LUCKNOW:सफल रहा किसानों की मांगों को लेकर संदेश अभियान-रालोद

मुख्यमंत्री को भेजे जा चुके हैं 80 हजार संदेश 

लखनऊ । राष्ट्रीय लोक दल के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष मंजीत सिंह ने किसानों की 2 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश में चल रहे  किसान संदेश अभियान के तीनों चरणों की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए प्रदेश के सभी पार्टी जनों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। मंजीत सिंह ने कहा है 5 और 14 जनवरी को सोशल मीडिया पर चला हैशटैग अभियान और 9 जनवरी को पार्टी जनों द्वारा प्रदेश के प्रत्येक जिले में एकत्रित होकर मुख्यमंत्री को भेजे संदेश पत्र बेहद ही सफलता पूर्ण चरण रहे हैं। इसके लिए पार्टीजन बधाई के पात्र हैं। मन्जीत सिंह ने कहा है पेराई सत्र 2022 23 के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने गन्ने का मूल्य घोषित नहीं किया है जबकि मिल चले हुए 3 माह हो चुके हैं किसानों को न तो कोई भुगतान किया गया है और न ही गन्ना लेने की कोई विधिवत व्यवस्था है प्रदेश का गन्ना किसान मारा मारा फिर रहा है वहीं दूसरी ओर सम्पूर्ण प्रदेश में आवारा पशुओं से किसान का जीना हराम हो गया है। फसलों का नुकसान तो अलग इस कड़ाके की सर्दी में किसान अपनी फसल की रक्षा के लिए रात को घर में सो भी नहीं पा रहा है। दोनों माॅगों के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित करने के लिए राष्ट्रीय लोक दल ने 28 दिसम्बर से अभियान छेड़ा हुआ है जिसमें किसानों से मुख्यमंत्री के नाम संदेश पत्र भरवा कर भेजे जा रहे हैं। 9 जनवरी को विशेष अभियान चला जिसमें पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता एक जगह एकत्रित होकर मुख्य डाकघरों में गए और मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित करने के लिए संदेश पत्र भेजे।  श्री सिंह ने कहा है कि अभी तक पार्टी प्रदेश में 80 हजार किसान सन्देश पत्र भेज चुके हैं।14 जनवरी को राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश के सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित करने के लिए जोरदार किसान संदेश अभियान चलाया जिसका ट्विटर पर इंडिया में ट्रेंड टाॅप 5 वां रहा। हैशटैग ट्रैण्ड में पार्टी जनों ने जमकर हिस्सालिया और प्रदेश के मुख्य मन्त्री का ध्यान आकर्षित किया। पिछली 5 जनवरी को चले हैशटैग अभियान का इण्डिया में 35 वाॅ स्थान रहा था ।यह भी पढ़ें:-नयी दिल्ली:फैसला सुनाने के बाद अतिरिक्त आरोपियों को तलब करने के मुद्दे पर न्यायालय ने निर्णय सुरक्षित रखा
राष्ट्रीय लोकदल के कार्यवाहक प्रदेशाध्यक्ष ने कहा है कि अब गांव-गांव किसानों से आवारा पशुओं से किसानों को मुक्ति दिलाने और गन्ना मूल्य घोषित कराने के संदेश पत्र भरवा कर आगामी 21 जनवरी को बड़े स्तर पर संदेश पत्र डाकघर में पोस्ट किए जाएंगे और प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर बङे प्रदर्शन कर संदेश पत्रों के माध्यम से किसान प्रदेश के मुख्यमंत्री से छुट्टा पशुओं से किसानों को मुक्त कराने और गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग करेंगे। इस अभियान की सफलता के लिये सभी पार्टी जन जुटकर किसानों की आवाज को बुलन्द कर राष्ट्रीय अध्यक्ष जयन्त चौधरी के हाथ मजबूत करेंगे l यह भी पढ़ें:-LUCKNOW:घुमक्कड़ अपराधियों पर DGP सख्त,दिए मातहतों  को स्पॉट्स  चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश
Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *