सरोजनीनगर:37 दल मिलकर भी नहीं पा सके 240 सीट-राजेश्वर सिंह,क्लिक करें और भी खबरें

-भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत से बौखला गया विपक्ष

लखनऊ। शुक्रवार का दिन सरोजनीनगर की महिलाओं के लिए बहुत विशेष था क्योंकि विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने मातृ शक्ति को स्वावलंबी, आर्थिक आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू की गयी तारा शक्ति केंद्र सिलाई सेंटरों की स्थापना के क्रम में 13 नए सेंटरों का लोकार्पण कर स्वयं सहायता समूह से जुड़ी उद्यमी महिलाओं को समर्पित किया।

दोपहर से ही विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं, विशेष रूप से ताराशक्ति केन्द्रों से जुड़ीं महिलाओं का पराग चौराहा, आशियाना स्थित कार्यालय पर आना शुरू हो गया था। विधायक डॉ. श्री सिंह ने फीता काट कर फतेहगंज, ख़ुशहालगंज, गढ़ी, मेड़ाईखेड़ा, बनी, मखदूमपुर कैथी, खाण्डेदेव, एसजीपीजीआई, अशरफ़नगर, तेजकिशन खेड़ा, पुरेना, रसूलपुर और तपोवन नगर में स्थापित तारा शक्ति केन्द्रों का लोकार्पण किया। इन नए 13 केन्द्रों की स्थापना के साथ सरोजनीनगर में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा स्थापित ताराशक्ति सिलाई सेंटरों की संख्या 114 हो गयी है, जिनके माध्यम से करीब 4,500 महिलाओं को रोजगार, स्वरोजगार एवं कौशल प्रशिक्षण के अवसर मिल रहे हैं। इन सिलाई सेंटरों के माध्यम से महिलाएं आर्थिक आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बन रही हैं। इस अवसर पर सरोजनीनगर विधायक ने कहा की सीएसआर फंड के माध्यम से महिला स्वयं सहायता समूहों से जुडी महिलाओं को ऑटोमैटिक एवं मैन्युअल सिलाई मशीन, पीको एवं इंटरलॉकिंग मशीने प्रदान कर तारा शक्ति केन्द्रों की स्थापना की जाती है।

विधायक ने कहा कि मेरा लक्ष्य सरोजनीनगर में पहले चरण में 200 सिलाई सेंटरों की स्थापना करना है, जहाँ महिलाओं को सिलाई, कढाई प्रशिक्षण के साथ – साथ सेंटरों को टेक्सटाइल सेक्टर से काम भी दिलाया जायेगा।लोकसभा चुनाव परिणाम के बारे में बोलते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरु के बाद, नरेन्द्र मोदी देश के दूसरे ऐसे नेता हैं जो लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। 2019 में भाजपा को 22.9 करोड़ यानी 37.3% वोट मिले थे, इस बार 36.56% मत प्रतिशत के साथ 23.59 करोड़ वोट मिले हैं वोट मिले हैं, इस बार 2019 की तुलना में 69 हजार अधिक वोट मिले हैं। विधायक ने आगे जोड़ा देश भर में 33 सीटें ऐसी थी जहाँ भाजपा बड़े कम अंतर से हारी है, अगर इन सभी सीटों पर मिलाकर 6 लाख वोट अधिक वोट मिले होते तो भाजपा की जीती होती। भाजपा ने पहली बार ओडिशा में सरकार बनाई, अरुणाचल में एतिहासिक बहुमत से सत्ता वापस आई, आंध्र प्रदेश में भाजपा के गठबंधन को जीत मिली। दक्षिण भारत में भाजपा को 3 करोड़ 94 लाख वोट मिले जबकि कांग्रेस को केवल 3 करोड़ 91 लाख वोट मिले।मोहनलालगंज लोकसभा क्षेत्र का विश्लेषण करते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि पूरे लखनऊ मंडल में भाजपा को सबसे ज्यादा वोट सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र से मिले हैं, मोहनलालगंज की सभी 5 विधानसभा क्षेत्रों की तुलना में सर्वाधिक वोट और मार्जिन भी सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र ने प्रदान की। 2019 की तुलना में सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 27,033 अधिक वोट पड़े है। सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की बढ़त को जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ते हुए कहा कि ताराशक्ति केन्द्रों से मातृशक्ति लाभान्वित हो रही है, सरोजनी नगर स्पोर्ट्स लीग के 5 टूर्नामेंटों के माध्यम से 3500 युवाओं को खेल के अवसर मिले, 121 बॉयज एवं 19 गर्ल्स यूथ क्लबों की स्थापना कर स्पोर्ट्स किट प्रदान की गयी। 1000 से अधिक मेधावियों को टेबलेट्स एवं साइकिल प्रदान की गयी, 10 कॉलेज में स्मार्ट क्लास रूम और 25 में डिजिटल लैब स्थापित की गयी, निरंतर 4000 जरुरतमंदों को सुबह, शाम ताजा और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।

सरोजनी नगर में ये बढ़त महिलाओं, युवाओं और आमजनों के अटूट भरोसे का परिणाम है।कार्यक्रम के दौरान फतेहगंज केंद्र की संचालिका पूजा गुप्ता, खुशहाल गंज केंद्र से शरमी, गढ़ी से ममता, असराफ़नगर से आरती, मेड़ायीखेड़ा से संगीता, एसजीपीजीआई से भावना, बनी से किरण चौरसिया, मकदूमपुर कैथी से गुड़िया शर्मा, खण्डेदेव से बीना, तपोवननगर से कमला, तेजकिशनखेड़ा से संध्या, पुरेना से अनीता तथा रसूलपुर केंद्र की संचालिका शशि उपस्थित रही।

दो घरों में चोरी कर लाखों का सामान, नगदी उठा ले गए चोर

एक ही रात में शातिर चोरों ने धावा बोलते हुए दो घरों से लाखों रुपए के जेवरात सहित हजारों रुपए की नगदी पार कर दी।इसकी जानकारी परिजनों को सुबह 4 करीब बजे तब हुई जब प्रतिदिन की तरह सोकर उठे और घर में बिखरा हुआ सामान देखा।बंथरा थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात चोरों ने एक गांव के दो घरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए कीमत के जेवर और नगदी पार कर दी। घटना की जानकारी पुलिस को मिली मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर की। थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव राजगीर मिस्त्री कल्लू गांव के बाहर पशुपालन कर रखा है और अपनी पत्नी के साथ यहीं रहते हैं। जबकि उनका बड़ा बेटा छोटू परिवार के साथ गांव के ही पुराने मकान में रहता है। बताया गया कि गुरुवार की रात छोटू अपनी पत्नी के साथ घर की छत पर सो रहा था। इसी बीच कुछ अज्ञात चोर पीछे के ही रास्ते से उनके घर में दाखिल हुए और कमरे के अंदर रखी अलमारी का ताला काट कर उसमें मौजूद गहने और कुछ नगदी उठा ले गए। चोरों ने उनके पड़ोसी दुधहा उर्फ खन्ना के घर भी धावा बोला और यहां से भी तमाम कीमती सामान उठा ले गए। पीड़ितो को घटना की जानकारी सुबह उठने पर हुई। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई।

एलपीजी गैस पाइपलाइन में रिसाव होने से लगी आग

शुक्रवार को सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में एलपीजी गैस की पाइप लाइन का रिसाव होने से पाइपलाइन से आग की तेज लपटे उठने लगी।एलपीजी गैस की पाइपलाइन में नाला खुदाई के दौरान रिसाव होने लगा था। जिससे तेज आग की लपटे उठने लगी। जिसकी सूचना आसपास के लोगों ने फायर कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलने पर दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर पाइपलाइन से उठ रही आग पर काबू पाया गया।मौके पर पहुंचे ग्रीन गैस लिमिटेड के अधिकारियों व कर्मचारियों ने रिसाव बन्द किया एलपीजी गैस घरों तक पहुंचाने के लिए ग्रीन गैस लिमिटेड द्वारा सरोजनीनगर में गहरू स्थित मक्का खेड़ा गांव के पास से भूमिगत पाइपलाइन डाली गई है। जहां पर शुक्रवार को नगर निगम द्वारा मक्का खेड़ा के पास नाले की खुदाई करवाई जा रही थी। जिससे शाम को करीब 6 बजे जेसीबी मशीन के द्वारा हो रही खुदाई से अचानक पाइपलाइन पूरी तरह से फट गई। उससे ही गैस का रिसाव होने के साथ-साथ आग की तेज लपटे उठने लगी। मौके पर सरोजनीनगर थाना प्रभारी शैलेंद्र गिरी पहुंचे और वहीं मौजूद रहे। सरोजनी नगर अग्निशमन स्टेशन प्रभारी सुमित सिंह के नेतृत्व में फायर कर्मियों ने आग पर बड़ी कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया ग्रीन गैस लिमिटेड के अधिकारियों का कहना था कि रिसाव को बंद कर दिया गया है। हालांकि अब कोई खतरे की बात नहीं है सभी लोग निश्चिंत होकर रहे। पाइपलाइन के रिसाव और आग की लपटों से आसपास के लोगो में खौफ का माहौल बन गया था।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *