इटावा:विज्ञान और सत्य पर आधारित है बौद्ध धर्म-सर्वेश शाक्य,क्लिक करें और भी खबरें

इटावा। शहर में प्रदर्शनी पाण्डाल के निकट गौतमबुद्ध पार्क में आयोजित त्रिविध पावनी बुद्ध जयंती व प्रतिभा सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के पूर्व इटावा सदर विधानसभा प्रत्याशी सर्वेश शाक्य ने कहा कि भगवान तथागत गौतम बुद्ध का धर्म विज्ञान और सत्य पर आधारित है और दुनियां में आज भी सबसे ज्यादा भगवान बुद्ध को मानने वाले लोग मौजूद हैं।
सपा के वरिष्ठ युवा नेता सर्वेश शाक्य ने कहा कि तथागत बुद्ध मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि उन्हें सीखने की जरूरत है।उन्होंने कहा कि अयोध्या हो या देश के अनेकों अनेक मंदिर जहां खुदाई के दौरान भगवान बुद्ध के अवशेष मिले हैं और देश में सबसे ज्यादा स्तूप और स्तंभों का निर्माण सम्राट अशोक महान के द्वारा ही करवाया गया है।उन्होंने कहा कि यहां बेईमानी से जीतकर सत्ता में बैठे लोगों ने इस गौतम बुद्ध पार्क के सौन्दर्यीकरण के लिए शासन से आई 86 लाख रुपए की ग्रांट को बंदर बांट कर लिया और इस पार्क का सौन्दर्यीकरण नहीं होने दिया।उन्होंने कहा कि हमारे समाज के मेहनत लोग हैं परंतु उन्हें मेहनत का सही मूल्य नहीं मिल पाता है।उन्होंने कहा कि हमारा समाज उस वंश से ताल्लुक रखता है जिस वंश के सम्राट अशोक महान ने अखंड भारत का निर्माण किया।उन्होंने प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
समाज के वरिष्ठ नेता बालभ्यासी शाक्य ने कहा कि सम्राट अशोक महान ने भगवान गौतम बुद्ध की नीतियों के प्रचार व प्रसार के लिए अपने पुत्र पुत्री को विदेशों में भी भेजा ऐसे हमारे समाज के महान राजा सम्राट अशोक हुए हैं।उन्होंने कहा कि बौद्ध धर्म वैज्ञानिक है जिसे अपनाकर लोग अपने जीवन को धन बना सकते हैं।उन्होंने कहा कि आज के हमारे यह नौजवान कल मनुवादियों का डटकर मुकाबला करने को तैयार हो रहे हैं यह अच्छी बात है।उन्होंने कहा कि विपश्यना जीवन के उत्थान और बुद्धि को कुशाग्र बनाने की लिए करनी चाहिए,विपश्यना मनुष्य को जीने की राह बताती है।समारोह का संचालन कर रहे पंचशील फाउंडेशन के अध्यक्ष केपी सिंह शाक्य ने कहा कि भगवान गौतम बुद्ध के संदेश दुनियां को सत्य और अहिंसा की राह पर चलने का संदेश देते हैं, हमें उनके विचारों को अपना कर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि बैसाख की पूर्णिमा त्रिविधि बुद्ध पूर्णिमा के नाम से जानी जाती है क्योंकि आज के ही दिन भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था और उन्हें बुद्धत्व की प्राप्ति हुई तथा आज की तिथि को महा परिनिर्वाण भी हुआ था इसलिए यह पूर्णिमा हम बौद्धों के लिए सबसे खास त्यौहार के रूप में मनाई जाती है।
कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ बेंचेलाल शाक्य,अध्यापक नबाब सिंह कुशवाहा,रविकांत सिंह शाक्य,रघुवंश शाक्य,रघुवीर शाक्य,राजेन्द्र कुशवाहा,डॉ सुधीर शाक्य,एस.के शाक्य,राजेश बाबू शाक्य,नेत्रपाल बौद्ध,सूरज प्रसाद शाक्य,सुनील दिवाकर,लज्जाराम शाक्य,मुकेश कुमार शाक्य, रामकुमार शाक्य,सुनील बौद्ध, ललित शाक्य,राजपाल सिंह शाक्य,अजय सिंह कुशवाहा पत्रकार सहित श्रीमती सुवासा शाक्य,गीता शाक्य,बिट्टन श्री, पुष्पलता शाक्य, प्रेमलता शाक्य के अलावा उपस्थित सैकड़ों बौद्ध अनुयाइयों ने मोमबत्तियां व अगरबत्ती जलाकर बुद्ध प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर बुद्ध,धम्म व संघ वंदना की। तत्पश्चात प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान करने के उपरांत खीर दान के महत्व को ध्यान में रखते हुए वितरण किया गया।

विश्व कछुआ दिवस पर लोगों को किया गया जागरुक

विश्व के जैव समृद्ध राष्ट्रों में भारत का अग्रणी स्थान है। जैव विविधता के विभिन्न आयामों से आम जनमानस को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस की थीम ‘‘योजना का हिस्सा बनें’’ पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें पशुपालन विभाग,उत्तर प्रदेश के डा0 आर0के0 सिंह,उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं सोसाइटी फाॅर कन्जर्वेशन ऑफ नेचर के डा0 राजीव चौहान द्वारा स्कूली छात्र छात्राओं को जैव विविधता एवं कछुआ के बारे में जानकारी दी गयी।गुरुवार को यहां आयोजित किए गये इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विश्व में कछुओं की प्रकृति व्यवहार,महत्व एवं कछुओं की घट रही संख्या के प्रति जनमानस को जागरूक करना और उनके आवासों की रक्षा करना तथा उनके पुनर्वास की व्यवस्था करना है। यह कार्यक्रम उप निदेशक डा0 विनय कुमार सिंह के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।

इस मौके पर स्कूली छात्र-छात्राओं की क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें जनपद के विभिन्न स्कूलों के लगभग 70 छात्र छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दिल्ली पब्लिक स्कूल के आयुष दुबे,द्वितीय स्थान दिल्ली पब्लिक स्कूल के यक्ष मोटवानी, तृतीय स्थान रेडवुड ग्लोबल स्कूल की नन्दनी यादव तथा पुलिस मार्डन पब्लिक स्कूल की झलक यादव ने सांत्वना स्थान प्राप्त किया। इसके बाद सभी छात्र छात्राओं ने इटावा सफारी पार्क का भ्रमण किया।इस मौके पर पर सफारी पार्क के क्षेत्रीय वन अधिकारी रूपेश श्रीवास्तव,श्रीप्रकाश शुक्ला एवं शशांक पटेल मौजूद रहे।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *