- REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ:राजधानी के थाना-पारा, थाना-बाजारखाला,थाना-जानकीपुरम,थाना- मलिहाबाद इलाके के अलग अलग स्थानों पर चार लोगो के विभिन्न परिस्थितियों में शव मिलने से इलाके में सनसनी दौड़ गई ।जानकारी पर पहुंची थाना पुलिस शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज कर मामले की अलग अलग विन्दुओं पर जाँच कर रही है ।
बोरे में शव मिलने से हड़कंप, हत्या की आशंका
राजधानी के थाना-पारा क्षेत्रान्तर्गत के हंस खेड़ा चौकी के अंतर्गत सब्जी मंडी के पास बोरे में शव मिलने से हड़कंप मच गया है।मृतक के शरीर पर लगी चोटों को देख कर आशंका जताई गई है कि किसी नें हत्या कर शव को फेका है। हलांकि पुलिस मामले की गहराई से जाँच पड़ताल कर रही है।थाना पारा पुलिस को जानकारी हुईं कि विक्रम नगर पुल के नीचे कूड़े के ढेर में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है।इस पर थाना प्रभारी पारा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो पुलिस टीम ने देखा कि एक लाल रगं के बोरे में एक अज्ञात व्यक्ति जिसकी उम्र करीब 30-35 वर्ष बताई गई का शव मिला। शव के में व हाथ-पैर में रस्सी बंधी हुई है। पुलिस नें घटनास्थल के आस-पास उपस्थित लोगों व क्षेत्रीय निवासियों से अज्ञात व्यक्ति के बारे में शिनाख्त के प्रयास किये गये परंतु पहचान नहीं हो सकी।पुलिस का कहना है कि मृतक के शव का निरीक्षण कर पंचायतनामा की कार्रवाई करते हुए शव को सील कर मोर्चरी में रखावा दिया गया है।पुलिस मामले की जाँच पड़ताल कर रही है।
ऐशबाग धर्म कांटे के पास नाले में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
राजधानी के थाना-बाजारखाला थाना क्षेत्र के ऐशबाग धर्म कांटे के पास नाले में अज्ञात शव मिलनें से सनसनी फ़ैल गई। पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।बुधवार को करीब 11 बजे जानकारी हुईं कि हैदरगंज से ऐशबाग की तरफ जाने वाली रोड के किनारे बने हुए नाले में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है।इस पर तत्काल थाना प्रभारी बाजारखाला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि नाले में एक व्यक्ति उम्र करीब 45 वर्ष का शव पड़ा है। पुलिस नें शव को मौके पर मौजूद व्यक्तियों की मदद से बाहर निकाला। घटनास्थल के आस-पास उपस्थित लोगों व क्षेत्रीय निवासियों से अज्ञात व्यक्ति के बारे में जानकारी की गई तो पता चला कि मृत व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त था और ऐशबाग रामलीला ग्राउंड के आसपास घूम फिर कर मांग कर अपना जीवन यापन करता था।नाम व पता की कोई जानकारी नहीं है।पुलिस नें मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी हाउस भेज कर मामले की जाँच पड़ताल में जुटी है।
थाना-जानकीपुरम इलाके में अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप
राजधानी के उत्तरी जोन के थाना-जानकीपुरम इलाके में अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर जाँच पड़ताल में जुटी है।थाना जानकीपुरम के गोकुलधाम सोसाइटी के रहने विशाल वर्मा ने बताया कि गोकुलधाम सोसाइटी के पास एल प्लाजा के किनारे एक अज्ञात पुरुष उम्र करीब 70 वर्ष का शव पड़ा है।इस पर तत्काल थाना पुलिस बल नें मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल के आस-पास उपस्थित लोगों व क्षेत्रीय निवासियों से पूंछ तांछ कर शिनाख्त के प्रयास किये। लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी।पुलिस नें मृतक के शव का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कुयें में मिला अधेड़ ब्यक्ति का शव, पुलिस नें पीएम को भेजा
राजधानी के थाना- मलिहाबाद इलाके में स्थित एक कुएं में अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने हड़कंप मच गया। थाना मलिहाबाद के सहलामऊ के रहने वाले मुन्नालाल रावत उम्र करीच 57 वर्ष का शव कुएं में मिलने की जानकारी पुलिस को मिली। इस पर पुलिस बल नें तत्काल मौके पर पहुंचकर फायर चिग्रेड की टीम की मदद से शव को बाहर निकलवाया।पुलिस का कहना है शव करीब 2-3 दिन पुराना लग रहा है। पुलिस नें परिजनों की मौजूदगी में शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस का कहना है कि सहिलामऊ के रहने वाले मोनू रावत ने इस मामले की सूचना दी। उनका कहना था उसके पिता मुन्ना लाल रावत उम्र लगभग 57 वर्ष बीती बारह अक्टूबर रविवार को वह सुबह दस बजे घर से बिना बताए कहीं चले गए थे।अभी तक वापस नहीं लौटे हैं।इस पर पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जाँच पड़ताल कर रही थी।
महिंद्रा पिकप की टक़्कर से सत्तर वर्षीय व्यक्ति की मौत
कमिश्नरेट के मध्य जोन के थाना-मदेयगंज में सड़क दुर्घटना में एक सत्तर वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को विवेक कश्यप नें बताया कि बुधवार को वह अपने कार्यालय में था, उसी समय उसके पास फोन आया कि आपके पिता जी विष्णु कुमार कश्यप उम्र करीब 70 वर्ष का एक्सीडेन्ट मुमताज पीजी कालेज के पास महिन्द्रा पिकप से हो गया है, जिनको वह तत्काल ट्रामा सेन्टर ले गया, जहां डाक्टरों नें उन्हें मृत घोषित कर दिया।सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस नें मृतक के शव को कब्जे में लेकर परिजनों की मौजूदगी में पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भिजवा दिया है।पुलिस के मुताबिक विवेक कश्यप की तहरीर पर मामले का मुकदमा दर्ज कर महिन्द्रा पिकप का चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है।
बेखौफ़ चोरो नें चार घरों में की चोरी, लाखों का माल लेकर फरार
पश्चिमी जोन के थाना-काकोरी में सुरक्षा व्यवस्था को धता बताकर बेखौफ़ चोरो नें चार घरों से लाखों की चोरी कर मौके से फरार हो गये। पुलिस किसी भी चोर को पकड़ नहीं सकी है।केवल रिपोर्ट दर्ज कर कागजी कार्रवाई कर रही है। बुधवार को सुबह करीब छह बजे डायल-112 के जरिये थाना काकोरी को जानकारी हुईं कि ग्राम बेढ़ौना के चार घरों में चोरी हुई है। इस सूचना पर थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो उन्हें पता लगा कि ग्राम बेढौना में करीब दो बजे से चार बजे के बीच रवि मिश्रा व करन औऱ जगदीश प्रसाद व लोकेश मिश्रा सहित चारों व्यक्ति के घरों से कीमती जेवरात, नगदी व अन्य सामान अज्ञात चोरों नें चोरी कर मौके से फरार हो गये हैं।पुलिस नें मौके पर फॉरेसिंक टीम को बुलाकर घटनास्थलों का निरीक्षण कराया गया।पुलिस के मुताबिक चार घरों में हुईं चोरी को लेकर मुकदमा दर्ज कर चोरो का पता लगाया जा रहा है।घटना के खुलासे के लिए टीमों का गठन किया गया है।
