LUCKNOW NEWS:अभियान में 321 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त,क्लिक कर देखें और भी खबरें

नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह के आदेश पर समस्त जोन क्षेत्रो में चला वृहद अभियान

  • प्रेम शर्मा

लखनऊ। सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगाये गये प्रतिबन्ध को प्रभावी तरीके से लागू किए जाने के उद्देश्य से नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह के आदेशानुसार नगर निगम लखनऊ द्वारा समस्त जोन क्षेत्रो में वृहद अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में आज समस्त आठ जोनों में लगभग 321.7 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक,पॉलिथीन जब्त कर लगभग 1,28,880 रुपये का जुर्माना वसूला किया गया।अभियान में ज़ोन-01 क्षेत्रान्तर्गत हजरतगंज चौराहे से नरही होते हुए श्री राम टावर तक प्रतिबन्धित पॉलिथीन के विरूद्ध अभियान चलाया गया।अभियान के तहत एक गोदाम से 22 किलो प्रतिबन्धित पॉलिथीन जब्त की गयी एंव 16500 रु का जुर्माना वसूल किया गया। वहीं अभियान के अंत तक लगभग 42 किलो प्रतिबन्धित पॉलिथीन जब्त की गयी एंव रू0 28000 जुर्माना वसूल किया गया।जोन-02 क्षेत्रान्तर्गत क्षेत्रान्तर्गत राजाजीपुरम वार्ड एवं हरदिन राय नगर वार्ड में सेक्टर- 10, ई-ब्लॉक, बी-ब्लॉक एवं मुख्य मार्ग पर विशेष अभियान के तहत लगभग 28 किग्रा प्रतिबंधित प्लास्टिक,पॉलिथीन जब्त कर 11,800 रु का जुर्माना वसूला किया गया। जोन-03 क्षेत्रान्तर्गत प्रतिबन्धित प्लास्टिक,पॉलिथीन के विरूद्ध अभियान चलाया गया जिसमें लगभग 4 किलोग्राम पालीथीन जब्त कर 5 चालान किये गए और मौके पर 3900 रु का जुर्माना वसूल किया गया।जोन-04 क्षेत्रान्तर्गत चलाये गए विशेष अभियान में लगभग 2 किग्रा प्रतिबंधित प्लास्टिक,पॉलिथीन जब्त कर 4680 रु का जुर्माना वसूल किया गया। जोन 5- क्षेत्रान्तर्गत पुरानी सरदारी खेडा, गौरी बाजार, कृष्णा नगर मार्केट, विक्रम नगर, आनंद नगर मार्केट, पवनपुरी, गीता पल्ली एवं स्नेह नगर में विशेष अभियान के तहत लगभग 5 किग्रा प्रतिबंधित प्प्लास्टिक,पॉलिथीन जब्त कर 2000 रु का जुर्माना वसूल किया गया।ज़ोन-06- क्षेत्रान्तर्गत समस्त वार्डों में चलाए गए विशेष अभियान के तहत करीब 27 चालान काटने के साथ लगभग 212 किग्रा प्रतिवन्धित प्प्लास्टिक,पॉलिथीन जब्त कर 35,000 का जुर्माना वसूला किया गया। ज़ोन-07 क्षेत्रान्तर्गत समस्त वार्डाे में अभियान चलाया गया जिसमें लगभग 5.5 किलोग्राम पॉलीथिन जप्त की गयी तथा मौके पर 19,500 रु का जुर्माना वसूल किया गया एवं भविष्य में पॉलीथिन प्रयोग न करने व गंदगी कचरा न फैलाने के सम्बन्ध में सचेत भी किया गया।ज़ोन-08 क्षेत्रान्तर्गत अलग-अलग वार्ड खरिका प्रथम में तेलीबाग बाजार, इब्राहिमपुर प्रथम में रायबरेली रोड, चरण भट्टा रोड, हिन्दनगर में अपोलो मार्केट, विद्यावती प्रथम में लोकबन्धु, विद्यावती द्वितीय में पावर हाउस, राजा बिजली पासी में एयरपोर्ट रोड पर विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत लगभग 23.200 किग्रा प्रतिबंधित प्लास्टिक,पॉलिथीन जब्त की गयी एवं 24000 शमन शुल्क वसूला गया।

शहर से हटाए 207 अतिक्रमण, वसूला गया जुर्माना

शहर में नगर आयुक्त  के निर्देश पर समस्त मुख्य मार्ग, फुटपाथ, सार्वजनिक स्थलों से अतिक्रमण को विशेष अभियान चलाकर हटाया जा रहा है।  अभियान जोनल अधिकारी के नेतृत्व में कर अधीक्षक व समस्त राजस्व निरीक्षकों की उपस्थिति में 296 टीम, ईटीएफ एवं स्थानीय पुलिस बल के सहयोग से चलाया गया। आज छह जोनों में 207 अतिक्रमण हटाए गए। इस दौरान 4500 रूपये जुर्माना वसूला गया।जोन-3 क्षेत्रान्तर्गत अहिबरनपुर से नवीन गल्लामण्डी पुलिस चौकी से होते हुए पुरनियां तिराहा सीतापुर तक से 25 अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया तथा अस्थाई सामान जब्त किया गया। जोन-4 क्षेत्रान्तर्गत अम्बेडकर चौराहा से 1090 चौराहा, समता मूलक चौराहा तक अतिक्रमण विरोधी, गन्दगी फैलाने वालो के खिलाफ अभियान चला कर मइकिंग द्वारा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया तथा मौके पर गंदगी शमन शुल्क,क्षतिपूर्ति शुल्क 1500 जुर्माना वसूला गया। अतिक्रमण अभियान में अवैध 2 अस्थाई अतिक्रमण हटाने के साथ लगभग 01 ट्रक समान को जब्त किया गया। जोन-5 क्षेत्रान्तर्गत चन्दर नगर मार्केट से होते हुए आलमबाग से अवध चौराहे तक सड़क की दोनों पटरियों पर अतिक्रमण अभियान चलाया गया। अभियान में 06 अस्थायी प्रकार के अवैध अतिक्रमण तथा प्रचार सामग्री हटाते हुए चौराहे को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। जोन 6-क्षेत्रान्तर्गत बुद्धेश्वर चौराहे से एमएमलॉन तक विशेष स्वच्छता एवं अतिक्रमण अभियान चलाया गया, जिसमें लगभग 36 अस्थायी अतिक्रमण हटाये गए। जोन-7 क्षेत्रान्तर्गत सुषमा हॉस्पिटल से सेक्टर- 08 होते हुये अरविन्दो चौकी व मुंशीपुलिया चौराहे तक अभियान चलाकर लगभग 135 अस्थाई अतिक्रमण तथा 145 अवैध प्रचार सामग्री हटाये गए। मौके पर अतिक्रमणकर्ता गन्दगी करने वालो से धनराशि 1,500 रु का जुर्माना वसूल किया गया तथा 01 ट्रक सामान जब्त किया गया। जोन-8 क्षेत्र में कासाग्रीन से लोकबन्धु तक दोनों पटरी, शनि देव मन्दिर से सेक्टर-5 पेट्रोल पम्प तक तथा शनि देव मन्दिर से उठरतिया अन्दर पास तक दोनो पटरी पर अतिक्रमण विरोधी ,गंदगी के विरुद्ध अभियान चलाया गया। जोन के निर्धारित रोस्टर के अनुसार विशेष अभियान में अवैध 04 अस्थाई अतिक्रमण तथा 50 प्रचार सामग्री हटाते हुए लगभग 01 ट्रक अस्थाई सामान जब्त किया गया तथा मौके पर 2500 रु का जुर्माना वसूला किया गया।

घर-घर तिरंगा लहराएँ: रिया केजरीवाल

कलेक्टरेट आफिस में साईंधाम मंदिर फॉउंफशन ट्रस्ट के संस्थापक अमित शर्मा व उनकी पुत्री पायल को महिला कल्याण विभाग में कार्यरत वर्तिका शुक्ला ने शहर की यशस्वी मुख्य विकास अधिकारी रिया केजरीवाल से मिलवाया।अमित ने अपनी संस्था के कार्यों का ब्यौरा मुख्य विकास अधिकारी रिया जी को दिया और वर्ष 2015 से अपनी संस्था की संलिप्तता का शासन-प्रशासन के साथ, के बारे में विस्तारपूर्वक अवगत कराया।आगामी माह में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत लखनऊ शहर में घर-घर तिरंगा मुहिम में अमित ने मुख्य विकास अधिकारी को अपनी संस्था द्वारा पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया। इस मुहिम के तहत साईंधाम मंदिर ट्रस्ट शहर के सभी मंदिरों में तिरंगा लगाने का काम करेगा और ये भी सुनिश्चित करेगा कि पूरे सम्मान के साथ इसे फहराया जाये। संस्था के सभी कार्यों की समीक्षा करने पर मुख्य विकास अधिकारी ने अमित शर्मा को आगे भी जनहित में, विकास कार्यों में संस्था की भागीदारी जारी रखने का आहवान करते हुए कहा कि सरकार समाज के अंतिम पायदान तक काम कर रही है। समाजिक सरोकार रखने वाली संस्थाओं के ऐसे में सरकार की प्राथमिकता वाले संदेश और कार्यो में विशेष सहयोग देना चाहिए। उन्होंने सरकार द्वारा प्रतिबंधित प्लास्टिक,पॉलिथीन रोकथाम अभियान में यथोचित सहयोग का आहवान किया।

नेवरपेड कनेक्शन और एक लाख से बड़े बकायेदारों को लक्ष्य बनाए: राज्य मंत्री ऊर्जा

प्रदेश के ऊर्जा राज्य मन्त्री डॉ. सोमेन्द्र तोमर ने मध्यांचल डिस्काम मुख्यालय में मुख्य अभियन्ता (वितरण), लेसा सिस-गोमती-ट्रांस गोमती, लखनऊ तथा मुख्य अभियन्ता लखनऊ क्षेत्र एवं लेसा के अधीक्षण अभियन्ताओं के साथ विद्युत सम्बन्धी कार्यों की समीक्षा की।समीक्षा में ऊर्जा मंत्री द्वारा अधिकारियों को नेवरपेड एवं एक लाख से बडे़ विद्युत बकायेदार उपभोक्ताओं से प्राथमिकता के आधार पर विद्युत बिल वसूली के निर्देश दिये गये। यह भी निर्देशित किया कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें की उपभोक्ताओं को समय से विद्युत बिल उपलब्ध हों। साथ ही क्षेत्रवार खपत होने वाली बिजली बिल की धनराशि की समय से वसूली भी की जाय।विद्युत चोरी की समस्या को संज्ञान में लेते हुये अधिकारियों को इसे रोकने हेतु व्यापक कदम उठाने के निर्देश देते हुये संविदा कर्मियों/मीटर रीडर्स की गलती पायी जाने पर उनके विरुद्ध तत्काल कार्यवाई करने हेतु आदेशित किया।किसानों के निजी नलकूप/विद्युत संयोजन में आ रही समस्याओं को देखते हुये मंत्री जी द्वारा निर्देश दिये गये कि स्थानीय अवर अभियन्ता सीधे ग्राम प्रधान/ब्लॉक प्रमुख आदि जन-प्रतिनिधियों से सीधे सम्पर्क कर समस्याओं का तत्काल निस्तारण करना सुनिश्चित करें।परिवर्तक क्षेत्र में सफाई ना रखने पर अधिकारियों को निर्देशित किया की वह इस तरफ विशेष ध्यान दें, जिससे लगातार परिवर्तकों के क्षतिग्रस्त होने व आग लगने की समस्या को नियंत्रित किया जा सके।समीक्षा बैठक में निदेशक (कार्मिक प्रबन्धन एवं प्रशासन), निदेशक (वाणिज्य) एवं निदेशक (तकनीकी) भी उपस्थित थे।

जीआई सर्वे ने खोली पोल,दो लाख मकान मालिकों को देना होगा पूरा गृहकर

जीआई सर्वे ने गृहकर चोरी करने वालों की पोल खोल दी है। नगर निगम के कर्मचारियों को मिलाकर या आधी अधूरी जानकारी देकर कम गृहकर चुकाने वाले अब बच नही पाएगें। गृहकर बचाने के लिए मकान छोटा दिखाने वालों को अब मोटा टैक्स देना पड़ेगा। ऐसे लोगों को भवन कर निर्धारण वर्ष से लेकर अब तक का टैक्स ब्याज समेत चुकाना होगा। नगर निगम को ऐसे 1,85,000 लोगों का ब्योरा मिल गया है। जीआईएस सर्वे में बड़े मकानों को छोटा दिखाकर कम गृहकर देने वालों को चिह्नित कर नोटिस भेज दिए गए हैं।शहर मे जीआई सर्वे के मुताबिक लगभग दो लाख लोगों ने कम गृहकर जमा करने के लिए मकान छोटा दिखाया है। स्वकर निर्धारण प्रणाली में इन लोगों ने मकान एरिया 30 से 70ः तक कम दिखा दिया है। इस कारण उनका गृहकर भी बेहद कम रहा। कई मामलों में नगर निगम कर्मियों ने कर कम करने में मदद की। मगर जीआईएस सर्वे ने इसका पर्दाफाश कर दिया है। ऐसे 1.85 लाख लोगों का विवरण नगर निगम को मिल गया है, जिन्होंने मकान का क्षेत्रफल या तल कम दिखाया है। तीन-तीन मंजिल का मकान एक मंजिल दिखा कर कर निर्धारण किया है। 2200 वर्गफुट का मकान 1000 वर्गफुट दिखाया। मगर ऐसे लोग अब बच नहीं पाएंगे। सभी को ब्याज समेत पूरा गृहकर चुकाना होगा। जिस तिथि में मकान का कर निर्धारण हुआ है, उस तिथि से अब तक जितना टैक्स बनता है, उसमें से जमा टैक्स घटा कर बाकी रकम वसूली जाएगी।शोक सिंह, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, नगर निगम के मुताबिक  जिन लोगों ने अपने भूखंड का क्षेत्रफल कम दिखाकर टैक्स निर्धारित किया है, उन्हें अब पूरा टैक्स भरना होगा। जमा किए गए टैक्स को घटाकर बाकी रकम ब्याज समेत देनी होगी। जिन भवन स्वामियों के क्षेत्रफल या तल में अंतर मिला है, उन सभी को नोटिस भेजी गई है।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *