-दिल्ली समेत अन्य एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार कर रहे यात्री,राहुल गांधी ने साधा भाजपा पर निशाना
- REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
मुंबई/दिल्ली :इंडिगो ने शुक्रवार को 400 से अधिक उड़ानें रद्द कर दीं और विभिन्न हवाई अड्डों पर बड़ी संख्या में उड़ानों में विलंब हुआ।
उड़ानों में लंबे समय तक देरी के कारण हवाई अड्डों पर सैकड़ों यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। सूत्रों ने ‘न्यूज एजेंसी’ को बताया कि दिल्ली हवाई अड्डे पर प्रस्थान और आगमन सहित 220 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गईं, जबकि बेंगलुरु हवाई अड्डे पर 100 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गईं।
सूत्रों ने बताया कि हैदराबाद हवाई अड्डे पर 90 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गईं। अन्य हवाई अड्डों पर भी उड़ानें रद्द की गईं और कई
उड़ानों में विलंब हुआ। इंडिगो केबिन क्रू की समस्याओं और अन्य कारणों से परिचालन संबंधी व्यवधानों से जूझ रही है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय और नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) पिछले कुछ दिनों से इंडिगो की उड़ान बाधाओं से संबंधित स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। इंडिगो ने बृहस्पतिवार को विमानन नियामक डीजीसीए को बताया कि उड़ान संचालन 10 फरवरी, 2026 तक पूरी तरह से स्थिर होने की उम्मीद है।
नयी दिल्ली:राहुल गांधी ने साधा भाजपा पर निशाना, कहा-इंडिगो की विफलता सरकार के एकाधिकार मॉडल की कीमत
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने देश के विभिन्न हिस्सों से उड़ानों के रद्द होने तथा देरी के कारण हवाई
यात्रियों की परेशानी और इंडिगो एयरलाइंस की विफलता को सरकार की एकाधिकार नीति का परिणाम बताया है।
उन्होंने कहा कि इस संकट के बुनियाद सरकार की एकाधिकार की नीति में है और सरकार की इस नीति को अपनाने ने के कारण ही इंडिगो के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
गांधी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा ष्इंडिगो की विफलता मोदी सरकार के एकाधिकार मॉडल की कीमत है। एक बार फिर, इसकी कीमत आम भारतीयों को चुकानी पड़ रही है जिसके कारण विमान सेवाओं में देरी हो रही है और उड़ानें एक के बाद एक करके रद्द की जा रही हैं।
उन्होंने विमान यात्रियों की इस लाचारी के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि भारत हर क्षेत्र में निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा का हकदार है। मैच फिक्सिंग करने वाली एकाधिकार की नीति ठीक नहीं है। गौरतलब है कि इंडिगो की उड़ाने पायलटों को ज्यादा आराम देने जैसे नये नियमों के कारण प्रभावित हुई है और कई उड़ानों को रद्द करना पड़ रहा है।
