मोहनलालगंज:हमे मर्यादा में रहना सिखाती है रामकथा :मारूति नन्दन महाराज

लखनऊ।मोहनलालगंज कस्बे में स्थित कालेवीर बाबा मन्दिर परिसर में रविवार को नौ दिवसीय संगीतमय श्री राम कथा का शुभारम्भ हुआ।कथा व्यास मारुति नन्दन महाराज ने प्रथम दिन श्री रामकथा के महत्व की विस्तृत चर्चा करते हुए विभिन्न प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया।” राम कथा सुन्दर करतारी, संशय विहंग उड़ावन हारी आदि का संगीतमय गायन करके कथा व्यास ने सभी को भाव विभोर कर दिया। श्रीराम कथा हमें मर्यादा में रहना सिखाती है। साथ ही यह मानव का सही मार्गदर्शन भी करती है। जो मनुष्य सच्चे मन से श्रीराम कथा का श्रवण कर लेता है, उसका लोक ही नहीं परलोक भी सुधर जाता है। कथा व्यास ने कहा कि मनुष्य जीवन बहुत दुर्लभ है और बहुत सत्कर्मों के बाद ही मनुष्य का जीवन मिलता है। कथा व्यवस्थापक कृष्णा नन्द महाराज ने बताया कि यह नौ दिवसीय श्रीराम कथा ज्येष्ठ मास के प्रथम मंगल के उपलक्ष्य में विगत 10 वर्षो से लगातार होती आ रही है और इसी क्रम में इस वर्ष भी यह श्रीराम कथा हो रही है।श्री राम कथा का आयोजन कालेबीर बाबा सेवादार समिति एवं श्री बालाजी सेवा समिति के द्वारा किया जा रहा है।जिसमें मुख्य यजमान के रूप में समिति के अध्यक्ष हरि गोविन्द मिश्रा व कोषाध्यक्ष विजय द्विवेदी, सदस्य देवी शंकर त्रिवेदी,बसन्त मिश्र, पत्रकार अखिलेश द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में भक्त जन उपस्थित रहे।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *