- REPORT BY:NITIN TIWARI|EDITED BY-आज नेशनल न्यूज डेस्क
लखनऊ।प्रदेश सरकार ने आज एक बार फिर उन्नतीस आईएएस अफसरों के तबादले किए है।जिसमे से कई सीनियर आईएएस सहित कई जिलों के डीएम
और सीडीओ शामिल है।बदले गए अफसरों में रविन्द्र प्रमुख सचिव कृषि कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान और कृषि विपणन तथा कृषि विदेश व्यापार तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग उ ० प्र ० शासन के साथ ही निदेशक राज्य उत्पादन मंडी परिषद का अतिरिक्त प्रभार और भानु चन्द्र गोस्वामी जिलाधिकारी आगरा से प्रभारी राहत आयुक्त व प्रभारी चकबंदी आयुक्त व विशेष सचिव राजस्व और अविनाश कृष्ण सिंह जिलाधिकारी मैनपुरी से भनिदेशक प्राविधिक शिक्षा और नवीन कुमार जी ० एस ० सचिव राजस्व राहत आयुक्त तथा चकबंदी आयुक्त से सचिव सिंचाई बनाए गए है।इसके अलावा विशाल भारद्वाज , जिलाधिकारी आजमगढ़ से जिलाधिकारी कुशीनगर बनाए गए है।

उमेश मिश्रा जिलाधिकारी कुशीनगर से जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर तथा नवनीत सिंह चहल जिलाधिकारी प्रयागराज से जिलाधिकारी आजमगढ़ तथा रविन्द्र सिंह जिलाधिकारी शामली जिलाधिकारी फतेहपुर और रवीन्द्र कुमार मंदर जिलाधिकारी जौनपुर से जिलाधिकारी प्रयागराज तथा अरविन्द मलप्पा बांगरी जिलाधिकारी मुजफ्फर नगर से जिलाधिकारी आगरा बनाए गए। धर्मेन्द्र प्रताप सिंह विशेष सचिव नगर विकास विभाग उत्तर प्रदेश शासन से जिलाधिकारी शाहजहांपुर तथा डा 0 दिनेश चन्द्र विशेष सचिव चीनी उद्योग तथा गन्ना विकास विभाग उ 0 प्र 0 शासन से जिलाधिकारी जौनपुर व सी 0 इन्दुमती जिलाधिकारी फतेहपुर से विशेष सचिव चीनी उद्योग और गन्ना विकास विभाग उत्तर प्रदेश शासन व अरविन्द कुमार चौहान उपाध्यक्ष प्रयागराज विकास प्राधिकरण से जिलाधिकारी शामली बनाए गए।इसके अलावा घनश्याम मीना नगर आयुक्त नगर निगम फिरोजाबाद से जिलाधिकारी , हमीरपुर और राहुल पाण्डेय जिलाधिकारी हमीरपुर से जिलाधिकारी हाथरस और सुश्री निधि गुप्ता वत्स नगर आयुक्त नगर निगम बरेली से जिलाधिकारी अमरोहा व अंजनी कुमार सिंह निदेशक राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद उ 0 प्र 0 से जिलाधिकारी मैनपुरी बनाये गये।
उमेश प्रताप सिंह जिलाधिकारी शाहजहांपुर से विशेष सचिव भूतत्व एवं खनिज कर्म उत्तर प्रदेश शासन राजेश कुमार त्यागी जिलाधिकारी अमरोहा से विशेष सचिव पंचायतीराज तथा आशीष कुमार जिलाधिकारी हाथरस से विशेष सचिव स्टाम एवं रजिस्ट्रेशन विभाग एव अपर महानिरीक्षक निबंधन तथा अमित पाल नगर आयुक्त नगर निगम मेरठ से उपाध्यक्ष प्रयागराज विकास प्राधिकरण और डा ० मन्नान अख्तर विशेष सचिव भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग उत्तर प्रदेश शासन से विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा एवं प्रबंध निदेशक /मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रमोट शिक्षा और ऋषि राज मुख्य विकास अधिकारी अयोध्या से नगर आयुक्त फिरोजाबाद और संजीव कुमार मौर्या नगर आयुक्त फिरोजाबाद से नगर आयुक्त बरेली तथा सौरव गंगवार मुख्य विकास अधिकारी सोनभद्र से नगर आयुक्त मेरठ और कृष्ण कुमार सिंह संयुक्त मजिस्ट्रेट आगरा से मुख्य विकास अधिकारी अयोध्या और जागृति अवस्थी संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रयागराज से मुख्य विकास अधिकारी प्रयागराज तथा हिमांशु गुप्ता संयुक्त मजिस्ट्रेट उन्नाव से मुख्य विकास अधिकारी बलरामपुर बनाए गए है।