-हत्या, लूट, गौ-तस्करी सहित कुल 48 मुकदमे दर्ज,आजमगढ़ जिले के रौनापार क्षेत्र में हुई मुठभेड़ का मामला
- REPORT BY:A.AHMED SAUDAGAR || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
एसटीएफ टीम आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह तड़के मुठभेड़ में ढेर कर दिया। वाकिफ अपने कुछ साथियों के साथ यहां किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में मंडरा रहा था कि एसटीएफ टीम का आमना-सामना हो गया और हमेशा के लिए उसका खात्मा हो गया।कुख्यात बदमाश वाकिफ की आपराधिक कुंडली पर एक नजर
पचास हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। बताया जा रहा है कि आठ वर्ष पहले पहली घटना को अंजाम दिया था। 27 वर्षीय वाकिफ किसी के साथ नहीं बल्कि खुद ही गिरोह चलाता था, लेकिन शुक्रवार को उसके आतंक का किला ढह गया।वाकिफ के पिता कलाम उर्फ सलाम मजदूरी और फेरी का काम करते हैं। वाकिफ ने 2015 में अपराध की दुनिया में कदम रखा। आजमगढ़ के सरायमीर थाने में उस पर पशु चोरी का पहला मुकदमा दर्ज हुआ था।इसके बाद वह लगातार अपराध करता चला गया और उसने अपना अलग गिरोह बना लिया था । वह गिरोह के साथ मिलकर दूध देने वाले पशुओं की चोरी और गोवंश की अवैध तस्करी करता था। गिरोह में अरशद, राकेश उर्फ राका, जावेद, मेराज, सुरेंद्र यादव, शहजादे उर्फ छेदी, मोहम्मद आकिल, हसीम उर्फ शेरू और शकील उर्फ भीमा जैसे खूंखार अपराधी शामिल थे।मलिहाबाद: दिल का दौरा पड़ने से मजदूर की मौत,मधवापुर गांव में हुई घटना का मामला
फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन की। उपनिरीक्षक दीपक कुमार के मुताबिक हिंदू रिती रिवाज के तहत घरवालों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।जानकारी के मुताबिक मलिहाबाद क्षेत्र स्थित मधवापुर गांव निवासी 38 वर्षीय सुरेन्द्र मां, पत्नी, तीन बेटियों व एक बेटे के साथ रहकर परिवार का जीवन यापन करने के लिए मजदूरी करते थे।उपनिरीक्षक दीपक कुमार के मुताबिक कि मृतक की मां ने बताया कि गुरुवार सुबह 11 बजे उनके बेटे सुरेन्द्र को अचानक दिल का दौरा पड़ा और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।जानकीपुरम: माल के बाद अब जानकीपुरम में महिला की बेरहमी से हत्या, चादर में बंधी मिली लाश
-दुष्कर्म के हत्या कर शव फेंकें जाने की आंशका,इलाके में फैली सनसनी, पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर
जानकीपुरम क्षेत्र में एक महिला की हत्या कर बदमाशों ने महिला सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए। महिला का चादर में लिपटा हुआ शव शुक्रवार को अजनहर कलॉ गांव के पास सड़क किनारे पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। आंशका व्यक्त की जा रही है कि दुराचार के बाद उसकी हत्या या फिर किसी करीबी ने मौत की नींद सुला दिया है। काफी देर तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ छानबीन करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस उपायुक्त उत्तरी के मुताबिक इस मामले में कई बिंदुओं पर गहनता से जांच-पड़ताल की जा रही है।महिला की उम्र 30 वर्ष के करीब लग रही है। पुलिस आसपास के लोगों को बुलाकर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।हाल ही में माल थाना क्षेत्र स्थित बसहरी गांव के पास महिला की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा किया तो उसकी जान लेने वाला कोई गैर नहीं बल्कि उसी का पति राजू गुप्ता कातिल निकला था।
