LUCKNOW:निजीकरण के विरोध में रोडवेज के सभी संगठन एक मंच पर आएगें,क्लिक करें और भी खबरें

सरकार को दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

लखनऊ। परिवहन निगम में हाल में जारी हुए कुछ तुगलकी आदेशों के बाद परिवहन निगम के सभी कर्मचारी संगठनों में भारी आक्रोश व्याप्त है। इस संदर्भ में उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ द्वारा आज बुलाई गई सामूहिक बैठक में सभी संगठनों ने एक मत होकर निजीकरण किये जाने की ओर अग्रसर प्रबंधन के कुचक्र का पुरजोर विरोध किया। बैठक में 80 प्रतिशत संगठनों के प्रमुख पदाधिकारियों ने सरकार को 15 दिनों का अल्टीमेटम देते हुए निगम के सभी संगठनों की एक और बैठक आहुत होगी. जिसमें आन्दोलन की तिथि घोषित की जाएगी।बैठक में कहा गया कि डग्गा मार बसों का संचालन रोकने लिए  मुख्यमंत्री के आदेश का पालन सुनिश्चित कराया जाए। डीजल के दामों में वर्ष 2020 से लगभग 42 प्रतिशत की वृद्धि होने के बावजूद किराये में वृद्धि न करने से परिवहन निगम को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है। इसके कारण अब तक 1200 करोड़ की हानि की भरपाई सरकार को करना चाहिए।बैठक में कहा गया कि 2300 बसो को 2020-21 में कुप्रबंधन के कारण निगम में पैसा होने के बावजूद खड़ा करके लगभग दो हजार करोड का नुकसान की भरपाई कराई जाए। लगभग पॉच वर्षाे से नई बस बेडें में शामिल न करने के निर्णय से निगम को आर्थिक क्षति एवं 24 करोड जनता के जीवन को असुरक्षित यात्रा में धकेला जा रहा है। सरकार अन्य प्रान्तों की भॉति उत्तर प्रदेश परिवहन निगम को आर्थिक मदद करें।बैठक में कहा गया कि समस्याओं के विरूद्ध आज संघ कार्यालय चारबाग में परिवहन निगम में कार्यरत मान्यता प्राप्त संगठनों भारतीय परिवहन मजदुर महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष  रमाकांत सचान , गुजरात प्रदेश के प्रभारी  रमाकांत त्यागी, उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष  राकेश कुमार सिंह, प्रदेश महामंत्री  सत्य नारायण यादव,यू0 पी0 रोडवेज इम्प्लाइज यूनियन के महामंत्री तेज बहादुर शर्मा, संविदा चालक/परिचालक संघर्ष यूनियन के प्रदेश संयोजक जमाल अहमद व महामंत्री  कन्हैया लाल पांडेय,सेन्ट्रल रीजनल कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोकी व्यास के प्रतिनिधि सुरेश यादव, उ0प्र0 रोडवेज कर्मचारी संविदा संघ के प्रदेश प्रभारी मो. नसीम,प्रदेश उप महामंत्री उमाकांत पाण्डेय एवं अन्य मान्यता प्राप्त संगठनों से दूरभाष पर हुई वार्ता के अनुक्रम में मिली सहमति उपरान्त शेष उपस्थित न होने वाले संगठन प्रतिनिधियों में मुख्य रूप से अरूणभान तिवारी प्रदेश उपााध्यक्ष संघ,रजनीश मिश्रा प्रदेश मीडिया प्रभारी,अशोक सिंह भदौरिया, राहूलदेव वाजपेयी,दिनेश कुमार श्रीवास्तव प्रदेश कोषाध्यक्ष, राधेश्याम वर्मा कार्यालय मंत्री उपस्थित रहे। सभी संगठनों के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है कि प्रदेश की 24 करोड़ जनसंख्या के हित में और 55 हजार कर्मचारियों के रोजगार तथा परिवहन से जुड़े लगभग 3 लाख लोगों के रोजगार के हितों को संरक्षित करने के लिए सकारात्मक कार्यवाही करने का कष्ट करें।

मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ प्रतिनिधि मण्डल मंत्री से करेगा मुलाकात
प्रान्तीय अधिवेशन शीघ्र, बैठक में बनी सहमति

मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ प्रतिनिधि मण्डल मंत्री से मुलाकात करेगा। संघ की प्रान्तीय बैठक राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कार्यालय राजभवन गेट नम्बर एक में प्रान्तीय अध्यक्ष रामा यादव की अध्यक्षता एवं प्रान्तीय महामंत्री किरण कुमारी दुबे के संचालन में सम्पन्न हुई। बैठक में 11 सूत्रीय लम्बित मांगों के संदर्भ में संघ की अध्यक्ष रामा देवी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मण्डल विभागीय मंत्री, प्रमुख सचिव और महानिदेशक परिवार कल्याण से मिलेगा। इसके अलावा बैठक में अतिशीध्र प्रान्तीय अधिवेशन कराये जाने की सहमति बनी। बैठक में 2011 से नियुक्त कार्मिकों को ग्रेड वेतन एक ही संवर्ग को अलग अलग वेतनमान दिए जाने पर विशेष चर्चा कर विरोध दर्ज कराया गया। मांग रखी गए कि एक संवर्ग एक वेतनमान दिया जाए। नियमावली के अनुसार पॉच हजार जनसंख्या एक महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता की जगह वर्तमान में 15 से 20 हजार की आबादी पर एक महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता की व्यवस्था पर रोष गया।प्रान्तीय अध्यक्ष रामा यादव ने बताया कि इस संवर्ग की दस वर्ष बीत जाने पर भी पदोन्नति नही की गई। जबकि प्रदेश में हजारों की संख्या में स्वास्थ्य पर्यवेक्षक के पद रिक्त है।उन्होंने कहा कि तत्काल पदोन्नति कराई जाए। पदनाम परिवर्तन की मांग रखते हुए स्वास्थ्य महिला कार्यकर्ता का नाम ग्राम महिला स्वास्थ्य अधिकारी और स्वास्थ्य पर्यवेक्षक का पदनाम ब्लाक स्वास्थ्य अधिकारी रखा जाए। एक दिसम्बर 2011 से नियुक्त स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला को भी 30 नवम्बर 2011 स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला की भाति 2800 ग्रेड पे दिया जाए। क्योकि अभी एक दिसम्बर 2011 से नियुक्त स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला का 2000 प्रथम ग्रेड पे नैसर्गिक न्याय के विपरीत है। पुरानी पेंशन की बहाली की जाए। जनपदों में हेल्थवेलनेस सेन्टर के सबसेन्टर की स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला का बकाया 1500 रूपये प्रतिमाह का भुगतान अविलम्ब कराया जाए। बैठक में 11 सूत्रीय मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को प्रभा सिंह आजमगंढ़, सरोजा यादव बदायू, प्रेम शील सोनभद्र, कृष्णा लखनऊ, गीता उपाध्याय बनारस, उमा शुक्ला मिर्जापुर, उर्मिला बादा, शांति त्रिपाठी सुलतानपुर, गीता मिश्रा लखनऊ, शकुन्तला बनारस, शोभा गुप्ता जलौन, सरोज सक्सेना शाहजहापुर, निर्मला यादव रायबरेली और सुशीला भारद्वाज आजमगढ़ ने सम्बोधित किया।

बिजली कार्मिकों का 23 प्रदर्शन

इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2022 के विरोध में तथा पुरानी पेंशन की बहाली हेतु, बिजली कंपनियों के एकीकरण हेतु तथा आउटसोर्सिंग समाप्त कर संविदा कर्मियों को नियमित करने हेतु बिजली कर्मचारियों और इंजीनियरों का 23 नवंबर को दिल्ली में विशाल प्रदर्शन व रैली होगी। रैली दिल्ली के रामलीला मैदान से प्रारंभ होकर जंतर मंतर तक जाएगी।ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन के चेयरमैन शैलेन्द्र दुबे ने यहां बताया कि लोकसभा ने इलेक्ट्रीसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2022 को संसद की ऊर्जा मामलों की स्टैंडिंग कमेटी को भेज दिया है किन्तु स्टैंडिंग कमेटी ने अभी तक बिजली कर्मचारियों और आम उपभोक्ताओं से इस पर कोई चर्चा नही की है। उन्होंने कहा कि बिजली कर्मचारियों और इंजीनियरों को विश्वास में लिए बिना इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2022 को संसद में पारित कराने की किसी भी एक तरफा कार्यवाही का कड़ा विरोध किया जाएगा और देश के तमाम 27 लाख बिजली कर्मचारी व इंजीनियर ऐसे किसी भी कदम के विरोध में राष्ट्रव्यापी हड़ताल करने हेतु बाध्य होंगे।उन्होंने बताया कि दिल्ली रैली के पहले बिजली कर्मचारियों और इंजीनियरों की देश भर में विभिन्न प्रान्तों में सम्मेलन चल रहे हैं। ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन ने देश के सभी मुख्यमंत्रियों को पत्र भेजकर यह अपील की है कि ऊर्जा क्षेत्र और बिजली उपभोक्ताओं के व्यापक हित में वे इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2022 का पुरजोर विरोध करें।ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन के चेयरमैन शैलेंद्र दुबे ने बताया कि विगत वर्ष किसान आंदोलन के बाद केंद्र सरकार ने संयुक्त किसान मोर्चा को प्रेषित पत्र में यह लिखित आश्वासन दिया है कि इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2022 सभी स्टेकहोल्डर्स को बिना विश्वास में लिए और सभी स्टेकहोल्डर्स से बिना चर्चा किए संसद में नहीं रखा जाएगा। यदि बिजली कर्मचारियों को विश्वास में लिए बिना इस बिल को संसद में रखा जाता है तो यह सरकार के लिखित आश्वासन का खुला उल्लंघन होगा और इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा ।

विधिक कैम्प साईंधाम मंदिर ट्रस्ट ने निभाई सहभागिता

रविवार को उत्तरप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा क्रियान्वित विधिक जागरुकता एवं प्रदर्शनी कार्यक्रम के अंर्तगत विकास खंड क्षेत्र बी.के.टी. स्थित ऐस.आर. इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी लखनऊ में कैम्प लगाया गया। कैम्प में साईधाम मंदिर ट्रस्ट के संस्थापक अमित शर्मा सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।एस.आर. ग्रुप के चेयरमैन पवन सिंह चौहान एमएलसी के कॉलेज प्रांगण में बहुत ही शानदार मेला लगाया जिसमे विभिन्न सरकारी विभागों के स्टाल लगे,जिसमें विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने वर्तमान में संचालित जनहित योजनाओं के बारे में जनता को बताया गया। इस आयोजन के लिए उपस्थित लोगों ने एक स्वर में पवन सिंह को व शासन-प्रशासन के प्रयासों को सराहना करते हुए कहा कि आयोजन के दौरान उन्हें कई विधिक जानकारी मुफत में हासिल हुई। आयोजन में जनता, बच्चों व उनके परिवार वालों के लिए चाय-नाश्ते की व स्वच्छ पीने के पानी की व्यवस्था इंस्टिट्यूट द्वारा कराई गई। कार्यक्रम में शहर के ए.डी.एम. प्रशासन बिपिन मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि शासन-प्रशासन समय-समय पर कैम्प लगाकर जनहित योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर रही है जिससे बहुत से वंचित लोग इसका लाभ उठा रहे हैं।कार्यक्रम मुख्य अतिथि संजय सिंह सदस्य सचिव उत्तरप्रदेश विधिक सेवा प्राधिकरण, भागीरथ वर्मा अपर जिला जज, तहसीलदार सदर बृजेन्द्र उपाध्याय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती निहारिका जायसवाल, अजय विक्रम सिंह अपर जिला न्यायाधीशउपस्थित थे।कार्यक्रम के दौरान साईंधाम मंदिर फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक अमित शर्मा ने अपनी संस्था की तरफ से ट्राई-साईकल पाने वाले लाभार्थियों को गरम कंबल व मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान उन्हें पुरुस्कार देकर किया, डिक्शनरी, टोपियां, पढ़ने वाले टेबल व टी. शर्ट्स का वितरण किया गया। साईंधाम मंदिर ट्रस्ट बीते कुछ वर्षों से शासन-प्रशासन का साथ देता आ रहा है, मंदिर प्रांगण में बच्चों को मुफ्त शिक्षा व खानपान की व्यवस्था अपनी कम्युनिटी किचन से संस्था कर रही है व अपने सुकार्यों के चलते बहुत बार शासन-प्रशासन द्वारा पुरुस्कार भी पा चुकी है।

संयुक्त सचिव कल्याण बनर्जी ने किया कान्हा उपवन का निरीक्षण

01 नवंबर से 15 नवंबर तक नगर सेवा पखवारा मनाया जा रहा है। इसको लेकर प्रदेश की सभी  नगरीय निकायों को शासन तथा निदेशालय स्तर से नोडल अधिकारी नामित किया गया,जिसमें  अधिकारियों द्वारा विभिन्न बिन्दुओं का पर्यंवेक्षण कर पर्यवेक्षण रिपोर्ट शासन को प्रेषित होनी है। लखनऊ नगर निगम हेतु नामित नोडल अधिकारी संयुक्त सचिव नगर विकास कल्याण बनर्जी नें कान्हा गौशाला में मौजूद गोवंश तथा उनको उपलब्ध होने वाली सुविधाओं की समीक्षा हेतु आज उन्होंने कान्हा गौशाला का औचक निरीक्षण किया। उनके द्वारा गोवंशीय पशुओं के रख रखाव पर संतोष व्यक्त किया गया।कल्याण बनर्जी द्वारा विभिन्न बाडो में जाकर गायों को गुड़ और चोकर से बने लड्डू खिलाया गया। कान्हा गौशाला का सम्पूर्ण भ्रमण करने के पश्चात गौशाला में संरक्षित भूसे तथा चोकर की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होनेे गोबर से निर्मित उत्पादों के बारे में जाना। पशुओं की सेहत पर संतोष व्यक्त करते हुए श्री बनर्जी ने कहा की अन्य गौशालाओं को कान्हा गौशाला का अनुकरण करना चाहिए तथा गोवंश के संरक्षण हेतु कान्हा गौशाला द्वारा किये गए प्रयासों को पुरुस्कृत करना चाहिए। पर्यवेक्षण के दौरान निदेशालय से डिप्टी कलेक्टर सविता शुक्ला तथा जिला संयोजक नेहा सक्सेना , अपर नगर आयुक्त अरविन्द राव तथा पशु कल्याण अधिकारी डॉ अभिनव वर्मा उपस्थित थे।

अधिकारियों के नेतृत्व में फागिग, एण्टी लार्वा छिड़काव और विशेष सफाई अभियान

नगर आयुक्त  इंद्रजीत सिंह के निर्देश पर नगर निगम नें क्षेत्र वासियों को मच्छर जनित घातक रोग से बचाने के लिये विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान नगर में संचालित किया जा रहा है। नगर निगम नें विशेष प्रयास प्रारम्भ कर सभी अपर नगर आयुक्त की अध्यक्षता में प्रत्येक ज़ोन में टीमों का गठन किया गया है।आज हर जोनों में अपर आयुक्त और जोनल अधिकारियों के नेतृत्व में फागिग, एण्टी लार्वा छिड़काव और विशेष सफाई अभियान चलाया गया।चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा कई क्षेत्रों में सोर्स रिडक्शन की कार्यवाही भी करायी गयी।रविवार को चलाए गए अभियान में जोन-1-क्षेत्रान्तर्गत नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सदर लखनऊ, कसाई बाड़ा, पुलिस स्टेशन सदर एवं कैन्ट के आस-पास के क्षेत्रों का भ्रमण किया गया। डोर टू डोर जाकर लोगों को डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया जैसे रोगों से बचाव हेतु जन-मानस को जागरूक किया गया एवं सम्पूर्ण क्षेत्र में 4 व्हेकिल माण्उटेड फॉगिंग मशीन, 4 साईकिल से सघन फॉगिंग का कार्य कराया गया ज़ोन-3-क्षेत्रान्तर्गत वार्ड- विवेकानन्दपुरी में भाऊराव देवरस अस्पताल के आस-पास नगर निगम की टीम एवं स्वास्थ्य विभाग टीम द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया गया। मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा एण्टी लार्वा का छिड़काव किया गया है। उक्त अभियान में क्षेत्र की सफाई कराई गई एवं नालियों से सिल्ट एवं कूड़े का उठान कराया गया। सेक्टर-ए, बी, सी महानगर, घोसियाना, बड़ा चाँदगंज में ट्रैक्टर टैंकर के माध्यम से एण्टी लार्वा का छिड़काव कराया गया। वार्ड- अयोध्यादास प्रथम में एण्टी लार्वा का छिड़काव कराया गया। नालियों में 04 हैण्ड हेल्ड स्प्रे मशीनों द्वारा एण्टीलार्वा का छिड़काव कराया गया। वार्ड- त्रिवेणी नगर में श्रीपुरम, एकतापुरम, अहिबरनपुर में ट्रैक्टर टंकर के माध्यम से एण्टी लार्वा का छिड़काव किया गया। साथ ही साथ फांगिग का भी कार्य कराया गया। वार्ड-अयोध्यादास प्रथम में एण्टी लार्वा का छिड़काव कराया गया। 04 बड़ी फॉगिंग मशीन, 07 साइकिल माउण्टेड फॉगिंग मशीन के द्वारा सकरी गलियों एवं अवासी क्षेत्र में फॉगिंग का कार्य कराया गया।ज़ोन-4-क्षेत्रान्तर्गत खरगापुर में समस्त टीम के द्वारा वृहद स्तर पर फॉगिंग, साफ सफाई, एन्टी लार्वा का छिड़काव, मलबा एवं कूड़ा उठान व डोर टू डोर सर्वे इत्यादि कार्य कराए गए। ज़ोन-5-क्षेत्रान्तर्गत गीतापल्ली वार्ड में आजाद नगर, फौजी कालोनी, पकरी, संजय गांधी मार्ग, गोपालपुरी, हसनापुर गाँव, कच्ची बस्ती गीतापल्ली कृष्णा पल्ली, विराट नगर क्षेत्र का भ्रमण किया गया घर-घर जाकर लोगो को डेंगू, चिकनबुनिया, मलेरिया, जैसे रोगो से बचाव हेतु जनता को जागरुक किया गया, ज़ोन-6-क्षेत्रान्तर्गत वार्ड कन्हैयामाधोपुर द्वितीय के अन्तर्गत मोहल्ला- अलमासबाग, अलमास सिटी, प्रेम विहार, राजा विहार, वारिस विहार एवं उसके आस-पास की गलियों में अभियान चलाया गया। ज़ोन-7- क्षेत्रान्तर्गत वार्ड इन्दिराप्रियदर्शिनी में स्थित फरीदी नगर गाँव, चमरई, ठाकुर विहार, अवधकुंज, बी-ब्लाक में व आस-पास के क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें डेंगू, चिकनगुनिया मलेरिया आदि वेक्टर जनित रोगों के प्रकोप की रोकथाम के हेतु चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम तथा सूगामऊ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र डॉ. जितेन्द्र प्रताप के द्वारा अभियान चलाया गया।ज़ोन-8-क्षेत्रान्तर्गत रूचिखण्ड, रूचि खण्ड 1, रजनी खण्ड, सेक्टर सी, सेक्टर डी, बेहसा, सेक्टर पी मानसरोवर, रश्मि खण्ड, चिल्लावा, एल्डिको उद्यान 2 सेक्टर डी1, सेक्टर 5 व 6 वृन्दावन योजना, उत्तरठिया आदि क्षेत्रों का भ्रमण किया गया। डोर टू डोर जाकर टू लोगों को डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया जैसे रोगों से बचाव हेतु जन-मानस को जागरूक किया गया । नालियों की सफाई एवं घरों के अन्दर पायरेथ्रम रसायन का छिड़काव कराया गया।

धर्मगुरूओं से नगर आयुक्त ने डेंगू नियत्रंण के लिए मांगा सहयोग
धर्म गुरुओं से अभिमुखीकरण कार्यशाला मिले सुझाव पर होगा कार्य: नगर आयुक्त

संचारी रोगों की प्रभावी नियंत्रण हेतु नगर निगम लखनऊ में पहली बार विशेष प्रयास कर अनूठी पहल की शुरुआत की गई है।जिसके तहत नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता में नगर के समस्त धर्म गुरुओं संग संचारी रोग अभिमुखीकरण नाम से कार्यशाला/बैठक आयोजित की गई।बैठक में विशेष रूप से सर्व धर्मों के गुरु उपस्थित रहे, जिन्हें विस्तृत रूप से संचारी रोगों के बारे में व उनसे बचाव के तौर तरीकों से ऑडियो विसुअल की प्रस्तुतियां पेश कर जानकारी दी गयी। इस दौरान धर्म गुरूओं से मिलने वाले सुझावों के परिपेक्ष्य में नगर आयुक्त ने कहा कि आपके सुझाव लाभकारी है। नगर निगम प्रशासन पूरे प्रयास करेगा।नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह ने कहा कि डेगू से बचाव के लिए जनता तक अगर सर्व धर्माे के गुरुओं द्वारा किसी संदेश पहुंचाया जाए तो उसका महत्व और प्रभाव ज्यादा होगा। इसी सोच के आधार पर आज लखनऊ नगर में नगर आयुक्त की अध्यक्षता में आहूत हुई बैठक में नगर के समस्त धर्म गुरुओं ने भाग लिया। बैठक में ऑडियो विसुअल के माध्यम सेे संचारी रोगों को फ़ैलाने के लिए मुख्य रूप से ज़िम्मेदार मच्छर के जीवन चक्र और उनसे फैलने वाली बीमारियों के संबंध में विस्तृत चर्चा करते हुए बचाव के उपाय बतायें। बैठक में बताया गया कि संचारी रोगों जैसे डेंगू, चिकनगुनिया, जेईएस, एईएस, जीका वायरस इत्यदि का पाजिटिव ऑरगिन मच्छर ही होता है, जिसका जीवन चक्र लगभग 24 से 25 दिनों का होता है।जिसमे से शुरुआत के आठ या सात दिनों तक वो पानी मे ही रहता है।इस लिए इन्हें पनपने से रोकने के लिए जरूरी है कि हर रविवार मच्छर पर वार किया जाए।या यूं कहें कि सप्ताह में एक बार अपने घरों में पानी की टंकी की सफाई, बन्द कूलर में ठहरे जल को निकालना, गमलों और फ्रिज की ट्रे में भरे पानी को निकालना एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नीम की पत्तियों को जलाना बेहद जरूरी है।साफ जगहों पर ठहरे पानी मे ही डेंगू के मच्छर की पैदावार होती है।हमारे घरों में उक्त जगहों पर ये मच्छर पनपने ना पाएं इस लिए आवश्यक है कि सप्ताह में एक बार/हर रविवार मच्छर पर वार बेहद जरूरी है।इस लिए आज की बैठक में समस्त धर्म गुरुओं को विस्तृत जानकारी देते हुए उनसे ये अपील की गई कि वे अपना योगदान देकर लोगों में जागरूकता का प्रसार करें।जिससे कि संचारी रोगों की रोकथाम कर उनको नियंत्रित किया जा सके।नगर आयुक्त द्वारा अपील की गई कि वातावरण को शुद्ध रखने के उद्देश्य से प्लास्टिक को पूर्णतया प्रतिबंधित कर दें और लोगों से भी प्लास्टिक का इस्तेमाल कम से कम करने या बिल्कुल भी इस्तेमाल न करने के लिए उनसे अनुरोध कर उनमें जागरूकता का प्रसार करें। बैठक में नगर आयुक्त के अतिरिक्त अपर नगर आयुक्त पंकज सिंह, अभय पांडेय , नगर सास्थ्य अधिकारी सुनील कुमार रावत, स्वास्थ्य विभाग की टीम, प्रेजेंटेशन करने वाली गोदरेज संस्था के सहयोग से संचालित पाथ सी.एच.आर.आई. संस्था के आईवीएम को कॉर्डिनेटर आशीष कुमार वर्मा सहित नगर के सभी धर्मगुरु मौजूद रहे।

नगर निगम में शामिल 88 गॉवों के लिए शीघ्र जुटाएंगे संसाधन: नगर आयुक्त

नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह ने कहा कि डेगू से लड़ने के लिए नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग के साथ जनता की भागीदारी जरूरी है। जिस तरह से शहर वासियों ने कोरोना से निपटने में अपनी मह्ती भूमिका निभाई थी उसी तरह डेूगू में जन जागरूकता की जरूरत है। उन्होंने बताया कि धर्म गुरूओं के आहवान पर 14 नवम्बर से सभी धार्मिक स्थलों पर साफ सफाई अभियान के साथ फांगिग एवं एण्टी लार्वा का छिड़कॉव किया जाएगा। नगर निगम में शामिल 88 गॉवों के लिए दस दिनों मे अतिरिक्त संसाधन जुटाए जाएगें। उन्होंने कहा कि निगम प्रशासन कल से नुक्कड़ नाटक के अलावा स्कूलों में जारूकता अभियान शुरू करेंगा।नगर निगम मुख्यालय पर पत्रकारों के सवालों का जबाब दे रहे नगर आयुक्त ने कहा कि निगम के पास पर्याप्त संख्या में कार्यबल है। पर्याप्त डीजल और संसाधन उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि निगम द्वारा चलाए जा रहे अभियान की हर स्तर पर मानीटरिंग की जा रही है। नगर सेवा पखवारे के दौरान नगर निगम की टीम स्वास्थ्य विभाग से मिलने वाले आउटपुट के आधार पर डेगू चिन्हित घरों के आसपास विशेष अभियान चला रही है। जलभराव और समुचित जल निकासी के लिए जोनवार नोडल अधिकारी बनाए गए है। इनमें जोन एक के लिए डी.डी गुप्ता अधिशासी अभियंता 8810721591,जोन दो अषोक यादव प्रभारी अधिशासी अभियंता 8010721553,जोन तीन और चार पुनीत कुमार ओझा अधिशासीअभियंता 9415023810, जोन पॉच अतुल मिश्रा अधिशासी अभियंता 8810721522, जोन छह पी.के. सिंह अधिशासी अभियंता 8810721520,जोन सात अमरनाथ अधिशासी अभियंता 8810721525 और जोन आठ के लिए एस.सी सिंह अधिशासी अभियंता 88107156945 को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। जनसमुदाय जल भराव सम्बंधी जानकारी इन्हे दे सकता है।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *