-भ्रष्टाचार निवारण संगठन की बरेली व लखनऊ इकाइयों नें की अलग अलग कार्रवाई
- REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ।भ्रष्टाचार निवारण संगठन की बरेली तथा लखनऊ इकाइयों नें अलग-अलग स्थानो पर की गयी ट्रैप की कार्रवाई में दो लोक सेवकों को घूस लेते हुए
गिरफ्तार किया गया।
भ्रष्टाचार निवारण संगठन की बरेली इकाई से सुधांशु कुमार शर्मा निवासी ग्राम झुकसा थाना दातागंज जनपद बदायूं, हालपता रघुवाटिका कॉलोनी इटऊआरोड थाना सुभाषनगर जनपद बरेली नें शिकायत की है कि विवेचना के निस्तारण की एवज में अवैध धनराशि की मांग की गईं है। शिकायत पर निरीक्षक प्रवीण सान्याल के नेतृत्व में होमगार्ड रूम कार्यालय थाना जैतीपुर जनपद शाहजहाँपुर से आरक्षी विवेक कुमार थाना जैतीपुर जनपद शाहजहाँपुर पुत्र प्रेम सिंह निवासी ग्राम शिवनगर घूँसरी थाना शिकारपुर जनपद बुलन्दशहर को 35 हजार रूपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
भ्रष्टाचार निवारण संगठन की लखनऊ इकाई से मो0 सलमान निवासी ग्राम हलोर सानखपुर थाना महराजगंज जनपद रायबरेली नें शिकायत किया कि ट्रान्जिट परमिट हेतु फार्म पर रिपोर्ट लगाने की एवज में उससे अवैध धनराशि की मांग की जा रही है। इस शिकायत पर निरीक्षक वकील पाण्डेय के नेतृत्व में टीम वन रेंज बछरावा आफिस के सामने से वन दरोगा संजय यादव वन क्षेत्र बछरावा पुत्र स्व0 महावीर निवासी ग्राम वरूआहार थाना डीह जनपद रायबरेली को 18 हजार रूपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है ।
