LUCKNOW:”चटनी रोटी खाएंगे,अपनी गिनती कराएंगे” – कौशल किशोर

लखनऊ: सेक्टर 6 वृंदावन कॉलोनी, तेलीबाग में  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह  का 71 वॉ जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि तथा बीजेपी कार्यकर्ताओं एवं साधारण जनमानस ने  रक्षा मंत्री के चित्र के समक्ष केक काटकर एवं चित्र को सांकेतिक रूप से लड्डू खिलाकर जन्मदिन मनाया। मुख्य अतिथि के रूप में आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री, भारत सरकार  कौशल किशोर  ने कार्यकर्ताओं के साथ केक काटा एवं  रक्षा मंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। अपने संबोधन में  मंत्री ने लोगों से आवाहन किया की वह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई  के सपनों का लखनऊ बनाने में अपना सहयोग करें। हमारी सरकार इस ओर अग्रसर है यह हमारे लिए सौभाग्य और गौरव की बात है की  रक्षा मंत्री लखनऊ से सांसद है वह चाहे डिफेंस एक्सपो की बात हो या ब्रह्मोस मिसाइल के कारखाने की बात हो या आउटर रिंग रोड की बात हो  रक्षा मंत्री लखनऊ के बहुमुखी विकास के लिए कटिबद्ध है। हमारे रक्षामंत्री सैनिकों के मनोबल बढ़ाने हेतु दुर्गम क्षेत्रों में भी जाने के लिए तत्पर रहते हैं। हमारी सरकार विकास से वंचित, समाज की मुख्यधारा से छूटे हुए लोगों को विकास की मुख्यधारा में जोड़ने का कार्य कर रही है । इस दिशा में हमारी सरकार घुमंतू जातियों जैसे – बंजारा, नट, बेंडिया तथा सपेरा आदि के विकास के बारे में चिंतन कर रही है ।इसी क्रम में हमने लखनऊ और उसके निकटवर्ती क्षेत्रों में रहने वाली ऐसी घुमंतू जातियों से बार-बार मुलाकात की है तथा लखनऊ आकर अपनी गिनती दिखाने की बात की, मैंने कहा कि आप लोग चटनी रोटी लेकर के आइए, वही खाइए और अपनी संख्या बताइए हमने नारा दिया है कि “चटनी रोटी खाएंगे, अपनी गिनती कराएंगे”। हमने उनके जानकार युवाओं को यह जिम्मेदारी दी है कि वह अपने समाज के लोगों की सूची बनायें तथा मुख्यधारा में सम्मिलित होने हेतु यथोचित कार्य करें । इस दिशा में कार्य करने के लिए समय-समय पर अपने सम्मेलन करें तथा समस्याओं को चिन्हित कर उन पर काम करें ।

रक्षा मंत्री  ने सभी वर्गों के उत्थान के लिए कार्य किया

विशिष्ट अतिथि यू .पी .सी.एल.डी.एफ. चेयरमैन  वीरेंद्र कुमार तिवारी  ने अपने संबोधन में क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं को  रक्षा मंत्री के जन्मदिन की बधाई दी ।  रक्षा मंत्री  के व्यक्तित्व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए श्री तिवारी ने कहा कि  रक्षा मंत्री  ने सभी वर्गों के उत्थान के लिए कार्य किया है, वे लखनऊ में विकास कार्यों को अधिक गति देते हुए  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  के साथ कंधे से कंधा मिलाकर भारत को रक्षा क्षेत्र में मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं । हमें राज्य एवं केंद्र सरकार के संकल्पों को पूरा करने के लिए संकल्पित होना चाहिए। श्री तिवारी ने क्षेत्रीय कार्यकर्ताओ को कहा कि वह क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को समझें तथा उनका निराकरण करायें ।

कार्यक्रम में यह लोग रहे मौजूद

जन्म दिवस समारोह कार्यक्रम के संयोजक, एयरपोर्ट सलाहकार समिति, सदस्य  संजीव अवस्थी  ने आगंतुकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।इस अवसर पर भाजपा क्षेत्र मंत्री  विकास सिंह, पूर्व पार्षद  रमाशंकर त्रिपाठी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता,  कृपाशंकर शुक्ला व  राजेंद्र बाजपेई, मंडल अध्यक्ष  अनूप मिश्रा,  रामबाबू शुक्ला,  रंजना मिश्रा,  विजय लक्ष्मी पाण्डेय,  उर्मिला रावत,  उमेश तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष सुरेश बाजपेई”राजू”,  बलदेव रामायनी,  कमल नयन मिश्रा, मंडल महामंत्री  शिव प्रकाश मिश्रा,  प्रभाकर त्रिवेदी, सांसद प्रतिनिधि  प्रवीण अवस्थी,डॉ. अरुण कुमार द्विवेदी,  राज कपूर पाण्डेय,  दीपा त्रिवेदी, पूर्व सैनिक  विजय कांत बाजपेई,  शिव विरंज दूबे,  देवी शंकर मिश्रा,  विनय मिश्रा,  बजरंग लोधी, विनय दूबे,  सत्यम शुक्ला,  पप्पू शर्मा,  सोनू तिवारी,  राकेश कल्याण,  सौरभ अवस्थी,  ऋषभ तिवारी,  विनय पाण्डेय,  आशीष तिवारी, सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *