LUCKNOW: यूपी कांग्रेस ने दो नेताओ को पार्टी से किया निष्कासित,क्लिक कर देखें और भी खबर

लखनऊ।यूपी कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों मे संलिप्तता के आरोप मे दो पदाधिकारियों को शुक्रवार को निलंबित कर दिया।यह जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के संयोजक व प्रवक्ता अशोक सिंह ने आज यहां बताया कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य प्रमोद शर्मा तथा गौतमबुद्धनगर शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक शर्मा को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति ने पार्टी से 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है।

यूपी मे कांग्रेस के प्रान्तीय अध्यक्षों की अगुवाई मे निकलेगी भारत जोड़ो यात्रा

राहुल गांधी द्वारा चलाई जा रही भारत जोड़ो यात्रा जनवरी 2023 के प्रथम सप्ताह के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर रही है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रांतीय अध्यक्ष अपने- अपने प्रभार क्षेत्र के जनपदों में भारत जोड़ो यात्रा के प्रचार- प्रसार व समर्थन के लिए शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा करेंगे।यह जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता संजय सिंह ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी के निर्देश पर यह प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी के प्रभार क्षेत्र पश्चिमी उत्तर,अवध जोन एवं देवीपाटन में नकुल दुबे, पूर्वांचल में विधायक वीरेन्द्र चौधरी प्रयागराज प्रांत में अजय राय बुंदेलखंड तथा कानपुर प्रांत में अनिल यादव तथा ब्रज जोन में प्रांतीय अध्यक्ष योगेश दीक्षित के नेतृत्व में प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा निकाली जाएगी।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *