Breaking News

LUCKNOW:ग्राम चौपाल: 03 लाख 99 हजार से अधिक समस्याओं,प्रकरणों का निस्तारण,क्लिक करें और भी खबरें

  • REPORT BY:K.K.VARMA|EDITED BY-आज नेशनल न्यूज डेस्क

-अब तक  98 हजार से अधिक ग्राम चौपालों  का हुआ आयोजन  

लखनऊ ।उप मुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व व  निर्देशन में ग्रामीणो की समस्यायों के निराकरण हेतु प्रदेश के प्रत्येक विकास खण्ड की दो  ग्राम पंचायतों में प्रत्येक शुक्रवार को  ग्राम चौपाल,गांव की समस्या -गांव में समाधान का आयोजन किया जा रहा है।बहुत बड़ी संख्या में लोगों की समस्यायों का निराकरण उनके गांव में ही हो रहा है।सरकार खुद चलकर गांव व गरीबों के पास जा रही है, ग्राम चौपालों से जहां गांवों में चल रही विभिन्न परियोजनाओं की जमीनी हकीकत का पता चलता है। सोशल सेक्टर की योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आ रही है।उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के अनुपालन में  ठोस व प्रभावी रूपरेखा बनाकर चौपालों का आयोजन किया जा रहा है। चौपालों से पूर्व गांवों  में सफाई पर विशेष रूप से फोकस किया जा रहा है और चौपालों के बारे में अधिक से अधिक प्रचार प्रसार भी किया जा  रहा है।व्यक्तिगत समस्याओं‌ के अलावा सार्वजनिक समस्याओं काभी समाधान चौपालों  में हो रहा है।उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सम्बंधित  अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ग्राम चौपालों का आयोजन विधिवत किया जाता रहे।ग्राम्य विकास विभाग  से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश की 1516 ग्राम पंचायतों में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया, जिनमें 4677प्रकरणो का निस्तारण गांव पंचायतों में ही कर दिया गया।इन ग्राम चौपालों मे 3956ब्लाक स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी तथा 7201ग्राम स्तरीय कर्मचारी मौजूद रहे और इन चौपालों में  99 हजार से अधिक ग्रामीणों ने सहभागिता की।ग्राम्य विकास आयुक्त जीएस प्रियदर्शी ने बताया कि जनवरी 23 से अब तक 98 हजार से अधिक  ग्राम चौपालों का आयोजन किया जा चुका है,जिनमें 70 लाख से अधिक  ग्रामीण मौजूद रहे और 03 लाख 99 हजार से अधिक समस्याओं, प्रकरणों का निस्तारण किया गया।

इण्डिया जूनियर पुरुष इंटर जोन प्रतियोगिता के फाइनल मैच में पहुंचे खेल मंत्री गिरीश यादव,साई शक्ति की टीम ने 5-1 के अन्तर से विजयी

गोमतीनगर विजयंत खण्ड में पदमश्री मो. शाहिद हाकी स्टेडियम में हो रही प्रथम हाकी इण्डिया जूनियर पुरुष इंटर जोन प्रतियोगिता का फाइनल व तीसरे स्थान के लिए मैच का आयोजन किया गया।फाइनल मैच साई शक्ति व उत्तर जोन के मध्य खेला गया, जिरामे साई शक्ति की टीम ने 5-1 के अन्तर से विजयश्री प्राप्त की व तीसरे स्थान के मैच में साई बल ने ईस्ट जोन को 6-4 के अन्तर से परास्त कर विजयश्री प्राप्त की। फाइनल मैच में सर्वश्रेष्ठ खिलाडी उत्तर जोन के राहुल राजभर एवं तीसरे स्थान के मैच में साईं बल के राहुल को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया।फाइनल मैच के दौरान खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री  प्रभार गिरिश चन्द्र यादव  मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे एवं डा आरपी सिंह निदेशक खेल सैययद अली पूर्व ओलम्पियन रंजना गुप्ता अन्तर्राष्ट्रीय खेलाडी व अजय कुमार सेठी क्षेत्रीय कीड़ाधिकारी एवं  रंजीत राज, उपकीडा अधिकारी स्टेडियम प्रभारी ’भी उपस्थित रहे। इस प्रतियोगिता में छह टीमो ने प्रतिभाग किया था।

खिलाड़ियों के बीच खेल संबंधी चोट से बचाव हेतु सेमिनार का आयोजन

खिलाड़ियों के बीच खेल की चोट पर जागरूकता के संदेश को फैलाने के उद्देश्य से एके सेठी क्षेत्रीय खेल अधिकारी और स्पोर्ट्स कॉलेज के प्राचार्य, के सम्मानित संगठन के तहत 7 सितंबर को केडी सिंह बाबू स्टेडियम में सेमिनार का आयोजन किया गया।इस पहल को खेल-संबंधी चोटों की व्यापकता और रोकथाम के बारे में युवा एथलीटों को जागरूक करने के प्राथमिक लक्ष्य के साथ सोच-समझकर तैयार किया गया था यह एक महत्वपूर्ण पहलू है जो एथलीटों के प्रशिक्षण और एथलेटिक प्रदर्शन को महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित करता है।ऑर्थाेपेडिक सर्जन और स्पोर्ट्स मेडिसिन के विशेषज्ञ डॉ. पुलक शर्मा ने एक व्यावहारिक और व्यापक प्रस्तुति दी, जिसमें विभिन्न प्रकार की खेल चोटों, उनके कारणों और प्रभावी प्रबंधन रणनीतियों को शामिल किया गया। अपनी प्रस्तुति के दौरान, डॉ. शर्मा ने एथलीटों के शरीर को शारीरिक परिश्रम के लिए तैयार करने के लिए उचित वार्म अप को लागू करने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने खेल विषयों के अनुरूप उपयुक्त गियर के चयन की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला। चोटों को कम करने के लिए प्रशिक्षण सत्रों के दौरान सुरक्षा प्रोटोकॉल के पालन पर जोर दिया। कार्यक्रम ने न केवल प्रतिभागियों को अमूल्य जानकारी प्रदान कीबल्कि उपस्थित लोगों के बीच चर्चा के लिए अनुकूल और आकर्षक वातावरण भी प्रदान किया।खेल चोटों को रोकने के लिए रणनीतियों के बारे में जागरूकता बढ़ाकर, इस पहल का उद्देश्य एथलीटों को आवश्यक ज्ञान के साथ सशक्त बनाना था, जो न केवल प्रतिस्पर्धी खेलों में उनकी दीर्घायु में योगदान देगा बल्कि संबंधित क्षेत्रों में उनके प्रदर्शन को भी बढाएगा। कार्यक्रम ने प्रतिभागियों को प्रश्न पूछने और व्यक्तिगत अनुभव साझा करने के लिए प्रोत्साहित किया, जिससे एथलेटिक्स में स्वास्थ्य और प्रदर्शन को बनाए रखने की जानकारी साझा करना का अवसर मिला।खेल प्रतियोगिताओं में एथलीटों की निरंतर और चोट मुक्त भागीदारी के लिए ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण है।

चार आईएएस अफसरों का तबादला, वेटिंग में डाले गए राजेश कुमार सिंह

यूपी में प्रशासनिक अफसरों के तबादलों का दौर जारी है। शासन ने आज फिर बड़ा फेरबदल करते हुए चार वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण करदिया है।उत्तर प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में शनिवार को एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया गया है।
नियुक्ति विभाग के प्रवक्ता के मुताबिक 1991 बैच के आईएएस अधिकारी राजेश कुमार सिंह को सभी पदों से हटा दिया गया है। राजेश कुमार सिंह से प्रधान सचिव जेल प्रशासन एवं सुधार सेवाये, महानिदेशक, दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्रामीण विकास संस्थान और सहकारिता विभाग का दायित्व वापस ले लिया गया है। राजेश कुमार सिंह को प्रतीक्षा सूची में डाल दिया गया है। बताया जा रहा है कि आईएएस राजेश कुमार सिंह से राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट के एक मामले में बेहद नाराज चल रही थी।प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा, नागरिक सुरक्षा एवं राजनीतिक पेंशन महेंद्र प्रसाद अग्रवाल को प्रमुख सचिव सहकारिता विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

महेंद्र प्रसाद अग्रवाल 1997 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। 1996 बैच के आईएएस अधिकारी अनिल गर्ग को डीजी कारागार का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। श्री गर्ग प्रधान सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, अध्यक्ष पैक्ट और आंशिक भूमि विकास विभाग का भी कार्यभार देख रहे हैं। 1991 बैच के आईएएस अधिकारी वेंकटेश्वर लू को डीजी दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्रामीण विकास संस्थान का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आईएएस वेंकटेश्वर लू प्रधान सचिव परिवहन और अध्यक्ष यूपीएसआरटीसी लखनऊ का दायित्व भी संभाल रहे है।

हाथरस एक्सीडेंट में केंद्रीय मंत्री और उच्च शिक्षा मंत्री ने दी मृतकों के परिजनों को  सांत्वना और आर्थिक मदद

हाथरस जिले में 6 सितंबर को हुए दुखद सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों से मिलने के लिए शनिवार को केंद्रीय मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल, उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, एत्मादपुर विधायक डॉ. धर्मपाल और जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी आगरा के खंदौली के ग्राम पंचायत सैमरा और आंवलखेड़ा पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी और इस कठिन समय में हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। मंत्री मृतकों के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए और मृतकों के परिवारों को ढांढस बंधाया। हाथरस जिले में हुए इस भीषण सड़क हादसे में आगरा जिले के ग्राम पंचायत सैमरा, खंदौली के 16 लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। घायलों से मिलने के लिए मंत्रीगण सबसे पहले एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा पहुंचे, जहां उन्होंने अस्पताल प्रशासन और सीएमओ को घायलों के उपचार के लिए उच्च स्तर की चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही, गंभीर रूप से घायल दो व्यक्तियों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद के रूप में चेक भी प्रदान किए गए। इसके बाद मंत्री ग्राम पंचायत सैमरा पहुंचे, जहां उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने 16 मृतकों के परिवारों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता के चेक प्रदान किए। 16 मृतकों में से 2 का अंतिम संस्कार ग्राम पंचायत आंवलखेड़ा में किया गया। इस दौरान मंत्री  ने वहां भी जाकर मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी और चेक प्रदान किए।

बीजेपी के सदस्यता अभियान को लेकर ब्रह्म समाज ने की सभा

अखिल भारतीय ब्रह्म समाज द्वारा भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाने के लिए सभा का आयोजन सुधीन्द्र शुक्ल के आवास पर किया गया। राष्ट्रीय महामंत्री देवेन्द्र शुक्ल  ने राष्ट्रीय अस्मिता की रक्षा करने और सनातन संस्कृति को पोषित करने के लिए भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने पर जोर दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष सीपी अवस्थी ने कहा कि अखिल भारतीय ब्रह्म समाज समाज के सभी लोगों को एकजुट करने और देश की उन्नति के लिए प्रतिबद्ध संगठन है। भाजपा महानगर अध्यक्ष  आनन्द द्विवेदी ने सदस्यता के लिए टोल फ्री नंबर सहित सभी तरीकों का विवरण देते हुए अधिक से अधिक सदस्य बनाने पर जोर दिया। सदस्य विधान परिषद  मुकेश शर्मा  ने अखिल भारतीय ब्रह्म समाज की सराहना करते हुए कहा कि यह संगठन अपने सामाजिक दायित्वों की पूर्ति करने में अग्रगामी है।  प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में किए जा रहे विकास कार्यों को सभी के समक्ष रखा! मुकेश शर्मा ने राष्ट्रीय नेतृत्व को साधुवाद देते हुए कहा कि आज विदेशी ताजमहल के बजाय श्री राम जन्मभूमि के दर्शन कर सौभाग्यशाली समझते हैं।

संस्कृति विभाग ने नामित किये संस्थाओं के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य,मनोनयन से अकादमियों की गतिविधियां व्यापक और गुणवत्तापूर्ण होंगी -जयवीर

संस्कृति विभाग ने उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, भारतेंदु नाट्य अकादमी, उत्तर प्रदेश राज्य ललित कला अकादमी, उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान और बिरजू महराज कथक संस्थान के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और गैर सरकारी सदस्यों को नामित किया है। इनका कार्यकाल पदभार ग्रहण करने से तीन वर्ष के लिए होगा। इनके मनोनयन के संबंध में आज प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति मुकेश कुमार मेेश्राम ने आदेश जारी कर दिया है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि संस्कृति विभाग के विभिन्न संस्थानों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य नामित किए जाने से कार्य की गुणवत्ता के साथ व्यापकता प्राप्त होगी। इससे संगीत, कला, नृत्य, ललित, नाट्य, गायन, वादन, लोककला, जनजातीय नृत्य सहित अन्य कलाओं व संस्कृति के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश और तेजी से विकास करेगा। प्रदेश के उभरते कलाकारों को सरकार द्वारा अधिक से अधिक कार्यक्रमों में सहभागी बनाया जाएगा ताकि कला एवं संस्कृति का संरक्षण और व्यापक प्रचार प्रसार हो सके।  उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष पद पर प्रो जयंत खोत, जनपद-प्रयागराज, उपाध्यक्ष पद पर विभा सिंह खीरी मनोनीत किए गए हैं। डा ज्ञानेश चंद्र वाराणसी, कविता सिंह कानपुर, उपमा पांडेय आंबेडकर नगर, ज्योति सिन्हा जौनपुर, अमित जायसवाल महराजगंज, राकेश जायसवाल मुरादाबाद, ज्योति मिश्राप्रयागराज, प्रभाकर मौर्य अयोध्या, डा सुभाष चंद्र दीक्षित कासगंज, श्रीकांत शुक्ला लखनऊ, ललित कुमार वाराणसी, सरोज रावत को सदस्य मनोनीत किया गया है।पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने बताया कि भारतेंदु नाट्य अकादमी में अध्यक्ष के पद पर डा रतिशंकर त्रिपाठी वाराणसी को मनोनीत किया गया है। दिनेश श्रीवास्तव वाराणसी, सुरेंद्र कुमार पांडेय फर्रूखाबाद, ओमेंद्र कुमार वर्मा कानपुर, आलोक शर्मा अलीगढ़, मानवेंद्र त्रिपाठी गोरखपुर को सदस्य मनोनीत किया गया है।
 राज्य ललित कला अकादमी में अध्यक्ष पद पर डा सुनील कुमार विश्वकर्मा वाराणसी, उपाध्यक्ष पद पर गिरीश चंद मनोनीत किया गया है। अनिल सोनी मथुरा, डा संदीप श्रीवास्तव गोरखपुर, डा आभा सिंह आगरा, डा शुभम शिवा कानपुर, अभिनव दीप लखीमपुर खीरी को सदस्य मनोनीत किया गया है। बिरजू महराज कथक संस्थान के अध्यक्ष पद पर कुमकुम धर लखनऊ, उपाध्यक्ष पद पर डा मिथिलेश तिवारी गोरखपुर को मनोनीत किया गया है। अनुज मिश्रा लखनऊ, रुचि बलूनी मेरठ, सोनी सेठ वाराणसी, सुरभि सिंह लखनऊ, डा गोपाल मिश्रा चित्रकूट को सदस्य मनोनीत किया गया है।  लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान के सदस्य पद पर डा कुमुद सिंह गोरखपुर, नरेंद्र पाठक आगरा, जग प्रसाद तिवारी व बेनी प्रसाद तिवारी महोबा, ब्रजभान मरावी बलरामपुर, सुरेश प्रसाद कुशवाहा लखनऊ को मनोनीत किया गया है। उन्होंने बताया कि मनोनीत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और गैर सरकारी सदस्यों को वर्ष 2014 में जारी शासनादेश के अनुसार सुविधाएं अनुमन्य होंगी।

समाजवादी पार्टी का बूथ मजबूती पर फोकस,मतदाता सूची में संशोधन और शामिल करायेंगे नए नाम कार्यकर्ता

समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय लखनऊ में पार्टी की मासिक बैठक पार्टी के जिलाध्यक्ष जयसिंह जयंत की अध्यक्षता में हुई।बैठक में जिलाध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदेय स्थल बनाने हेतु भवनों के चयन, पुनर्निर्धारण तथा भवनों के भौतिक सत्यापन हेतु विधानसभाओं में जो मतदेय स्थल भवन, जर्जर, पुरानी बिल्डिंग में है एवं जिन मतदेय स्थलों की दूरी मतदाता के घर से 2 किलोमीटर से ज्यादा है, उन्हें पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा चिन्हित किया जाना बहुत ही आवश्यक है। श्री जयंत ने कहा कि 20 अगस्त से 18 अक्टूबर तक बीएलओ के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर मतदाता सूची में नये मतदाताओं के नाम बढ़ाने, नामों को संशोधित करने एवं गलत नामों को कटवाने का काम किया जाये।बूथ मजबूत तो जीत भी पक्की होती है, इसलिए बूथ की मजबूती पर विशेष ध्यान रखना होगा। पार्टी के जो बूथ कमजोर है उन पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अधिक तत्परता से कार्य कर मजबूत करने के निर्देश भी दिये। बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव चौधरी जगदीप सिंह यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष सीएल वर्मा, सांसद आरके चौधरी, पूर्व विधायक राजेन्द्र यादव, गोमती यादव, अम्ब्रीश सिंह पुष्कर, प्रदेश सचिव त्रिवेणी पाल, विजय सिंह यादव, महताब सिंह यादव, राशिद अली, वीर बहादुर सिंह, वरिष्ठ नेता हरिशंकर यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय बहादुर यादव, जिला उपाध्यक्ष जमालुद्दीन बेग कल्लू, अर्चना रावत, अजमेर सिंह यादव, ललिता राजपूत लोधी, मो हलीम, रामप्रकाश यादव, बृजकिशोर मिश्रा, जगनायक सिंह, बचान सिंह यादव, आदिल इदरीस, इब्राहीम मंसूरी, मीडिया प्रभारी रमेश सिंह ‘रवि’, चारों विधानसभा अध्यक्ष उमाशंकर वर्मा, सोनीश कुमार मौर्य, अजय कुमार रावत, चन्द्रशेखर यादव, रामअवतार धीमान, अजय प्रताप यादव ‘बिन्नू’, प्रदेश सचिव जिला प्रभारी शिक्षक सभा अवधेश सिंह यादव, दिनेश सिंह, अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष हारून अजीज, शिक्षक सभा जिलाध्यक्ष दिवाकर यादव, सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष विजय यादव, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजकुमार यादव ‘गुड्डन’, जिला सचिव फारूख प्रधान, रमेश राही के साथ अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *