LUCKNOW:जीआरपी को मिली बड़ी सफलता,15 हजार का ईनामी हैदराबाद से किया गिरफ्तार

-पुलिस टीम को चकमा देकर हुआ था ऐशबाग स्टेशन से फरार

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS   || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 
लखनऊ।जीआरपी के थाना चारबाग पुलिस और सर्विलास सेल नें 15 हजार के ईनामी अपराधी धर्मेन्द्र कुमार उर्फ माही को हैदराबाद के

एसपी जीआरपी लखनऊ रोहित मिश्रा
एसपी जीआरपी लखनऊ रोहित मिश्रा

अजीजनगर चर्च के पास थाना मोइनाबाद साइबराबाद कमिश्नरेट से गिरफ्तार कर लिया है।यह आरोपी पुलिस टीम को चकमा देकर ऐशबाग स्टेशन से फरार हो गया था।एसपी जीआरपी लखनऊ रोहित मिश्रा नें बताया कि पकड़े गये आरोपी धर्मेन्द्र कुमार उर्फ माही थाना जीआरपी चारबाग़ में के मुकदमा अपराधी संख्या 24/25 मे वांछित था। इसके विरुद्ध 15 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित था।पकड़ा गया आरोपी लम्बे समय से फरार था।एसपी जीआरपी लखनऊ रोहित मिश्रा नें बताया कि इसकी गिरफ्तारी के लिए अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे और पुलिस उपमहानिरीक्षक रेलवे के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक रेलवे प्रथम अमित कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह  के नेतृत्व में गठित टीम बनाई गईं। इस अभियान में  सर्विलांस टीम को भी शामिल किया गया। एसपी रेलवे नें बताया कि टीम जालंधर पंजाब पहुंची वहां से जानकारी मिली की आरोपी परिवार सहित हैदराबाद (तेलंगाना) में रह रहा है।टीम को जानकारी हुई कि आरोपी हैदराबाद के अजीजनगर चर्च के पास थाना मोइनाबाद साइबराबाद कमिश्नरेट मे मौजूद है। उसे गिरफ्तार कर वहां से न्यायालय से चार दिवस की ट्रांजिट रिमांड लेकर लखनऊ लाया गया।

ऐशबाग स्टेशन से हुआ था पुलिस अभिरक्षा में फरार

एसपी जीआरपी लखनऊ रोहित मिश्रा नें बताया कि पूर्व में बिहार राज्य के थाना बरौनी रिफाइनरी के सहायक उप निरीक्षक रामबाबू शर्मा और सिपाही नीतीश कुमार व सौरभ कुमार दर्ज एक मुकदमे में आरोपी धर्मेन्द्र कुमार उर्फ माही को बीती 10 जनवरी को ट्रांजिस्ट रिमाड लेकर पंजाब (आम्रपाली एक्सप्रेस 15708) से बिहार के लिये निकले थे। ऐशबाग स्टेशन पर सुबह रुकी तब धर्मेन्द्र कुमार उर्फ माही को शौच कराने के लिए ट्रेन में बने पेशाव घर में लेकर जाने पर वहीं से यात्रियो की भीड भाड का फायदा उठाकर पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था। जिसको लेकर थाना स्थानीय पर मुकदमा दर्ज हुआ था।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *