-लोगो को किया सुरक्षा के प्रति जागरूक,हटवाया अतिक्रमण
लखनऊ।लोगो मे सुरक्षा की भावना का एहसास कराने के लिए पुलिस कमिश्नर डी.के.ठाकुर के निर्देश पर पुलिस उपायुक्त पूर्वी प्राची सिंह![](https://aajnational.com/wp-content/uploads/2022/07/WhatsApp-Image-2022-07-03-at-8.13.17-PM-225x300.jpeg)
ने आज ट्रांसगोमती इलाके में मोर्चा सँभाला थानों की फोर्स के साथ सड़को पर पैदल गश्त तो किया ही साथ में यातायात व्यवस्था का भी बेहतर तरीके से संचालन कराया। अपराध नियंत्रण, सुरक्षा एवं ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर थाना विभूतिखंड पुलिस ने सड़को पर निकल कर भीड़भाड़ वाले स्थान, मॉल व बाजारों मे ड्रोन कैमरा से निगरानी कर लोगो को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।वही प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर विस्तार थाना पुलिस बल के साथ महत्वपूर्ण स्थानों व मार्गो तथा चौराहो पर पैदल गस्त की।इससे पूर्व डीसीपी पूर्वी प्राची सिंह ने पुलिस फोर्स को कहा कि सड़क पर संदिग्धों की हर हाल में चेकिंग की जाए।वही अपराधियो पर सख्ती बरती जाए।इसके अलावा उन्होंने भीड़भाड़ वाले इलाकों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए जिसके क्रम में आज पूर्वी जोन के थानों की पुलिस सड़को पर निकल कर भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाकर संदिग्धों पर नजर रखी।इसके अलावा लोगो को सुरक्षा के प्रति![](https://aajnational.com/wp-content/uploads/2022/07/WhatsApp-Image-2022-07-03-at-8.26.42-PM-225x300.jpeg)
![](https://aajnational.com/wp-content/uploads/2022/07/WhatsApp-Image-2022-07-03-at-8.26.40-PM-300x225.jpeg)
![](https://aajnational.com/wp-content/uploads/2022/07/WhatsApp-Image-2022-07-03-at-8.13.17-PM-225x300.jpeg)
![](https://aajnational.com/wp-content/uploads/2022/07/WhatsApp-Image-2022-07-03-at-8.13.19-PM-300x225.jpeg)
![](https://aajnational.com/wp-content/uploads/2022/07/WhatsApp-Image-2022-07-03-at-8.26.42-PM-225x300.jpeg)
![](https://aajnational.com/wp-content/uploads/2022/07/WhatsApp-Image-2022-07-03-at-8.26.40-PM-300x225.jpeg)
जागरूक भी किया।
सीज हुए हुई बसे,चालान किये गए वाहन
पुलिस उपायुक्त पूर्वी प्राची सिंह के निर्देश पर यातायात व्यवस्था को बनाएं रखने को लेकर चलाए गए अभियान में पूर्वी जोन के सभी थानों में 896 वाहनो के चालान किए गए तथा 06 बस को सीज कर सड़कों से अवैध अतिक्रमण को हटवाया गया।