Thursday, 4 July 2024

क्या Zaheer Iqbal के साथ शादी रचाने जा रही Sonakshi Sinha , पोस्ट शेयर कर किया खुलासा

( एंटरटेनमेंट डेस्क )

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा पिछले काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में है। खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अभिनेता जहीर इकबाल के साथ रिलेशनशिप में है। बीते दिनों अभिनेता जहीर इकबाल अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए सोनाक्षी सिन्हा को जन्मदिन की बधाई दी थी और अपने प्यार का इजहार भी किया था। जहीर इकबाल द्वारा सोनाक्षी सिन्हा संग अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर आधिकारिक बनाए जाने के बाद से लगातार अफवाहों का दौर शुरू हो चुका है। कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल जल्द ही एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे है। हालांकि अब इस मामले पर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा एक कमरे में बैठी गहरी सोच में नजर आ रही है। वीडियो की क्लिप पर लिखा है कि, मीडिया क्यों हाथ धोकर मेरी शादी करना चाहते हो, मीडिया जिसके बाद शाहरुख खान के फेमस डायलॉग को लिंकअप करते हुए कहती अच्छा लगता है, मुझे बहुत मजा आता है। वीडियो के कैप्शन में सोनाक्षी ने लिखा कि, प्रपोजल, रोका, मेहंदी, संगीत सब फिक्स कर ही लिया है तो कृपया मुझे बता दो। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के इस वीडियो पर लोग अलग अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

-BNE-

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *