नयी दिल्ली:संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की रक्षा करना कांग्रेस की जिम्मेदारी-खरगे

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 

नयी दिल्ली: देश के सामने महंगाई, बेरोजगारी ,परीक्षा घोटाले, सामाजिक असमानता जैसी गंभीर चुनौतियों के साथ ही संवैधानिक संस्थाओं और व्यवस्थाओं को भी कमजोर किया जा रहा है जिनके खिलाफ सख्ती से लड़ने की जरूरत है।उक्त उद्गार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने  गुरुवार को यहां इंदिरा भवन में कांग्रेस महासचिवों व विभिन्न राज्यों के प्रभारियों और प्रदेश अध्यक्षों की बैठक में व्यक्त करते  हुए कहा कि जिन संस्थाओं और व्यवस्थओं को बनाने में दशकों लगे, उन्हें कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे में संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की रक्षा करना कांग्रेस की जिम्मेदारी है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि नीट, विभि न्न भर्ती परीक्षा ओं में पेपर ली क और शि क्षा व्यवस्था से जुड़े विवादों ने करोड़ों युवा ओं और उनके परि वारों का विश्वास हिला दिया है। लोकसभा में वि पक्ष के नेता राहुल गांधी स्वयं प्रभावित छात्रों और युवा ओं से मिले हैं तथा उनकी आवाज को देश के सामने मजबूती से रखा है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि , “आज दुर्भाग्य से हम देखते हैं कि जिन संस्थाओं और व्यवस्था ओं को बनाने में दशकों लगे, उन्हें कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। इसलिए हमारी जिम्मेदारी केवल राजनीतिक संघर्ष की नहीं ,हीं बल्कि भारत के संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की रक्षा की भी है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी नेताओं से जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने और संगठन को मजबूत बना ने का आह्वा न किया । उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और जनता के अधिकारों की लड़ाई जारी रखेगी ।इस बैठक में मौजूदा राजनीतिक घटना क्रम, संगठनात्मक रणनीति तथा आगामी कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *