मोहनलालगंज:सजावटी झालरो को तोड़ने से मना करने पर मां-बेटो से मारपीट,क्लिक करें और भी खबरें

-पुलिस  मुकदमा दर्ज कर ,जाँच में जुटी 

  • REPORT BY:A.AHMED SAUDAGAR || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 

लखनऊ ।मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के गौरा गांव की रहने वाली एक महिला निर्मला साहू से उन्ही के पडोसी ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी ।पीडिता की शिकायत पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर केवल कागजी कोरम पूर्ण कर रही है। गौरा गांव की निवासी महिला निर्मला साहू ने  बताया कि दीपावली पर्व पर घर के बाहर लगायी गयी बिजली की सजावटी झालरो को पड़ोसी गुड्डू तोड़ रहा था।जब उन्होंने  झालरे तोड़ने से मना किया तो वह उग्र हो गया और  गाली-गालौज करते हुये देख लेने की धमकी देते हुये मौके से चला गया। कुछ देर बार गुड्डू अपने परिवार के लाला समेत कई अन्य लोगो को लेकर मौके पर आ धमका और महिला व उसके बेटो अभिषेक व आकाश समेत परिवार के सदस्यो के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुये, मौके से भाग निकलें।इंस्पेक्टर राम बाबू सिंह ने बताया पीड़िता की तहरीर पर दो नामजद समेत कई अज्ञात आरोपियो पर मारपीट समेत अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी हैं।

गोसाईगंज पुलिस ने 1540 लीटर शराब कराई नष्ट

लखनऊ पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र सिंह सेंगर द्वारा चलाये जा रहे माल मुकदमाती शराब विनिष्टीकरण की कार्रवाई के तहत मंगलवार को गोसाईगंज थाने में शराब नष्ट कराई गई।प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश चन्द्र त्रिपाठी ने न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तृतीय के आदेश पर 2022से 2025 तक आबकारी अधिनियम के 98मुकदमो से जुड़ी 1540लीटर अवैध शराब को थाना परिसर में ही गड्ढा खुदवाकर नष्ट करा दी गई।थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि 1540लीटर लीटर शराब नष्ट कराई गई, इस शराब की कीमत लगभग चार लाख रूपये थी।थाना परिसर के पीछे जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर माल मुकदमाती शराब को नष्ट कराया गया।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *