UP_CONGRESS:देश में हो रही नफरत व विद्यटन की राजनीति :नकुल दुबे

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय मे संविधान दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

लखनऊ।उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में संविधान दिवस के अवसर पर सेवादल कांग्रेस मध्य जोन के अध्यक्ष राजेश सिंह काली ने कार्यक्रम मे उपस्थित कांग्रेस नेताओ और कार्यकर्ताओं को संविधान की शपथ ग्रहण करायी गयी।कार्यक्रम का संचालन अनिल यादव ने किया।इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रांतीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने कहा कि आज देश में नफरत व विद्यटन की राजनीति हो रही है। देश का लोकतंत्र एवं संविधान खतरे में है भाजपा सरकार लगातार संविधान को कमजोर करने का कार्य कर रही है। ऐसे में हम सब को एकजुट होकर अपने संविधान की रक्षा के लिए आगे आना होगा।कार्यक्रम में लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफसर रविकांत ने कहा कि 26 नवम्बर 1949 को संविधान को अपनाया गया था और भारत देश को समर्पित किया गया तथा 26 जनवरी 1950 को इसे लागू किया गया।इसी क्रम में मनीष सिंधवी ने भारतीय संविधान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज देश संविधान के अनुसार नहीं चल रहा है। देश में तानाशाही का राज है जो कि संविधान के विपरीत है।यह जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सचिन रावत ने बताया क्रार्यक्रम में प्रमुख रूप से कांग्रेस के पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला, कोषाध्यक्ष शिव पाण्डेय, प्रभारी प्रशासन दिनेश सिंह, संगठन सचिन अनिल यादव, अनुसुईया शर्मा तनुज पुनिया, रमेश मिश्रा, विजय बहादुर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिलप्रीत सिंह डीपी सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

राजनीतिक दबाव मे कराई गई एफआईआर:नकुल दुबे

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने लखीमपुर रेप पीड़िता परिवार के सदस्य मुनेश कुमार पुत्र रामपाल द्वारा कराई गई एफआईआर को राजनीतिक दबाव मे किया गया अमानवीय कृत्य बताया है।इस मामले को लेकर पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने शनिवार को लखनऊ मे आयोजित संवाददाता सम्मेलन मे कहा कि चेक रिटर्न होने की जानकारी होने पर पीड़ित परिवार से प्रदेश कांग्रेस के जिम्मेदार लोगों ने लगातार संपर्क किया और पूरे पीड़ित परिवार से प्रकरण को लेकर आम सहमति थी।पूर्व मंत्री ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज चौथा शनिवार, कल रविवार तथा सोमवार को भी बैंक अवकाश होने का बगैर ख्याल करें पुलिस ने राजनीतिक दबाव और षड्यंत्र के तहत पार्टी की छवि खराब करने के लिए जल्दबाजी में एफआईआर दर्ज किया है।नकुल दुबे ने बताया कि विगत 20 अक्टूबर को ही चेक में हस्ताक्षर त्रुटि, और मिलान की बात स्पष्ट हो चुकी थी। उसी दिन खाताधारक पीड़ित परिवार को इसकी जानकारी बैंक ने दे दी थी और बैंक ने पुनः चेक जमा करने को भी कहा था। लेकिन पीड़ित खाताधारक परिवार ने इसकी सूचना प्रदेश कांग्रेस कार्यालय को ना दे करके, विपक्षियों की राजनीतिक षड्यंत्र का शिकार होना शुरु कर दिया।पूर्व मंत्री ने कहा कि रेप पीड़िता की मदद करने वाले राजनैतिक लोगों के खिलाफ बिना प्रकरण की जांच किए बगैर पुलिस ने एफ आई आर दर्ज करने में अत्यधिक तत्परता दिखाई है। जिसका कानूनी तौर पर जवाब दिया जाएगा।संवाददाता सम्मेलन मे पूर्व विधायक सतीश अजमानी, प्रशासन प्रभारी दिनेश सिंह, कोषाध्यक्ष शिव पाण्डेय, मीडिया संयोजक अशोक सिंह, प्रज्ञा सिंह, आदि उपस्थित रहे।

 

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *