LUCKNOW:आठ मिनट में मौके पर पहुंच कर युवक की यूपी पुलिस नें बचाई जान 

-आत्महत्या करने जा रहा था युवक,इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था वीडियो 

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 
लखनऊ।मेटा के अलर्ट पर डीजीपी राजीव कृष्णा के निर्देश पर एक्टिव हुईं मेरठ पुलिस नें  मात्र 08 मिनट में पीड़ित के घर पहुंचकर उसके प्राणों की रक्षा कर उसे आगे का जीवन जीने की राह दिखाई।जानकारी के मुताबिक, सोमवार  को जनपद मेरठ जिले के थाना सरधना निवासी करीब  25 वर्षीय युवक नें एक शीशी मे सफेद रंग का पेय पदार्थ पीते हुए यह टेक्स्ट लिखा कि  “अब तुम खुश रहना अपनी लाइफ में” औऱ इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया।
इस पोस्ट को लेकर सोमवार को शाम 06:53 बजे  मेटा कंपनी की ओर से मुख्यालय पुलिस महानिदेशक स्थित सोशल मीडिया सेन्टर को ई-मेल के ज़रिए एलर्ट प्राप्त हुआ।जिसको  तत्काल संज्ञान लेकर उच्चाधिकारियों को बताया गया।इस पर डीजीपी राजीव कृष्ण नें  तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिये।डीजीपी के निर्देश के बाद मुख्यालय के  सोशल मीडिया सेन्टर नें प्राप्त अलर्ट में उपलब्ध कराये गये मोबाइल नम्बरो के आधार पर तत्काल पीड़ित की लोकेशन की जानकारी करके  मेरठ पुलिस को प्रकरण से अवगत कराया गया।इस पर  मेरठ के थाना सरधना के उप निरीक्षक पुलिस कर्मियों के साथ  मात्र 08 मिनट के अन्तराल में युवक के घर पहुँच गए और युवक के परिजनों से जानकारी कर तत्काल युवक के पास पहुंचे तो देखा कि उसकी स्थिति गंभीर है तथा उसके पास एक तरल पदार्थ की शीशी पड़ी हुई थी। युवक अस्वस्थ अवस्था में था और उल्टी करने का प्रयास कर रहा था।
पुलिसकर्मियों ने बिना समय गंवाए परिजनों के सहयोग से युवक को निकटवर्ती अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों नें  उसका प्राथमिक उपचार किया गया। उपचार के उपरांत युवक की स्थिति सामान्य होने पर उसे घर भेज दिया गया।बाद में पुलिसकर्मियों द्वारा पूछताछ किए जाने पर उसने बताया कि वह 10वीं कक्षा उत्तीर्ण है तथा रोजगार के अभाव में मजदूरी का कार्य करता है। युवक का एक युवती के साथ प्रेम संबंध था और दोनों विवाह के लिए सहमत थे, किंतु कुछ समय पूर्व युवती द्वारा संबंध समाप्त कर लेने के कारण वह मानसिक रूप से अत्यंत व्यथित एवं अवसादग्रस्त हो गया था। इसी मानसिक तनाव के चलते उसके मन में आत्मघाती विचार उत्पन्न हुआ  और उसने यह कदम उठा लिया।
पुलिसकर्मियों की त्वरित कार्रवाई के कारण युवक की जान बचाई जा सकी। इसके उपरांत पुलिस नें युवक की काउंसलिंग की, जिस पर उसने भविष्य में ऐसा कोई कदम न उठाने का आश्वासन दिया। युवक के परिजनों ने पुलिस की तत्परता एवं सहयोग के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए पुलिसकर्मियों की सराहना की है  ।

मेटा के अलर्ट पर यूपी पुलिस बचा चुकी 3011लोगों के प्राण 

उत्तर प्रदेश पुलिस एवं मेटा कम्पनी के मध्य 2022 से प्रचलित व्यवस्था के तहत यदि कोई व्यक्ति फेसबुक अथवा इंस्टाग्राम पर आत्महत्या करने की पोस्ट करता है तो ऐसी पोस्ट को लेकर मेटा कम्पनी उत्तर प्रदेश पुलिस को ई-मेल एवं फोन के माध्यम से अलर्ट भेजकर सूचित करती है ।एक जनवरी 2023 से इकतीस मई 2026 के मध्य आत्महत्या संबंधी पोस्ट पर प्राप्त अलर्ट का संज्ञान लेकर कुल 3011 व्यक्तियों के प्राणों की रक्षा यूपी पुलिस द्वारा की गईं है ।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *