LUCKNOW:बूथों पर समस्या का त्वरित निस्तारण करेगा वॉर रूम,क्लिक करें और भी खबरें

लखनऊ। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लोक सामान्य निर्वाचन 2024 के तहत आगामी 20 मई को सम्पन्न होने वाले मतदान को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं।निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगर निगम लखनऊ द्वारा मतदान केंद्रों एवं मतदेय स्थलों पर सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जा रही हैं।साफ सफाई एवं पेय जल इत्यादि व्यवस्थाओं को शत प्रतिशत सुनिश्चित करने के लिए वॉर रूम 24 घण्टे सक्रिय रहेगा।

मतदाताओं और मतदान कार्मिक को किसी भी प्रकार की समस्या न हो इसको ध्यान में रखकर समस्याओं के तत्काल समाधान के लिए लिए नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह के निर्देशानुसार अपर नगर आयुक्त ललित कुमार पंकज श्रीवास्तव अपर नगर आयुक्त के नेतृत्व में वॉर रूम की टीम सक्रिय रहेगी। सभी अपर नगर आयुक्त और जोनल अधिकारी सभी नगर अभियंता जलकल मार्ग प्रकाश के सभी कर्मचारी अपने अपने जोन का लगातार भ्रमण कर रहे है।किसी भी प्रकार की समस्या होने पर लोग नगर निगम लखनऊ कण्ट्रोल रूम के टोल फ्री नम्बरों (9219902911,9219902912,9219902913,9219902914) पर संपर्क कर सकते हैं।अपर नगर आयुक्त ललित कुमार व पंकज श्रीवास्तव के नेतृत्व में उद्यान अधिकारी शशिकांत शशि, सहायक नगर आयुक्त आकाश कुमार, पशु कल्याण अधिकारी अभिनव वर्मा, सहायक नगर आयुक्त कुमारी शिल्पा कुमारी, के साथ साथ वॉर रूम लिपिक निखलेश खरे, वाररूम के टीम लीडर सुबोध सिंह सहित वॉर रूम का अन्य स्टाफ सक्रिय रहेगा।

जोनवार में ’बूथ पर मतदान समस्या निदान नम्बर

जोन-1 अमरजीत सिंह जोनल अधिकारी 8810715492
जोन-1 नगर अभियंता सतीश रावत 8810721551
जोन-2 दिव्यांशु पांडेय जोनल अधिकारी 8810724966
जोन-2 नगर अभियंता अशोक यादव 8810721552
जोन-2 आशीष श्रीवास्तव जेड एस ओ 9919732332
जोन-3 अलंकार अग्निहोत्री जोनल अधिकारी 8171618640
जोन-3 नगर अभियंता अतुल मिश्रा 8810721522
जोन-3 जितेन्द्र कुमार गांधी जेड एस ओ 9415497173
जोन-4 संजय यादव जोनल अधिकारी 9219902918
जोन-4 नगर अभियंता अतुल मिश्रा 8810721522
जोन-4 पंकज शुक्ला जेड एस ओ 7905596057
जोन-5 नंद किशोर जोनल अधिकारी 8810724965
जोन-5 नगर अभियंता एस सी सिंह 8810715495
जोन-5 राजेश यादव जेड एस ओ 8810708583,
जोन-6 मनोज यादव जोनल अधिकारी 8810721516
जोन-6 नगर अभियंता प्रमोद कुमार 8810721520
जोन-7 रश्मि भारती जोनल अधिकारी 9219902922
जोन-7 नगर अभियंता ब्रिजेन्द्र पाल 9105900506
जोन-7 राम सकल यादव जेड एस ओ 9453780929
जोन-8 अजीत राय जोनल अधिकारी 8810726009
जोन-8 नगर अभियंता एस सी सिंह 8810715495

प्रदेश में 588 मिलियन यूनिट की रिकार्ड विद्युत आपूर्ति

विद्युत आपूर्ति का एक नया कीर्तिमान स्थापित किया गया।कल प्रदेश में लगभग 587.75 मिलियन यूनिट की विद्युत आपूर्ति सफलतापूर्वक सुनिश्चित की गयी। अभियन्ता संघ के महासचिव जितेंद्र सिंह गुर्जर ने जारी बयान में बताया कि 18 मई 2024 को प्रदेश में रिकॉर्ड लगभग 588 मिलियन यूनिट की विद्युत आपूर्ति की गयी है जो कि वर्ष 2023 में किसी दिवस की अधिकतम विद्युत आपूर्ति 579 मिलियन यूनिट से भी अधिक है। मई माह में ही कल 28092 मेगावाट डिमांड को भी सफलतापूर्वक पूरा किया गया। इस एतिहासिक रिकॉर्ड विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने का मुख्य श्रेय प्रदेश के मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन व ऊर्जामंत्री व शीर्ष ऊर्जा प्रबंधन के कुशल नेतृत्व में अभियंताओं द्वारा सुनियोजित तरीके से विभागीय कार्यों के संपादन है। इस उपलब्धि के लिए संघ ने ऊर्जा प्रबंधन के साथ-साथ उत्पादन निगम, ट्रांसमिशन एवं वितरण निगमों मे कार्यरत समस्त अभियंताओं को बहुत-बहुत बधाई दी।
इसी के साथ प्रदेश के समस्त अभियंताओं से पुनः अपील भी की है कि प्रदेश में बढ़ती भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष अधिकतम 30000 मेगावाट से अधिक की विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए और अतिरिक्त प्रयास करें। पिछली वर्ष की तुलना में इस वर्ष विद्युत आपूर्ति में गुणात्मक सुधार हुआ है । यह सुधार फील्ड स्तर पर कराए जा रहे आरडीएसएस योजना, बिजनेस प्लान, अतिरिक्त बिजनेस प्लान के साथ-साथ अन्य मदों में हुये कार्याे एवं उन कार्यों की प्रबन्धन स्तर पर नियमित समीक्षा के फलस्वरूप हुआ है। जब इन सभी योजना के कार्य के पूर्ण हो जाने पर निश्चित तौर पर राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के समस्त शहरी क्षेत्रों में शत प्रतिशत ट्रिपिंग फ्री एवं ग्रामीण क्षेत्र में भी अनवरत विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया की पौत्री मतदान के लिए कनाडा से आई लखनऊ

लोकसभा चुनाव 2024 में गिरते मतदान प्रतिशत के बीच एक सुखद और प्रेरणादायक खबर आई है। खासतौर पर उन लोगों के लिए जो मतदान के दिन को छुट्टी का दिन समझकर घूमने निकल जाते है और सोचते है हमारे अकेले एक वोट से क्या होगा ? लखनऊ की पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया की पौत्री कनाडा में मार्स कम्युनिकेशन की पढ़ाई कर रही है। लखनऊ में कल 20 मई 2024 को मतदान होना है। पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया की इक्षा थी कि हम सभी को शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करते है परंतु अपने ही घर के बच्चे यदि मतदान से छूट जाए तो हम समाज को क्या दिशा दे पाएंगे। इसलिए हमें अपने परिवार में सबसे पहले शत प्रतिशत मतदान कराना चाहिए। इसलिए लखनऊ की पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया ने अपनी पौत्री कात्यायनी भाटिया को मतदान के लिए कनाडा से लखनऊ बुला लिया है, अब उनकी पौत्री कल मतदान के बाद वापस पढ़ाई हेतु कनाडा लौट जाएगी।

संयुक्ता भाटिया ने आगे कहा कि यदि हम बच्चों को प्रारम्भ से हर कीमत पर मतदान करने के संस्कार देंगे और मतदान के महत्व से परिचय कराएंगे तो वह जीवन मे अपना कोई भी वोट खाली नहीं जाने देंगे। यह संस्कार हमे प्रारम्भ से ही उनके अंदर डालना चाहिए। कात्यायनी रेशु भाटिया और प्रशान्त भाटिया की पुत्री हैं। मतदान करने लखनऊ आई कात्यायनी भाटिया ने कहा कि मैं उत्साहित हूं कि अपने देश के लिये मैं पहली बार वोट करने जा रही हूँ। जहाँ माता पिता देश के दूसरे राज्यों में पढ़ रहे बच्चों को इसलिए मतदान के लिए नहीं बुलाते कि किराए का पैसा लगेगा, मैं खुद को भाग्यशाली समझती हूँ कि मुझे संस्कार देने वाला ऐसा परिवार मिला है जिसने मतदान के लिए मुझे विदेश से भारत वापस बुला लिया है। मतदान करना हमारे अधिकार से ज्यादा हमारा कर्तव्य है। आगे पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया ने समस्त लखनऊवासियों से मतदान की अपील करते हुए कहा है कि मतदान हमारा अधिकार और कर्तव्य है। आपका एक वोट आपका भविष्य तय करेगा और आपके भावी पीढ़ियो के भविष्य को सुरक्षा प्रदान करेगा। इसलिए परिवार के सभी सदस्यों एवं मित्रों सहित मतदान देश हित में अवश्य करें एवं देश के लोकतंत्र के महापर्व को सफल बनायें।

कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा प्रतिनिधिमंडल राजनाथ सिंह से मिला

कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष वी पी मिश्रा के नेतृत्व में राजनाथ सिंह से भेंट की ।प्रतिनिधि मंडल में शशि कुमार मिश्रा महासचिव ,सतीश कुमार पांडे संयोजक ,गिरीश चन्द्र मिश्रा वरिष्ठ उपाध्यक्ष निगम कर्मचारी महासंघ, गिरजा शंकर तिवारी अध्यक्ष रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ,अतुल मिश्रा महामंत्री राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश ,राजकीय निगम कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा महामंत्री घनश्याम यादव आदि उपस्थित थे।

राजनाथ सिंह ने मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल से कहा कि देशभर में कर्मचारियों से दिल्ली में वी पी मिश्र के नेतृत्व में वे बराबर मिलते रहते हैं और कर्मचारियों की समस्याओं पर बैठक करके समाधान निकालने में बराबर सहयोग भी करते रहते हैं ।जिसमें पुरानी पेंशन बहाली के लिए समिति का गठन, आउटसोर्स कर्मचारी की सेवा सुरक्षा न्यूनतम वेतन की नियमावली बनाने ,एनपीएस में सरकार को अंशदान में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी आदि शामिल है।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *