LUCKNOW:कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार ने बदले 32 IPS व 11 IAS

लखनऊ।यूपी सरकार ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए बत्तीस आईपीएस अफसरों के तबादले किये है।अपर्णा कुमार पुलिस महानिरीक्षक प्रतीक्षारत थे उन्हें अब पुलिस महानिरीक्षक पीएसी सेंट्रल जोन लखनऊ में तैनाती दी गई है।वही पुलिस महानिरीक्षक डा. के इंजीलरसन को पुलिस महानिरीक्षक 112 बनाया गया है।वही अपरपुलिस महानिरीक्षक प्रकाश डी. को अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक पुलिस आवास निगम बनाया गया है।इसके अलावा प्रतीक्षारत अपर पुलिस महानिदेश जकी अहमद को अपर पुलिस महानिदेशक पीटीएस सीतापुर बनाया गया है।वही प्रतीक्षारत पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल को सेनानायक 44 वीं वाहिनी पीएसी मेरठ में तैनाती दी गई है।इसके अलावा विपिन कुमार मिश्र को पुलिस उप महानिरीक्षक चित्रकूट धाम परिक्षेत्र बाँदा बनाया गया है।वही एस.के.भगत  को पुलिस महानिरीक्षक भवन एवं कल्याण बनाया गया है।आईपीएस अफसर राकेश प्रकाश सिंह को पुलिस महानिरीक्षक मिर्जापुर परिक्षेत्र मिर्जापुर बनाया गया है।आईपीएस अफसर घुले सुशील चंद्रभान को पुलिस अधीक्षक सीतापुर बनाया गया है।वही अविनाश पांडेय को पुलिस अधीक्षक मऊ बनाया गया है।वही आर.के.भारद्वाज को  पुलिस उप महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती बनाया गया है।आईपीएस अफसर मोदक राजेश डी.राव को पुलिस महानिरीक्षक सीबीसीआईडी लखनऊ बनाया गया है।यही नही आईपीएस अफसर अमरेंद्र प्रसाद सिंह पुलिस उप महानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र व कवींद्र प्रताप सिंह को पुलिस महानिरीक्षक पीएसी मुख्यालय लखनऊ बनाया गया है।यशवीर सिंह पुलिस अधीक्षक सोनभद्र बनाये गए है।अमित कुमार आनन्द पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर बनाये गए है।वही सूर्यकांत त्रिपाठी पुलिस अधीक्षक ग्रामीण वाराणसी बनाये गए है।वही अमित कुमार वर्मा पुलिस उप महानिरीक्षक एसआईटी लखनऊ बनाये गए है।पुलिस प्रवक्ता की माने तो आज के तबादले में सोमेन वर्मा पुलिस अधीक्षक सुल्तान पुर बनाया गया है।वही सुभाष चन्द्र दुबे पुलिस उप महानिरीक्षक याता यात लखनऊ बनाया गया है।वही प्रीतिंदर सिंह बने डीआईजी जेल मुख्यालय लखनऊ व सुधीर कुमार सिंह बने डीआईजी सहारनपुर रेंज व प्रभाकर चौधरी बने एसएसपी आगरा तथा रोहित सिंह सजवान बने एसएसपी मेरठ व सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज बने एसएसपी बरेली व अभिषेक बने एसपी शामली।चारू निगम बनी एसपी औरैया। सुनीति बनी एसपी कानपुर देहात।अभिषेक वर्मा बने डीसीपी नोएडा पुलिस कमिश्नरेट।सुकीर्ति माधव बने एसपी इंटेलिजेंस आगरा ।स्वप्निल ममगई बने कमांडेंट 49वीं वाहिनी पीएसी नोएडा।प्रदेश सरकार ने बदले गए सभी अफसरो को तत्काल नवीन तैनाती स्थलों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए है।

ग्यारह आईएएस बदले गए

प्रदेश सरकार ने आज ग्यारह आईएएस अफसरों के तबादले किये है।आईएएस राजेन्द्र पेसिया विशेष सचिव नगर विकास विभाग व अजय कुमार द्विवेदी उपाध्यक्ष आगरा विकाश प्राधिकरण तथा इंद्रजीत सिंह नगर आयुक्त लखनऊ व संजय कुमार मीणा मुख्यविकास अधिकारी गोरखपुर बनाये गए है।वही अक्षय त्रिपाठी विशेष सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक विभाग तथा प्रबंध निदेशक इलेक्ट्रॉनिक कारपोरेशन बनाये गए है।इसके अलावा डॉ इंद्रमणि त्रिपाठी उपाध्यक्ष लखनऊ विकास प्राधिकरण व डॉ रोशन जैकब  सचिव भूतत्व एवं खनिज कर्म के साथ साथ आयुक्त लखनऊ मण्डल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।वही रंजन कुमार सचिव नगर विकास विभाग बनाये गए है।वही गिरिजेश कुमार त्यागी विशेष सचिव उच्च शिक्षा विभाग तथा कुलदीप मीणा मुख्यविकास अधिकारी बिजनौर तथा वंदना त्रिपाठी विशेष कार्याधिकारी नोयडा बनाये गए।
Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *