-मुजफ्फरनगर आते ही पुलिस नें किया गिरफ्तार, अब निकल गई हेकड़ी
- REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ।सऊदी में काम कर रहे यूपी के मुजफ्फर नगर के रहने वाले कुर्बान उर्फ अल्तमस नाम के युवक ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो को एडिट कर सोशल मीडिया पर अपलोड करनें वाले युवक को आख़िरकार पुलिस नें गिरफ्तार कर उसकी विधिवत खातिरदारी की है।युवक इतना शातिर था कि उसने एडिट फोटो को सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया।
जाने क्या है पूरा मामला
मुजफ्फरनगर के थाना चरथावल के ग्राम कुल्हाड़ी के रहने वाले कुर्बान उर्फ अल्तमस नाम के युवक ने सऊदी अरब में रह रहा था। वही रहते हुए हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की फोटो के साथ छेड़छाड़ कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।इसकी जानकारी पुलिस को 28 सितंबर को पुलिस नें आनन फानन में आरोपी के खिलाफ धारा 353(2) बीएनएस व 66 आईटी एक्ट में तहत मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी में जुट गई। पुलिस को बीते रविवार को जानकारी मिली आरोपी सऊदी अरब से अपने घर आया है तो तत्काल पुलिस टीम एक्शन में आ गई।एक्टिव पुलिस नें आरोपी कुर्बान उर्फ अल्तमस को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस को देखते ही गिड़गिड़ाने लगा तीसमार खां
पुलिस टीम की गिरफ्त में आते ही अपने को सबसे बड़ा तीसमार बताने वाले कुर्बान उर्फ अल्तमस की सारी हेकड़ी निकल गई औऱ वह गिड़गिड़ा कर माफी मांगने लगा। पुलिस नें उसे बिना छूट प्रदान किये सलाखो के पीछे भेज दिया।
सीओ नें कहा पुलिस नें की क्विक कार्रवाई, किसी भी कीमत पर बिगड़ने नही दिया जायेगा सामाजिक सौहार्द
सीओ सदर रवि शंकर मिश्रा की माने तो 28 सितंबर को थाना चरथावल पुलिस को जानकारी मिली कि यूपी के सीएम की फोटो को एडिट करके सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक रूप से एक व्यक्ति नें पोस्ट किया है।जिसका पुलिस नें तत्काल संज्ञान लेकर चरथावल थानें पर मुकदमा दर्ज कराया गया था।अल्तमस अब गांव आया है तो उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।उनका यह भी कहना था कि इस मामले में पुलिस कठोर वैधानिक कार्रवाई कर रही है। उनका यह भी कहना था कि यदि कोई व्यक्ति कानून विरोधी कार्य करेगा और सोशल मीडिया के माध्यम से आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट करेगा तो उसे किसी भी कीमत पर नही छोड़ा जायेगा। पुलिस उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करेगी।किसी भी कीमत पर सामाजिक सौहार्द बिगड़ने नही दिया जाएगा।
