वाराणसी:भक्तों ने नम आंखो से दी माता को विदाई

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 

वाराणसी। मुकिमगंज सदर मुहाल स्थित स्थापित माँ सरस्वती स्पोर्टिग क्लब में माता सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन सोमवार की रात्रि शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गया । भक्तों ने भक्तिभाव से माता को विदाई दी।विसर्जन से पहले महाआरती का आयोजन किया गया। डीजे की धुन पर युवक युवतिया थिरकते रहे।

इस दौरान अबीर गुलाल भी खूब उड़ाए गए।भक्तों ने नम आंखों से विदाई दी और उनके चरणों में नतमस्तक होकर विद्या का आशीर्वाद मांगा। मां के जयकारे से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया था। इसके बाद गाजे बाजे की धुन पर नाचते गाते हुए युवकों की टोलियां प्रतिमाओं को लेकर जुलूस की शक्ल में प्रतिमा सदर मुहाल प्रहलाद घाट काशी स्टेशन मुकिमगंज मछोदरी होते हुए भारतेंदु हरिश्चंद्र उद्यान कंपनी बाग तालाब तक पहुंचीं। जहां विधि विधान से मां की प्रतिमा को विसर्जित कर दिया गया। मुकिमगंज सदर मुहाल स्थित स्थापित माँ सरस्वती स्पोर्टिग क्लब में समितियों द्वारा बनाए गए आकर्षक पंडाल में माता सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कराई गई थी।

पंडाल को डमरू का थीम देकर पूरे पंडाल में डमरू भी लगाए गए थे । भव्यरूपी आकर्षक पंडाल में थर्माकोल से बनी महादेव की शिवलिंग भी बनाई गई थी जो लोगों को आकर्षित किए थी। मूर्ति विसर्जन के पूर्व भंडारे का आयोजन भी कराया गया था जिसमें समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों सहित क्षेत्रीयगण भी शामिल रहे ।

पूजा कार्यक्रम भाग्योदय जन सेवा समिति के तत्वाधान में मां सरस्वती स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आयोजित किया गया जिसकी जानकारी संस्था के सदस्य क्लब के सचिव रितिक जायसवाल व भाग्योदय जन सेवा समिति के कोषाध्यक्ष प्रतीक जायसवाल ने दी। पूजा कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारियों व क्षेत्र की जनता सहित भक्तजनों की उपस्थिति रही ।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *