Aaj Ka Rashifal: 28 मार्च शुक्रवार का दिन, क्या कहती है आप की भाग्य रेखा  ? जानें दैनिक राशिफल

REPORT BY::एस्ट्रोलॉजर पवन कुमार सिंह  | EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK Updated at : 28 Mar 2025

राशिफल के अनुसार, 28 मार्च का दिन सभी राशियों के लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज कुछ राशि के जातकों को कारोबार में लाभ में मिलेगा। वहीं, कुछ राशि के जातकों को परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा। आइए जानते हैं एस्ट्रोलॉजर पवन कुमार सिंह  से सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ?

 

मेष राशि

आज नाम और शोहरत की प्राप्ति होने वाली है। आपकी वर्तमान परिस्थितियों में एक महत्वपूर्ण परिवर्तन आपको अपनी योजनाओं पर पुनर्विचार करने के लिए मजबूर करेगा। व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है। व्यवसाय के लिए अचानक की गयी कोई यात्रा सकारात्मक परिणाम देगी। महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए आज सुबह 10 बजकर 30 मिनट से लेकर 11 बजकर 20 मिनट के बीच का समय शुभरहेगा। आज अपने कपड़ों के कुछ हिस्से में नीले रंग का प्रयोग करें।

मिथुन राशि

दिन का भरपूर लाभ उठाने की कोशिश करें। आपके मजबूत आत्म-विश्वास के कारण आज आपको अपने कार्यों को पूरा करने में भी सरलता होगी। आपके सिर्फ एक छोटे से अच्छे काम की बदौलत दफ्तर में आपके दुश्मन भी आज आपके दोस्त बन जाएंगे। महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए आज सुबह 10 बजकर 15 मिनट से लेकर 10 बजकर 40 मिनट के बीच का समय शुभ रहेगा। आज अपने कपड़ों के कुछ हिस्से में भूरे रंग का प्रयोग करें।

सिंह राशि

आपको धैर्य रखना चाहिए और सही समय पर चीज़ों के सामने आने का इंतज़ार करना चाहिए। आप सामने वाले को थोड़ा समय दे. किसी भी चीज में जल्दबाजी ना करें। आज कुछ नया और सृजनात्मक करने के लिए अच्छा दिन है। महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए आज सुबह 9 बजकर 30 मिनट से लेकर 10 बजकर 10 मिनट के बीच का समय शुभरहेगा। आज अपने कपड़ों के कुछ हिस्से में सुनहरे रंग का प्रयोग करें।

तुला राशि

आप समाज में लोगों के साथ अच्छी तरह से घुलने-मिलने में भी सक्षम होंगे। आप अपने आत्मविश्वास में वृद्धि देखेंगे; अपने लाभ के लिए इसका अधिकतम लाभ उठाएं। सही समय पर आपकी सहायता किसी को बड़ी परेशानी से बचा सकती है। महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए आज दोपहर 1 बजकर 25 मिनट से लेकर 1 बजकर 50 मिनट के बीच का समय शुभ रहेगा। आज अपने कपड़ों के कुछ हिस्से में पीले रंग का प्रयोग करें।

धनु राशि

आज आपको अच्छा खासा धन लाभ होने की संभावना है. लेकिन शॉपिंग पर खर्च होने वाले पैसे पर नज़र रखें। आपके कूटनीतिक कौशल की आज परीक्षा होगी, इसलिए कुछ भी गलत करने से बचें। उधार मांगने वाले लोगों को नज़र अन्दाज़ करें। महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए आज शाम 6 बजकर 30 मिनट से लेकर 7 बजकर 10 मिनट के बीच का शुभ रहेगा। आज अपने कपड़ों के कुछ हिस्से में हरे रंग का प्रयोग करें।

कुंभ राशि

आपको मन की स्थिरता बनाए रखने और किसी भी काम को करने से पहले समझदारी और तार्किक रूप से सोचने की ज़रूरत है। आज दूसरों को उनकी गलतियों के लिए क्षमा करें, बातों को अपने दिल में न रखें। आज आपके प्रिय को आपके अस्थिर रवैये के चलते आपसे तालमेल बिठाने में काफ़ी दिक़्क़त का सामना करना पड़ेगा। महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए आज शाम 4 बजकर 50 मिनट से लेकर 6 10 मिनट के बीच का समय शुभ रहेगा। आज अपने कपड़ों के कुछ हिस्से में नीले रंग का प्रयोग करें।

वृष राशि

आज चीजों को आसानी से लें और खुद को एक पर्यवेक्षक की भूमिका तक सीमित रखें। छोटी बाधाओं को दूर करने और चीजों को क्रम में लाने में आपका स्वभाव ही आपकी मदद करेगा। जो लोग बीते कुछ दिनों से काफी व्यस्त थे उन्हें आज अपने लिए फुर्सत के पल मिल सकते हैं। महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए आज दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से लेकर 3 बजकर 45 मिनट के बीच का समय शुभ रहेगा। आज अपने कपड़ों के कुछ हिस्से में हरे रंग का प्रयोग करें।

कर्क राशि

ऐसा लग रहा है कि चीजें सकारात्मक रूप से बदल रही हैं। आज के दिन आप थोड़ा अस्थिर महसूस कर सकते हैं परन्तु इससे आप परेशान न हों। आज के दिन निवेश करने से बचना चाहिए। महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए आज शाम 5 बजकर 30 मिनट से लेकर 6 बजकर 10 मिनट के बीच का समय शुभ रहेगा। आज अपने कपड़ों के किसी भी हिस्से में हरे रंग का प्रयोग न करें।

कन्या राशि

आपको कार्यस्थल पर अपना व्यावहारिक रूप दिखाना होगा। आज आप जो कुछ भी करते हैं. उसमें आप उत्साही दृष्टिकोण रखेंगे। कल्पनाओं के पीछे न दौड़े और यथार्थवादी बनें। महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए आज सुबह 10 बजकर 10 मिनट से लेकर 10 बजकर 35 मिनट के बीच का समय शुभ रहेगा। आज अपने कपड़ों के कुछ हिस्से में बैंगनी लाल रंग का प्रयोग करें।

वृश्चिक राशि

संवेदनशील लोगों से निपटने में आपको अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। इसलिए इस समय का सही उपयोग अपने लाभ के लिए करें। संदिग्ध आर्थिक लेन-देन में फँसने से सावधान रहें। महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए आज दोपहर 1 बजकर 15 मिनट से लेकर 1 बजकर 40 मिनट के बीच का समय शुभ रहेगा। आज अपने कपड़ों के कुछ हिस्से में भूरे रंग का प्रयोग करें।

मकर राशि

यह समय बड़ी तस्वीर पर ध्यान देने और छोटी-छोटी बातों को नज़रअंदाज़ करने का है। अपनी उन इच्छाओं और चीजों के बारे में सोचें जो एक बाधा के रूप में कार्य करती हैं। ऑफिस में आज आपको स्थिति को समझते हुए ही व्यवहार करना चाहिए। अगर आपका बोलना जरुरी नहीं है,तो चुप रहें। महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए आज शाम 4 बजकर 20 मिनट से लेकर 5 बजकर 10 मिनट के बीच का समय शुभ रहेगा। आज अपने कपड़ों के किसी भी हिस्से में लाल रंग का प्रयोग न करें।

मीन राशि

दूसरों की आलोचना करने के बजाय अपनी पिछली गतिविधियों का विश्लेषण करना शुरू करने का यह सबसे अच्छा समय है। आपको विदेश से आश्चर्यजनक रूप से अच्छी खबर मिल सकती है। आप समझते थे जिसपर आप आँखें बंद करके यक़ीन कर सकते हैं, वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए आज शाम 5 बजकर 30 मिनट से लेकर 6 बजकर 10 मिनट के बीच का समय शुभ रहेगा। आज अपने कपड़ों के कुछ हिस्से में बैंगनी रंग का प्रयोग करें।
Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *