Breaking News

OBC का देश में कोई भविष्य नहीं… पेपर लीक पर जमकर बरसे राहुल गांधी, जातीय जनगणना पर क्या कहा?

Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay Yatra Prayagraj: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रयागराज में भारत जोड़ो न्याय यात्रा को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि OBC का इस देश में कोई भविष्य नहीं है। देश के 90 महत्वपूर्ण आइएएस अधिकारियों में से केवल तीन ओबीसी हैं।

राहुल गांधी ने ओबीसी छात्र से कहा कि आप 73 परसेंट है। इस देश के 90 सबसे महत्वपूर्ण IAS अधिकारियों में महज तीन आपके वर्ग से आते हैं। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर मीडिया को निशाने पर लिया और कहा कि ओबीसी से मीडिया में कोई नहीं आता।

‘उद्योगपतियों का 14 लाख करोड़ का कर्ज माफ किया’

राहुल ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों का कर्ज माफ नहीं किया, लेकिन उद्योगपतियों का 14 लाख करोड़ का कर्ज माफ कर दिया। इसीलिए हमने भारत जोड़ो न्याय यात्रा में न्याय शब्द डाल दिया। पेपर लीक होना आपके साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि आपका हथियार जातीय जनगणना है। आपको पता लगाना होगा कि आपकी आबादी कितनी है और आपकी भागीदारी कितनी है। सरकार आपको भूखा  मार देगी। इसलिए आपको अपना हक लेना होगा। जातीय जनगणना देश का एक्सरे है। इससे दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *