मोहनलालगंज:दबंगो ने प्रापर्टी डीलर को एसयूवी से रौंदने का किया प्रयाश, टूटा पैर, क्लिक करें औऱ भी खबरें

-मोहनलालगंज क्षेत्र के गौरा गांव के एक ढाबे की घटना,पैसे लेन देन को लेकर हुआ विवाद 

-घटना के 48 घंटे के बाद भी आरोपियो को गिरफ्तार नही कर सकी पुलिस,हाथ पर हाथ धरे बैठी

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ।मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के गौरा गांव के एक ढाबे पर बीते बुधवार को प्रापर्टी खरीदने को लेकर दिये गये पैसो की वापसी को लेकर एक प्रापर्टी डीलर का दबंगो से विवाद हो गया।जिसके बाद नाराज दबंगो ने अपने साथियो के साथ मिलकर प्रापर्टी डीलर को धक्का मार कर जमीन पर गिराने के बाद एसयूवी से रौदने का प्रयास किया और एसयूवी का पहिया पैर पर चढने से प्रापर्टी डीलर का पैर दो जगह से टूट गया।जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुये मौके से अपने साथियो संग भाग निकल।निगोहां क्षेत्र के टिकरा गांव निवासी प्रापर्टी डीलर ब्रजेश कुमार सिंह ने पुलिस से शिकायत करते हुये बताया बीते बुद्ववार की शाम साढे सात बजे के करीब एक प्रापर्टी खरीदने को लेकर दिये गये पैसो के हिसाब किताब को लेकर दबंग उधम रावत निवासी मस्तीपुर थाना निगोहां ने मोहनलालगंज के गौरा में स्थित राजू बिरयानी के ढाबे पर बुलाया था ,जहां हिसाब किताब के दौरान ही विवाद हो गया जिसके बाद उधम रावत ने अपने साथियो धीरेन्द्र कुमार,मनोज यादव,सरवन कुमार निवासी अज्ञात के साथ मिलकर गाली गालौज करते हुये मुझे धक्का मार कर जमीन पर गिरा दिया ओर अपनी एसयूवी700 से मुझे रौदने की कोशिश की इस दौरान एसयूवी का पहिया पैर पर चढने से दो जगह से उसका पैर टूट गया।जिसके बाद उक्त सभी जान से मारने की धमकी देते हुये एसयूवी से मौके से भाग निकले।जिसके बाद घायल प्रापर्टी डीलर बृजेश कुमार सिंह ने फोन कर परिजनो को सूचना दी।परिजन मौके पर पहुंचे तो घायल प्रापर्टी डीलर को मोहनलालगंज कोतवाली लेकर पहुंचे और पुलिस से शिकायत कर चारो आरोपियो पर कार्यवाही की मांग की।इंस्पेक्टर बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया पीड़ित प्रापर्टी डीलर की तहरीर पर चार आरोपियो पर मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गयी है।हालाकि पुलिस 48घंटे से ज्यादा समय बीत जाने के बाद आरोपियो को गिरफ्तार नही कर सकी हैं।

मुद्रा लोन का झांसा देकर साइबर ठगो ने ठगे 56 हजार रूपये 

मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के पुरसेनी निवासी शशिकांत मिश्रा ने पुलिस से शिकायत करते हुये बताया आनलाइन पांच लाख का मुद्रा लोन देने का झांसा देकर साइबर ठगो ने उससे कई बार में 56596रूपये ठग लिये।ठगी का अहसास होने पर पीड़ित युवक ने पुलिस से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की।इंस्पेक्टर बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया पीड़ित युवक की तहरीर पर साइबर ठगो के विरूद्व मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।

फर्जी प्रपत्रो के सहारे वारिस बन  जमीन हड़पने की कोशिश करने वाले जालसाज पर मुकदमा दर्ज

कैसरबाग कोतवाली क्षेत्र के ख्यालीगंज निवासी समीर मिर्जा ने गृह विभाग के विशेष सचिव महेन्द्र सिंह से शिकायत करते हुये बताया मोहनलालगंज तहसील के अमेठी में उसकी पैतृक जमीन है।इसके चाचा खुसरू मिर्चा लावल्द का निधन 28अगस्त 2021 को हो गया था।2023 में उसे ज्ञात हुआ एक व्यक्ति फरीद मिर्जा पुत्र मो०खालिद के द्वारा धोखाधड़ी करते हुये कूटरचित दस्तावेजो के आधार पर उसके स्वर्गीय चाचा का वारिस बताकर न्यायालय में सम्पत्ति पर अपना दावा किया था।जानकारी होने पर दावा करने वाले व्यक्ति व उसके द्वारा न्यायालय में लगाये गये प्रपत्रो की जांच करायी गयी तो सभी कागजात फर्जी व कूटरचित निकले।जिससे प्रतीत हुआ कि उक्त व्यक्ति ने फर्जी प्रपत्रो के सहारे उसके चाचा की सम्पत्ति हड़पने की कोशिश की‌।विशेष सचिव गृह ने शिकायत को गम्भीरता से लेते हुये मोहनलालगंज  पुलिस को जांच कर कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये।इंस्पेक्टर बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के विरूद्व धोखाधड़ी,जालसाजी समेत अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।

निगोहां में घूम रहे मानसिक विक्षिप्त को पुलिस ने परिजनो से मिलाया

निगोहां कस्बे में कई दिनो से भटक रहे मानसिक विक्षिप्त को पुलिस ने परिजनो से मिलाया। सूचना के बाद थाने पहुंचे परिजन मानसिक विक्षिप्त को अपने साथ घर लेकर गये। थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी ने बताया बीते कई दिनो से निगोहां कस्बे में घूम रहे मानसिक विक्षिप्त की जेब से मिली पर्ची पर लिखे मोबाइल नम्बरो पर सम्पर्क करने पर उसकी पहचान रमेश विश्वकर्मा (55 वर्ष), निवासी ग्राम गंगोली, खलीलाबाद, जनपद संतकबीर नगर के रूप में हुयी पुलिस से सूचना के बाद मानसिक विक्षिप्त रमेश की पत्नी सरोज विश्वकर्मा अपने रिश्तेदारों के साथ गुरूवार को निगोहां थाने पहुंचीं। पति को सकुशल देखकर वह भावुक हो गईं और निगोहां पुलिस का आभार व्यक्त किया।जिसके बाद परिजन रमेश को अपने साथ लेकर संतकबीरनगर के लिये रवाना हुये।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *