Aaj Ka Rashifal: 27 मार्च गुरुवार का दिन, किस्मत के सितारे क्या कहते हैं ? जानें दैनिक राशिफल

  • REPORT BY::एस्ट्रोलॉजर पवन कुमार सिंह  | EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK | Updated at : 27 Mar 2025

राशिफल के अनुसार, 27 मार्च का दिन सभी राशियों के लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज कुछ राशि के जातकों को कारोबार में लाभ में मिलेगा। वहीं, कुछ राशि के जातकों को परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा। आइए जानते हैं एस्ट्रोलॉजर पवन कुमार सिंह  से सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ?

मेष राशि

शुरुआत में दिन ठीक रहेगा, हालाँकि बाद में यह थोड़ा व्यस्त हो सकता है। आप जो कहें. ध्यान से कहें, उस पर आपको पछताना पड़ेगा। आज सोच-समझकर क़दम बढ़ाने की ज़रूरत है. आपको दिल की बजाय दिमाग का ज़्यादा इस्तेमाल करना चाहिए। महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए आज शाम 5 बजकर 10 मिनट से लेकर 5 बजकर 40 मिनट के बीच का समय शुभ रहेगा। आज अपने कपड़ों के कुछ हिस्से में मैरून रंग का प्रयोग करें।

मिथुन राशि

किसी भी कदम पर दृढ़ होने से पहले दो बार सोचें। आज का दिन विशेष रूप से उन छात्रों के लिए सकारात्मक रहेगा, जिन्होंने छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया है। सामाजिक उत्सवों में सहभागिता का मौक़ा है, जो आपको प्रभावशाली व्यक्तियों के संपर्क में लाएगा। आज अपने कपड़ों के कुछ हिस्से में सफेद रंग का प्रयोग करें।

सिंह राशि

अपने व्यस्त कार्यक्रम से कुछ समय के लिए ब्रेक लें। आप सकारात्मक ऊर्जा फैलाएंगे। कोई भी फैसला लेने से पहले दूसरों की जरूरतों को समझने की कोशिश करें। महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए शाम शाम 4 बजकर 30 मिनट से लेकर 5 बजकर 30 मिनट के बीच का समय शुभ रहेगा। आज अपने कपड़ों के कुछ हिस्से में हरे रंग का प्रयोग करें।

तुला राशि

आज किसी महत्वपूर्ण बातचीत को आगे न बढ़ाने और प्रतीक्षा करने की सलाह दी जाती है। आज का दिन किसी ऐसे काम को पूरा करने का मौका देगा, जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। ऑफिस में आज आपको स्थिति को समझते हुए ही व्यवहार करना चाहिए। अगर आपका बोलना जरुरी नहीं है तो चुप रहें। महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए आज दोपहर 12 बजकर 25 मिनट से लेकर 12 बजकर 55 मिनट के बीच का समय शुभ रहेगा। आज अपने कपड़ों के कुछ हिस्से में नारंगी रंग का प्रयोग करें।

धनु राशि

ऐसे लोगों से दूर रहने की कोशिश करें जो आपके जीवन में नकारात्मकता लाते हैं। निजी जीवन में कुछ परेशानी आ सकती है। आपको सावधानी से आगे बढ़ना चाहिए। गाड़ी चलाते समय सावधान रहें। महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए आज दोपहर 3 बजकर 45 मिनट से लेकर शाम 4 बजकर 30 मिनट के बीच का समय शुभ रहेगा। आज अपने कपड़ों के कुछ हिस्से में हरे रंग का प्रयोग करें।

वृष राशि

प्रियजनों के साथ सुखद समय बिताने के संकेत हैं। अगर आप आज ठान लें तो बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं। आपका दिमाग काम-काज की उलझनों में फँसा रहेगा, जिसके चलते आप परिवार और दोस्तों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए आज शाम 6 बजकर 30 मिनट से लेकर 7 बजकर 30 मिनट के बीच का समय शुभ रहेगा। आज अपने कपड़ों के कुछ हिस्से में सफेद रंग का प्रयोग करें।

कर्क राशि

उलझे रिश्ते, दोहरे अर्थ वाली बातें और गलतफहमियाँ आज के दिन की दिनचर्या हैं। आप अपने काम में नजर रखें और सभी काम ठीक ढंग से करें। जो भी आपसे मिले, उसके साथ विनम्र और सुखद व्यवहार करें। आज अपने कपड़ों के कुछ हिस्से में भूरे रंग का प्रयोग करें।

कन्या राशि

मदद और समर्थन पूरी तरह से अप्रत्याशित क्षेत्र से मिल सकता है। कठिन समय आपकी परीक्षा लेगा। आँखों के मरीज़ प्रदूषित जगहों पर जाने से बचें, क्योंकि चूँआ आपकी आँखों को और नुकसान पहुँचा सकता है। अगर मुमकिन हो तो सूरज की तेज रोशनी से भी बचे। महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए आज सुबह 10 बजकर 15 मिनट से लेकर 10 बजकर 45 मिनट के बीच का समय शुभ रहेगा। आज अपने कपड़ों के कुछ हिस्से में सफेद रंग का प्रयोग करें।

वृश्चिक राशि

अगर आप अपना समय और ऊर्जा वंचित बच्चों को शिक्षित करने में लगाते हैं तो यह अच्छा रहेगा। नकारात्मक ऊर्जाओं के आगे झुकने के बजाय इसका समाधान खोजने का प्रयास करे। कार्यक्षेत्र में अगर आप कूटनीतिक तरीके से चीज़ों को इस्तेमाल नहीं करेंगे तो आपके सामने नई चुनौतियाँ आएंगी। महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए आज दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से लेकर 3 बजकर 45 मिनट के बीच का समय शुभरहेगा। आज अपने कपड़ों के किसी भी हिस्से में हरे रंग का प्रयोग न करें।

मकर राशि

रचनात्मकता का एक उछाल आपके दिन के हर पहलू को चिह्नित करेगा। कृतज्ञता व्यक्त करते समय ईमानदार रहे। ऐसे मामलों में पड़ने से बचें जिनसे आपका कोई लेना-देना नहीं है। महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए आज दोपहर 12 बजकर 15 मिनट से लेकर 12 बजकर 50 मिनट के बीच का समय शुभ रहेगा। आज अपने कपड़ों के किसी भी हिस्से में नीले रंग का प्रयोग न करें।

कुंभ राशि

आपके काम और स्वास्थ्य के बीच संतुलन स्थापित करें। जितना हो सके दूसरों से अपेक्षा ना रखें, दूसरों की गलतियों के लिए उनको माफ करें. और बातों को अपने दिल में ना रखें। तली-भुनी खाने की चीज़ों से परहेज करें। महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए आज शाम 5 बजकर 30 मिनट से लेकर 6 बजकर 10 मिनट के बीच का शुभ रहेगा। अपने कपड़ों के कुछ हिस्से में नीले रंग का प्रयोग करें।

मीन राशि

आज आपके सभी प्रयासों में किस्मत आपका साथ देगी। आपको एक मजबूत मन रखने कि आवश्यकता है जिससे आप अपने आस पास की सारी नकारात्मक ऊर्जा से लड़ सके। बातों को सही तरीके से समझने का आज आपको प्रयास करना चाहिए। महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए आज दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से लेकर 3 बजकर 15 मिनट के बीच समय शुभ रहेगा। आज अपने के कुछ हिस्से में हरे रंग का प्रयोग करें।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *