नवाबों के शहर में नगर निगम बना रहा मैंगो पार्क

लखनऊ आम के लिए राजधानी लखनऊ किसी रोमांचक डेस्टीनेशन से कम नहीं। मैंगो की खूबी को और निखारने की कोशिश में है नवाबों का शहर। दशहरी आम का सबसे बड़ा उत्पादक, एक और मायने में खास बनने जा रहा है। आम्रपाली, अम्बिका, दशहरी और चौसा जैसी 108 किस्मों को बड़े ही आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए तैयार है मिशन अमृत 2.0।

मैंगो पार्क लगभग 15 एकड़ क्षेत्र में राजधानी लखनऊ ल्ली पश्चिम में बनाया जा रहा है। इस पार्क को लखनऊ नगर निगम ने रायबरेली रोड पर किसान पथ के पास लगभग 18 करोड़ रुपये की लागत से बनाया है। 2068 आम की प्रजातियों के पौधों का रोपण यहां किया जाएगा।

साथ ही पार्क में 400 स्क्वेयर मीटर का एक विशेष मैंगो म्यूजियम भी बनाया जाएगा। यह स्थान आम देखने, खाने और जानने के लिए भी अच्छा होगा। यहां देश भर में रहने वाली आम की 775 प्रजातियों का डिजिटल विवरण प्रस्तुत किया जाएगा।

 

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *