LUCKNOW:UP POLICE के सात जवानों ने कर्तब्य की बलि वेदी पर न्योछावर किये प्राण

पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री बलिदान को याद कर देंगे श्रद्धांजलि 

लखनऊ।यूपी पुलिस के सात जाबांजो ने कर्तब्यों को लेकर अपने प्राण न्योछावर कर दिए।उनकी यह शौर्य गाथा युगों-युगों तक अमर रहेगी।शुक्रवार को होने वाले पुलिस स्मृति दिवस-2022 में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ इन शहीद पुलिस कर्मियों को पुलिस लाइन में उनके बलिदान को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। इस कार्यक्रम में यूपी के डीजीपी देवेंद्र सिंह चौहान व शासन-प्रशासन के अफसर मौजूद रहेंगे। बीती 01 सितंबर 2021 से 31 अगस्त 2022 तक की अवधि में कर्तव्यपथ पर वीरगति को प्राप्त हुए सात पुलिस कर्मियों के त्याग व बलिदान को नही भुलाया जा सकता है।उनकी शौर्य गाथा युगों युगों तक अमर रहेगी।

जाने यूपी के जांबाजों ने कैसे किये अपने प्राण न्योछावर

  1. उपनिरीक्षक वीरेन्द्र नाथ मिश्रा जनपद  फतेहपुर जिले के थाना सुल्तानपुर घोष में नियुक्त थे।यह 31 मार्च को वाहन चेकिंग कर रहे थे।उसी समय  हीरो स्पलेण्डर प्लस के चालक नरेन्द्र पासी व पीछे बैठे उसके पिता प्रकाश पासी ने उपनिरीक्षक वीरेन्द्र नाथ मिश्रा पर वाहन रोकते समय जान से मारने की नीयत से मोटर साइकिल उनके ऊपर चढ़ाकर उन्हे गम्भीर रूप से घायल कर दिया।उपनिरीक्षक वीरेन्द्र नाथ मिश्रा को तत्काल नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, हथगाँव ले जाया गया जहाँ चिकित्सक द्वारा उपनिरीक्षक वीरेन्द्र नाथ मिश्रा को मृत घोषित कर दिया गया।वीरेन्द्र नाथ मिश्रा ने कर्तब्यों का निर्वहन करते हुये अपने प्राणों की आहुति दी ।
  2. इसके अलावा उपनिरीक्षक कादिर खां जनपद गौतमबुद्धनगर नगर के दादरी थाने में तैनात थे।यह बीती 17 जुलाई को एक हत्या के प्रकरण में पतारसी व सुरागरसी के लिए  जनपद मेरठ गए थे। मेरठ जाते समय दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे पर सड़क दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल हो गये।उन्हें तत्काल एम्बुलेन्स-108 से सुभारती अस्पताल मेरठ ले जाया गया, जहाँ डाक्टरों द्वारा उपनिरीक्षक कादिर खां को मृत घोषित कर दिया ।
  3. प्रदेश के प्रयागराज जिले के थाना सरायइनायत मुनील कुमार चौबे बीती 17 जनवरी को डियूटी यातायात व शान्ति व्यवस्था  सहसों चौराहे पर कर रहे थे।  डियूटी के दौरान मुख्य आरक्षी मुनील कुमार चौबे को पिकप वाहन ने टक्कर मार दी। मुख्य आरक्षी को तत्काल स्वरूप रानी अस्पताल प्रयागराज ले जाया गया जहाँ डाक्टरों द्वारा इलाज के दौरान उन्हे मृत घोषित कर दिया गया।
  4. गौतमबुद्ध नगर में तैनात आरक्षी सर्वेश कुमार की ड्यूटी  यातायात व्यवस्था को लेकर कन्टेनर डिपो पर लगी थी। डियूटी पर जाते समय आरक्षी की मोटरसाइकल  को ट्रक कंटेनर ने टक्कर मार दी। आरक्षी की जीवन रक्षा को देखते हुये उसे पुलिस व यातायात की सहायता से नजदीकी कैलाश हास्पिटल ग्रेटर नोयडा लाया गया, जहाँ चिकित्सकों द्वारा परीक्षण के बाद आरक्षी सर्वेश कुमार को मृत घोषित कर दिया।
  5. मुज्जफर नगर जिले में तैनात आरक्षी सुमित कुमार  28 दिसम्बर थाना नई मंडी में वांछित आरोपी देवा मलिक व रजनीश तोमर की तलाश में करनाल हरियाणा में उपनिरीक्षक अनिल कुमार अपने हमराही मुख्य आरक्षी सोनवीर व आरक्षी  राहुल कुमार व आरक्षी सुनील कुमार व आरक्षी दीपक कुमार व आरक्षी देवेन्द्र व आरक्षी सुमित कुमार दबिश हेतु गये थे।इन आरोपियों को पुलिस की भनक लगते ही आरोपी कार से ग्राम जडौली से ग्राम मोदीपुर करनाल की तरफ भागे।पुलिस ने उनकी कार का पीछा किया। इसी दौरान अचानक गाड़ी सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।जिसमें मुख्य आरक्षी सोनवीर व आरक्षीगण राहुल कुमार व सुनील कुमार तथा दीपक कुमार व देवेन्द्र व आरक्षी सुमित कुमार घायल हो गये। घायल आरक्षी राहुल कुमार एवं आरक्षी सुमित कुमार की हालत गम्भीर होने के कारण उन्हे अमृतधारा माई हास्पिटल आईटीआई क्रासिंग करनाल, हरियाणा ले जाया गया जहाँ चिकित्सकों ने उपचार के बाद  आरक्षी सुमित कुमार को मृत घोषित कर दिया गया।
  6. प्रदेश के गाजियाबाद में तैनात आरक्षी ललित कुमार की ड्यूटी बीती 27 जनवरी को यातायात व्यवस्था पर लगाई गई थी।डियूटी के लिए आरक्षी ललित कुमार हुए।चिरंजीव बिहार/डी ब्लाक शास्त्रीनगर कट पर उनकी बुलेट मोटर साइकिल  को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पीआरवी 1347 व 1003 घटना स्थल पर पहुँची व घायल आरक्षी ललित कुमार को पीआरवी कर्मियो द्वारा यशोदा अस्पताल नेहरूनगर ले जाया गया। जहाँ पर चिकित्सकों ने परीक्षणोंपरान्त आरक्षी ललित कुमार को मृत घोषित कर दिया गया।
  7. बागपत जिले में तैनात आरक्षी मनीष कुमार 14 अक्टूबर 2021 को थाना बागपत में दर्ज मुकदमे को लेकर  न्यायालय सिविल जज जूनियर डिवीजन प्रथम बागपत द्वारा निर्गत सम्मन हरिओम शर्मा  निवासी-22 अमर माया इन्क्लेव चाँदपुर रोड पर  तामीला के लिए गए थे।पिलखुआ में विभोर पब्लिक स्कूल के सामने ओवरब्रिज पर रोडवेज बस से उनका एक्सीडेन्ट हो गया। फलस्वरूप घटनास्थल पर ही आरक्षी मनीष कुमार की मृत्यु हो गयी।

जाने पुलिस स्मृति दिवस परेड के कार्यक्रम

शुक्रवार को सुबह आठ बजे से आयोजित होने वाला पुलिस स्मृति दिवस समारोह में आठ बजे परेड ‘फाल इन’ व आठ बजकर बीस मिनट पर डीजीपी यूपी का आगमन व आठ बजकर 25 मिनट पर मुख्यतिथि का आगमन व अभिवादन होगा।इसके अलावा आठ बजकर इकतीस मिनट पर स्मृति परेड होगी।इसके अलावा आठ बजकर 55 मिनट पर पुष्प चक्र (रीथ) अर्पण व प्रातः नौ बजकर सात मिनट पर दो मिनट का शोक शास्त्र एवं मौन व नौ बजकर नौ मिंनट पर मुख्य अतिथि व पुलिस महानिदेशक की मंच पर वापसी व नौ बजकर दस मिनट पर मुख्य अतिथि का सम्बोधन व इसके बाद परेड की समाप्ति होगी।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *