LUCKNOW:गाँधी जयंती पर बिकी शराब,छापेमारी में सच आया सामने

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 

लखनऊ।दो अक्टूबर को गांधी जयंती को लेकर हर जगह शराब बिक्री पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया था।लेकिन इसके बाद भी कई शातिर लोगों की ओर से चोरी छिपे शराब का कारोबार किया गया। ऐसे में राजधानी लखनऊ में भी गांधी जयंती पर बंदी के बावजूद शराब का कारोबार करने वाले लोगों पर लखनऊ पुलिस व आबकारी विभाग की टीम तेजी के साथ कार्रवाई की है।इसी कार्रवाई के बीच लखनऊ में आबकारी विभाग ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए सैरपुर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर चौराहे पर अवैध शराब की खेप बरामद की। मुखबिर की सटीक सूचना पर हुई इस रेड में बांबे सैफायर, जैक डैनियल्स, जैगरमिस्टर, रेड लेबल, ब्लैक डॉग, टीचर्स, बडवाइजर और ब्रीजर जैसे महंगे ब्रांड की 365 बोतलें व कैन जब्त किए गए। मौके से आरोपी नवनीत उर्फ गोपाल गुप्ता (32) को गिरफ्तार किया गया, जो घर में स्टॉक कर अवैध तरीके से बिक्री की तैयारी कर रहा था। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेजा गया।आबकारी आयुक्त व जिलाधिकारी लखनऊ के निर्देश पर देर रात यह छापेमारी की गई। जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक शिखर मल्ल और अभिषेक सिंह ने स्टाफ संग दबिश दी। टीम के अनुसार शराब अवैध रूप से स्टॉक की गई थी और आरोपी इसे महंगे दामों पर बेचने की फिराक में था। मिली जानकारी के अनुसार, छापेमारी के दौरान जब्त की गई शराब में इंटरनेशनल लेवल के महंगे ब्रांड शामिल हैं। इनमें बॉम्बे सैफायर, जैक डेनियल’स, जेजर्मेस्टर, रेड लेबल, ब्लैक डॉग. टीचर्स, बुडवेइजर और ब्रीज़र की कई बोतलें व कैन बरामद हुए। कुल मिलाकर 365 बोतलें जब्त की गईं, जिसकी कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है।पकड़े गए आरोपी नवनीत उर्फ गोपाल गुप्ता को मौके से ही हिरासत में लेकर थाने भेजा गया। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 और भारतीय न्याय संहिता की धाराएं 61(2), 318(4), 336(3), 338, 340(2), 350 के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।इसके अलावा आबकारी निरीक्षक प्रदीप कुमार शुक्ला व कौशलेन्द्र रावत व विजय राठी नें थाना नाका हिंडोला के मवैया क्रासिंग के पास छापामारी कर विंडीज ब्रांड क़ी 12 पेटी और 52 विंडीज ब्रांड के लूज़ टेट्रा पैक को बरामद किया।इसमे चार लोगो के विरुद्ध की बरामदगी करते हुए 04 व्यक्तियों के विरुद्ध थाना नाका हिंडोला में मुकदमा दर्ज किया गया।अधिकारियों का कहना है कि शहर में अवैध शराब की सप्लाई रोकने के लिए ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

ठाकुरगंज में बरामद हुआ अवैध शराब का जखीरा

थाना सैरपुर के मुकदमे के आरोपी नवनीत गुप्ता के साथ वांछित सह आरोपी मोनू सिंह निवासी 441/165/01 , हरीनगर, बालागंज, थाना ठाकुरगंज में आबकारी निरीक्षक विजय राठी व अखिलेश कुमार नें छापामारी कर विभिन्न ब्रांडो की 24 खाली बोतले,03 खाली हॉफ,01 खाली पौवा,77 क्यू आर कोड, एक देशी.315 बोर का तमंचा मिला जिसको लेकर थाना ठाकुरगंज में मुकदमा दर्ज कराया गया।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *