-किसान के बेटे की शिकायत पर नाराज डीएम ने लेखपाल को तहसील से हटाकर मुख्यालय किया अटैच
- REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ ।मोहनलालगंज तहसील में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान की अध्यक्षता जिलाधिकारी विशाख जी ने करते हुये सीडीओ अजय जैन व एडीएम राजस्व राकेश सिंह व एसडीएम पवन पटेल,एसीपी रजनीश वर्मा समेत सभी विभागो के अधिकारियो की मौजूदगी में फरियादियों की शिकायते सुनकर निस्तारण के निर्देश दिये।मोहनलालगंज तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी विशाख जी को शिकायती पत्र देते हुये धर्मराज निवासी समेसी ने बताया उसके पिता शत्रोहन के नाम जमीन का पट्टा हुआ था जिसपर दबंग हरिश्चन्द्र,लक्ष्मण,धर्मेन्द्र कब्जा कर निर्माण करा लिया है,बीते दो वर्षो में पट्टे की जमीन से अवैध कब्जा हटाये जाने के लिये समाधान दिवस समेत अधिकारियो से दर्जनो शिकायते की लेकिन कार्यवाही नही हुयी।डीएम ने शिकायत को गम्भीरता से लेते हुये लेखपाल आलोक गुप्ता को मौके पर तलब किया ओर जांच कर कार्यवाही ना किये जाने का कारण पुछा तो लेखपाल जबाब नही दे सके,जिसके बाद डीएम ने तत्काल लेखपाल को तहसील से हटाकर मुख्यालय में अटैच किये जाने के निर्देश दिये।दूसरी शिकायत रीतेश निवासी गौरा ने करते हुये बताया उनके बाबा सुखदेव की कृषि योग्य जमीन कुशमौरा गांव में थी,बाबा की तीन साल पहले व पिता हरिनाम की भी मौत हो गयी,तब से जमीन की वरासत कराये जाने के लिये दर्जनो बार आवेदन किया लेकिन वरासत नही हो सकी,कानूनगो आवेदन को बिना जांच किये हर बार निरस्त कर देते है।डीएम ने कानूनगो को मौके पर तलब कर कड़ी फटकार लगाते हुये तत्काल मौके पर जाकर जांच कर वरासत दर्ज कराने के आदेश दिये।तीसरी शिकायत अधिवक्ता सुंदरलाल धीमान निवासी गौरा ने करते हुये बताया उनके घर के पास सौ मीटर नाली का निर्माण होना है,मोहनलालगंज नगर पंचायत बनने के बाद अब तक दर्जनो शिकायतो के बाद भी ना तो मौके पर नगर पंचायत का कोई अधिकारी दिये।
करने गया ओर ना ही नाली का निर्माण हो सका।डीएम ने ईओ नगर पंचायत अंकिता देवी को मौके पर तलब कर तत्काल मौके पर जाकर जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिये।चौथी शिकायत किसान कालीचरन निवासी कांटा करौदी ने करते हुये बताया उन्होने आर्यावर्त बैंक शाखा निगोहां से लोन लिया था,जिसे अदा करने के बाद भी मैनेजर उन्हे पासबुक नही दी।पूर्व में समाधान दिवस में आधा दर्जन से अधिक शिकायतो के बाद कोई कार्यवाही नही हुयी।डीएम ने किसान की शिकायत को गम्भीरता से लेते हुये एसडीएम को जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिये।पांचवी शिकायत विधवा शांति निवासी मलौली ने करते हुये बताया उनके पति देशराज की हत्या हो चुकी है,वो किसी तरह मजदूरी कर अपने दो मासूम बच्चो का भरण पोषण कर रही है।पीड़िता ने बच्चो के भरण पोषण के लिये आर्थिक सहायता दिलाये जाने की गुहार लगायी।डीएम ने राजस्व टीम को मौके पर जाकर जांच के बाद विधवा महिला को आर्थिक मदद दिलाये जाने के लिये रिपोट मांगी है।एसडीएम पवन पटेल ने बताया सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 276शिकायतें प्राप्त हुयी जिसमें से 78शिकायतो का मौके पर निस्तारण कराया गया।
छात्राओ ने प्रधानाध्यपिका व वार्डेन पर मारपीट व प्रताड़ित करने का लगाया आरोप…
मोहनलालगंज के खुजौली में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की दर्जन भर के करीब छात्राओ ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर जिलाधिकारी विशाख जी से लिखित शिकायत करते हुये बताया प्रधानाध्यापिका व वार्डेन उन सब से स्कूल में झाड़ू पोछा लगवाती है और बाथरुम तक साफ कराती है,विरोध करने पर पिटाई करती है, प्रताड़ित भी करती है,रात के समय कई गाड़ियो से बाहरी लोग विद्यालय आते है।प्रधानाध्यापिका छात्राओ को धमकती है अगर मुंह खोला तो मार के फिकवा देगे मेरा कोई कुछ नही कर पायेगा।अभिभावको ने बताया दशहरा की छुट्टियो में जब छात्राये घर पहुंची तो प्रधानाध्यापिका व वार्डेन की बर्बरता के बारे में बताया।उन्होने कहा विद्यालय से ना तो यूनिफार्म मिलती है ना जरूरी सामान मिलता है यहा भोजन भी ठीक नही मिलता है।अभिभावको ने प्रधानाध्यापिका व वार्डेन को निलंबित किये जाने के बाद ही बेटियो को स्कूल भेजे जाने की बात कही।डीएम ने छात्राओ की शिकायत को गम्भीरता से लेते हुये बीएसए व नायाब तहसीलदार को मौके पर जाकर जांच करने के बाद कार्यवाही के लिये रिपोर्ट तलब की हैं।
प्राथमिक विद्यालय में लगा जर्जर यूकेलिप्टस का पेड़ गिरा,बच्चे बाल-बाल बचे
विकासखंड के करनपुर प्राथमिक विद्यालय में शनिवार की सुबह अचानक से यूकेलिप्टस का पुराना पेड़ भरभराकर गिर गया।गनीमत रही कि
उस समय बच्चे पास में मौजूद नहीं थे,जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। पेड़ गिरने से भोजन कक्ष टीन शेड समेत टूट गया।
घटना की जानकारी मिलते ही दर्जनो की संख्या मे अभिभावकों स्कूल पहुंचकर नाराजगी जताते हुये प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुये हगांमा काटा।अभिभावको का आरोप था स्कूल में लगे दो दर्जन से अधिक यूकेलिप्टस के पेड़ जर्जर व झुके हुये है कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है,जब तक विद्यालय परिसर से पुराने व जर्जर पेड़ हटाये नही जायेगे वो अपने बच्चो को स्कूल नही भेजेगे। सहायक अध्यापक जगदेव प्रसाद ने बताया कि उन्होंने ने पेंड कटाए जाने को लेकर विभाग से कई बार पत्र भेजकर मांग की लेकिन कोई सुनवाई नही हुई । प्रधान मदनसके। मोहन सिंह ने बताया कि दो बार स्कूल में विभाग द्वारा अतिरिक्त कक्ष बनने के लिए पास हुआ लेकिन पेंडो के कटान न होने से वापस लौट गया। शिकायत के बाद भी पेंडो का अभी तक कटान नही हो सका। एबीएसए सुशील कन्नौजिया ने प्राथमिक विद्यालय परिसर में लगा पुराना यूकेलिप्टस का पेड़ गिरने से रसोई कक्ष क्षतिग्रस्त हुआ है,सभी बच्चे सुरक्षित है।परिसर में लगे अन्य जर्जर पेड़ो को जल्द ही परिसर से हटवाया जायेगा।
स्कूल वाहन की टक्कर से मासूम बच्ची घायल,मुकदमा दर्ज
मोहनलालगंज क्षेत्र के खुजौली निवासी महिला शिखा ने पुलिस से शिकायत करते हुये बताया उसकी चार वर्षीय बेटी सिद्वि गौड़ बीते शुक्रवार की शाम चार बजे के करीब सड़क किनारे खड़ी थी तभी एक निजी स्कूल के चालक अवधेश पांडे निवासी दहियर ने बेटी को वाहन से जोरदार टक्कर मार दी,दुर्घटना के बाद चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला।जिसके बाद घायल बेटी को इलाज के लिये सीएचसी मोहनलालगंज लेकर गये।पीड़ित परिवार ने बताया उक्त ड्राईवर तंग व निर्माणाधीन गली होने के बाद अक्सर तेज स्पीड में गाड़ी निकलता है।कई बार कहने के बाद भी गाड़ी धीमी गति से नही चलता है।प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने बताया पीड़िता की तहरीर पर चालक समेत वाहन के विरूद्व मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी हैं।
बुजुर्ग पिता को प्रापर्टी के लिये बेटो बहू ने अपहरण कर बनाया बंधक,पीटा
मोहनलालगंज क्षेत्र के जैतीखेड़ा निवासी बुजुर्ग गंगाबाल सिंह ने पुलिस से शिकायत करते हुये बताया 29सितम्बर को अपना पुश्तैनी मकान देखने गया था तभी बेटो सुजीत सिंह व छोटे सिंह समेत बहू हिमांशी सिंह ने अपहरण कर पांच हजार रूपये व मोबाइल छीन लिया ओर अपने घर में बंधक बनाकर रखा ओर पिटाई करते हुये पुरी प्रापर्टी नाम करने का दबाव बनाया और ना करने पर जान से मारने की धमकी दी।यही नही मेरे अन्य बेटो व बहू को गांव नही आने देते है ओर उनके साथ भी मारपीट करते है।किसी तरह दोनो बेटो व बहू के चगुंल से छुटकर पीड़ित पिता ने बीते गुरूवार को पुलिस से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की।प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने बताया पीड़ित की शिकायत पर आरोपी बेटो व बहू के विरूद्व मारपीट,अपहरण समेत अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी हैं।
अपहरण की झूठी घटना रचने वाले चार गिरफ्तार,भेजा जेल
गोसाईंगंज पुलिस ने अपहरण की झूठी घटना की कहानी बताकर पुलिस की छवि धूमिल करने वाले चार लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेज
दिया है।पुलिस के मुताबिक शराब के नशे में धुत सुभाष कुमार को झगड़ा करने के आरोप में 27 सितम्बर को डायल 112नम्बर पुलिस पकड़कर थाने ले गयी थी।अत्यधिक नशे में होने के कारण युवक को पुलिस ने थाने के बाहर चबूतरे पर बिठा दिया था,वह थाने से चला गया था और घर नही पहुंचा था।जिसके बाद पुलिस की छवि धूमिल करने के लिये युवक के परिजनो ने पुलिस कमिश्नर समेत पुलिस अधिकारियो से शिकायत कर अपहरण किये जाने के आरोप लगाये।इस पुरे खेल में इलाके के दो अन्य लोगों अखिलेश गौतम व गंगाराम गौतम भी परिजनो के साथ मिलकर पुलिस अधिकारियो पर अपहरण का झूठा केस दर्ज कराने का दबाब बना रहे थे।
पुलिस के मुताबिक इस मामले की गहनता से छानबीन की गयी तो पाया गया कि आवेदक थाने से निकलकर कस्बा गोसाईगंज होते हुए पैदल अपने घर जा रहा है।जिसके बाद पिता के द्वारा पुनः डायल 112 कन्ट्रोल रूम में फोन कर कहा गया पुलिस उसके बेटे को थाने ले गयी लेकिन वह वापस घर नहीं आया। इस प्रकार विवेचना से यह तथ्य प्रकाश में आये कि एक सुनियोजित षड्यन्त्र के तहत सुभाष अपने माता-पिता व भाई तथा अपने शुभचिंतकों से वार्ता कर पुलिस के विरुद्ध अपहरण का झूठा अभियोग पंजीकृत कराने व दबाव डालने के लिए लगातार अपने आपको छुपाए हुये था।जिसके बाद पुलिस ने लापता युवक सुभाष को बरामद किया तो उसने परिजनो व अन्य के साथ मिलकर पुलिस की छवि धूमिल करने के लिये अपहरण होने की झूठी पटकथा रचने जाने की बात कही।जिसके बाद पुलिस ने सुभाष समेत उसके भाई शुभम व पिता राम कुमार कनौजिया निवासी वार्ड बाजार कस्बा गोसाईगंज व अखिलेश गौतम निवासी सरांय करोरा व गंगाराम गौतम निवासी मोतीझील, ऎशबाग कालोनी लखनऊ के विरूद्व झूठा षड्यंत्र रचने समेत अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज कर अखिलेश गौतम, सुभाष, शुभम, रामकुमार को मगंलवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।जहां से चारो आरोपियो को जेल भेज दिया गया।
