मोहनलालगंज:साइबर अपराधो से बचाव को लेकर एसीपी ने लगाई चौपाल,दिए अपराधो से बचाव के टिप्स

-लोगों को किया  जागरूक,किया सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से सावधान रहने की अपील 

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 

लखनऊ।मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के गौरा में स्थित साहू सोसाइटी में बुधवार  को एसीपी रजनीश वर्मा ने साइबर अपराधो से बचाव के लिये चौपाल लगायी।इस दौरान चौपाल में मौजूद सोसाइटी के लोगो को साइबर अपराधो से बचाव की जानकारी दी।एसीपी ने साइबर अपराधों के विभिन्न रूपों जैसे फिशिंग, बैंकिंग धोखाधड़ी, और सोशल मीडिया धोखाधड़ी,डिजिटल अरेस्ट के बारे में जानकारी देने के साथ ही मजबूत पासवर्ड बनाने, अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा करने में सावधानी बरतने और सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से सावधान रहने की सलाह व साइबर अपराधों की शिकायत दर्ज करने के तरीके के बारे में भी जानकारी दी गई, ताकि वे जल्द से जल्द मदद मांग सकें।साथ ही सोशल मीडिया पर फेक आईडी,फ्रांड मैसेज और अन्य अपराधो से सतर्क रहने की भी सलाह दी।उन्होने सोसाइटी के लोगो से किरायेदारो व नौकरो समेत गार्डो का पुलिस सत्यापन कराये जाने के महत्व के बारे में भी बताया ओर किरायेदार व नौकर समेत सोसाइटी में गार्ड भी बिना सत्यापन कराये ना रखने की अपील भी की।इस मौके उपनिरीक्षक सौरभ सिंह,उपनिरीक्षक अनूप सिंह समेत सोसाइटी के लोग मौजूद रहे।

ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित कार खड़ी डीसीएम में घुसी,तीन घायल

मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के गौरा में बीते बुधवार को थार जीप को ओवरेटक करने के दौरान अचानक से हाइवे पर आये कुत्ते को बचाने के चक्कर में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी डीसीएम में पीछे से टकरा गयी।दुर्घटना में कार सवार सगे भाई-बहन समेत चालक घायल हो गया।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस तीनो घायलो को इलाज के लिये सीएचसी लेकर गयी‌।जहां मौजूद डाक्टर ने भाई की हालत गम्भीर देख इलाज के लिये ट्रामा टू रेफर कर दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार प्रदेश के सिवान निवासी पवन कुमार(35वर्ष) अपनी बहन दीपिका के साथ लखनऊ के कृष्णानगर में रहते है,बुधवार को दीपिका का जन्मदिन था तो पवन उसे लेकर पार्टी करने कार बुक कर रायबरेली रोड के किसी रेस्टोरेंट में गया था।चालक देवेन्द्र ने बताया मोहनलालगंज के गौरा में एक पेट्रोल पम्प के पास पहुंचने पर अचानक से वो एक थार जीप को ओवरटेक करने लगा इस दौरान सड़क पर अचानक से आये एक कुत्ते को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी डीसीएम में पीछे से जा घुसी।राहगीरो की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनो घायलो को इलाज के लिये सीएचसी भेजा।जहां डाक्टर ने पवन की हालत गम्भीर देख इलाज के लिये ट्रामा टू रेफर कर दिया‌।जहां भर्ती कर उसका इलाज जारी है ओर हालत नाजुक बनी हुयी है।प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह ने बताया दुर्घटनाग्रस्त कार समेत डीसीएम को कब्जे में ले लिया गया है‌।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *