Breaking News

सरोजनीनगर:वृद्धजनों से मेरा विशेष स्नेह उनके साथ हर खुशियाँ बांटू-विधायक,क्लिक करें और भी खबरें

-डॉ. राजेश्वर सिंह ने सार्वजनिक शिक्षोन्नयन संस्थान वृद्धाश्रम, सरोजनीनगर में मल्टी एक्टिविटी हॉल निर्माण के लिए प्रदान किये सी आर एफ फंड से 10 लाख

  • REPORT BY:A.S.CHAUHAN || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK

लखनऊ । गुरुवार को सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने सार्वजनिक शिक्षोन्नयन संस्थान वृद्धाश्रम, सरोजनीनगर मल्टी एक्टिविटी हॉल बनाए जाने के लिए 10 लाख की राशि का चेक प्रदान किया। डॉ. सिंह ने पितृ पक्ष के अवसर पर अपनी माता तारा सिंह और पिता रण बहादुर सिंह की स्मृति में वृद्धाश्रम में मल्टी एक्टिविटी हाल बनवाने के लिए सीएसआर फण्ड से यह धनराशि उपलब्ध कराई है। इसके साथ ही विधायक ने बुजुर्गों के लिए मिठाई और नए कपड़े भी उपलब्ध करवाए।डॉ. राजेश्वर सिंह ने बताया कि वृद्धाश्रम के वृद्धजनों से मेरा विशेष स्नेह है, उनके साथ हर खुशियाँ बांटू यही मेरा प्रयास रहता है। सरोजनीनगर स्थित इस वृद्धाश्रम में करीब 150 वृद्धजन रहते हैं, आश्रम के मुख्य व्यवस्थापक के. वी. बाजपेई ने इन वृद्धजनों के लिए एक कॉमन रूम बनाए जाने की आवश्यकता से अवगत कराया था। वृद्धजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अब एक विशाल मल्टी एक्टिविटी हाल का निर्माण करवाया जाएगा। इस मौके पर डॉ. सिंह ने यह भी कहा कि सार्वजनिक शिक्षोन्नयन संस्थान वृद्धाश्रम, सरोजनीनगर से मेरा विशेष लगाव है। 72 वर्षीय वृद्ध महिला राम बेटी को उनके घर वालों ने त्याग दिया था, वे दर – दर भटक रही थी तब मेरी टीम ने इनका इलाज करवाया और मेरे कहने पर वृद्धाश्रम ने राम बेटी को आश्रय प्रदान किया। इसी तरह गोपाल सिंह को भी इस वृद्धाश्रम ने आश्रय प्रदान किया था, जिनकी रीढ़ की हड्डी में दिक्कत थी, जिनका समुचित इलाज करवाया गया।विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धजनों के प्रति अति संवेदनशील हैं, वे त्योहारों आदि विशेष अवसरों पर नियमित रूप से वृद्धाश्रम में जाकर वृद्धजनों के साथ समय बिताते हैं। प्रत्येक त्यौहार या ख़ुशी के मौके पर अपनी विधानसभा क्षेत्र के सभी वृद्धाश्रमों को फल, मिठाई , राशन कपडे व जरुरत की हर सुविधा – संसाधन भी उपलब्ध करवाते हैं। डॉ. सिंह ने राम रथ श्रवण अयोध्या यात्रा (बस सेवा) के माध्यम से वृद्धाश्रम के बुजुर्गों को अयोध्या और नैमिषारण्य के दर्शन करवाया, उनके लिए कूलर, पंखा, वाकर, किताबें, पत्रिकाओं का सब्सक्रिप्शन दिलाया। हेल्थ कैंप लगवाया, बुजुर्गों को लोकबन्धु और एसकेडी हॉस्पिटल भेजकर उनका इलाज भी करवाया, आवश्यकता पड़ने पर विधायक की टीम बुजुर्गों को अस्पताल ले जाकर उनका उपचार भी करवाती है।एक अवसर पर वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों ने डॉ. सिंह को अपनी सामाजिक, आर्थिक सुरक्षा से जुडी चिंताओं से अवगत कराया तो सरोजनीनगर विधायक ने सीएम योगी को पत्र लिखकर वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों की सामाजिक सुरक्षा से सम्बंधित कुछ सुझाव भी दिए थे।

भाजपा सदस्यता कैंप में पहुंचे डॉ. राजेश्वर, कार्यकर्ताओं का बढ़ाया हौसला

सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने वृहस्पतिवार को भाजपा बूथ संख्या 540 के अंतर्गत डिप्टीगंज में आयोजित विशेष सदस्यता अभियान शिविर में सहभागिता कर कार्यकर्ताओं में जोश का संचार किया। इस दौरान डॉ. सिंह ने युवाओं को उज्जवल भविष्य के लिए भाजपा से जुड़ने का आह्वान करते हुए कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा को फिर से विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाने का संकल्प लिया।
इस दौरान उपस्थित कार्यकार्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि राष्ट्र प्रथम भाजपा की विचारधारा है, देश की अखंडता भाजपा का मूल मंत्र और भावी पीढ़ी का उज्जवल भविष्य भाजपा का संकल्प है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लागातार देश – प्रदेश की जनता की आकांक्षाओं, अपेक्षाओं को पूर्ण करने के लिए प्रयासरत हैं, जिसके परिणामस्वरुप भारत 11वीं से 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना, आज उत्तर प्रदेश में शान्ति है, लखनऊ और पूरे उत्तर प्रदेश में निवेश के नए द्वार खुले हैं। भाजपा के कारण ही हमारी पहचान है, भाजपा को अजेय – अभेद पार्टी के रूप में स्थापित करना हम सभी का लक्ष्य है।कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहित तिवारी, पार्षद बृज मोहन शर्मा, कार्यक्रम संयोजक अमित कुमार, उदय प्रताप सिंह, प्रसन्नजीत कुमार, सतगुरु शरण रावत, शैलेन्द्र सिंह, मंजू सिंह, अमन सिंह चौहान, प्रमोद कुमार सिंह, अरुण कुमार द्विवेदी, अशोक सिंह, गौरव अवस्थी, राज कुमार पाल, महेश विश्वकर्मा, शिव कुमार लोधी, शिव कुमार सिंह, मुकेश सिंह, मुकेश यादव, श्यामू रावत, रमेश जायसवाल, सुमन सिंह, रबी नारायण त्रिपाठी, प्रकाश सिंह बिष्ट, नवनीत तिवारी एवं अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।

पानी में डूबे दो बच्चों का नहीं चला पता,मौके पर एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई

-मिट्टी खनन से बने गड्डे में भरा था, नहाने के लिए पानी में उतरे थे बच्चे

सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में मिट्टी खनन से बने गड्ढे में भरे बारिश के पानी में दो बच्चे डूब गए, जिनका पता अभी तक नहीं चल सका है। थाने से मात्र कुछ दूरी पर रहीमाबाद में गुरुवार की शाम लगभग 5 बजे दुर्गेश पुत्र मनमोहन उम्र लगभग 14 वर्ष मुरली नगर एवं मानस सिंह पुत्र मनोज सिंह उम्र लगभग 15 वर्ष विष्णु नगर थाना सरोजनीनगर मिट्टी खनन से बने गड्ढे में भरे पानी में घर से कोचिंग के लिए निकले दोनों बच्चे नहाने लगें। मिट्टी खनन से लगभग छः से सात विस्वा जमीन में बने गड्ढे में बारिश का पानी भरा हुआ है जिसमें नहाने के लिए दोनों बच्चे कपड़े उतार कर पानी के अंदर गए। पानी के अंदर नहा रहे थे बच्चे लेकिन बच्चों को इन गड्ढों की गहराई का शयाद अंदाज नहीं था और वो गहरे पानी में डूब गए। इसकी जानकारी जब परिजनों और लोगों को हुई तो मौके पर सैकड़ों लोग पहुंचे पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से पानी में डूबे बच्चों को ढूंढने का प्रयास किया लेकिन अभी कहीं पता नहीं चला है। लोगों के अनुसार घटना घटित होने के बाद तत्काल इसकी सूचना गोताखोरों को दी गई थी, लेकिन कोई भी टीम अभी तक मौके पर नहीं पहुंची है।थाना प्रभारी रामदेव प्रजापति ने बताया कि बच्चे कोचिंग के लिए गए थे और रास्ते में गड्डे में भरे पानी में नहाने लगें ढूंढने का प्रयास किया गया अभी पता नहीं चल सका है मौके पर एसडीआरएफ को बुलाया गया है जो टीम आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *