिट पोल और सर्वेक्षणों ने राजनीतिक माहौल को रोचक बना दिया है। अधिकांश सर्वे एनडीए को मजबूत स्थिति में दिखा रहे हैं, लेकिन एक सर्वे ने पूरे गणित को
पलट कर रख दिया है।
जर्नो मिरर के इस सर्वे में महागठबंधन को साफ बहुमत मिलने का अनुमान जताया गया है। जर्नो मिरर के आकलन के मुताबिक, महागठबंधन
इस बार 130 से 140 सीटें हासिल कर सकता है, जबकि एनडीए महज 100 से 110 सीटों पर सिमट सकता है। यह पूर्वानुमान बाकी सभी सर्वेक्षणों से पूरी तरह विपरीत है।
सर्वे में कहा गया है कि जनता बदलाव की चाहत रखती है और राज्य में नया राजनीतिक परिदृश्य उभर सकता है। हालांकि, पी-मार्क, पीपुल्स
पल्स, डीवी रिसर्च, मैट्रिज आईएएनएस, चाणक्य, पोल डायरी और प्रजा पोल एनालिटिक्स जैसे प्रमुख सर्वेक्षणों ने एनडीए को बहुमत के आसपास या उससे अधिक दिखाया है। इनमें एनडीए को 130 से 209 सीटें मिलने का अनुमान है,जबकि महागठबंधन को 32 से 108 सीटों के दायरे में रखा गया है।
पिछले बिहार विधानसभा चुनाव यानी 2020 में एनडीए ने जीत हासिल कर सरकार गठित की थी। उस समय एनडीए को कुल 125 सीटें प्राप्त हुई थीं, जबकि महागठबंधन 110 सीटों पर विजयी रहा था। एनडीए के खेमे में बीजेपी ने 74 सीटें, जदयू ने 43 सीटें, विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने 4 सीटें और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (एचएएम) ने भी 4 सीटें जीती थीं। महागठबंधन की ओर से राजद सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी और उसे 75 सीटें मिलीं। कांग्रेस को 19 सीटें, सीपीआई (एमएल) को 12 सीटें, जबकि एआईएमआईएम और अन्य दलों को कुल 5 सीटें हासिल हुई थीं।
