-नशे में धुत दबंगों ने बीच रोड पर बरसाए लात घुसें
- REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
गंभीर चोटें आईं। वहां मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच कर रही है।निशातगंज गली नंबर- 5 निवासी राशिद सिद्दीकी प्रापर्टी डीलिंग का काम करते हैं। रविवार-सोमवार की रात करीब 12:15 बजे निजी काम से चारबाग गए थे। काम निपटाने के बाद बाला जी होटल के पास खाना पैक कराने लगे। वह खाना लेकर निकल रहे थे, तभी वहां उनके मोहल्ले के ललित चौधरी, रोहित, शनि सैनी और शुभम गुप्ता पहुंच गए।सभी नशे में धुत थे।पुलिस के समझाने पर भी नही बंद किया आपस मे विवाद, दोनो गिरफ्तार
एसी न मिलने पर दिया तीन तलाक जिन्दा जलाने की कोशिश
प्रताड़ित करते थे। जलाकर मारने की कोशिश की थी। पति ने दहेज में एसी न मिलने पर तीन तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।काकोरी निवासी महिला का निकाह हरदोई संडीला निवासी वसी अहमद से करीब दो साल पहले हुई थी। महिला के मुताबिक शादी के बाद ही पति अपने परिजनों के साथ दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा। उसकी छह माह की बेटी के साथ भी गलत व्यवहार करते। दहेज में एसी और कार लाने का दबाव डालते थे। 27 मई को दहेज को लेकर उसकी पिटाई कर दी। जला कर मारने की कोशिश की। उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। आरोपी पति ने माफी मांग कर समझौता कर लिया। उसके अगले दिन 28 मई को परिजनों के आने पर गाली-गलौज की और तीन तलाक देकर घर से भगा दिया। इंस्पेक्टर काकोरी सतीश राठौर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।परियोजना अधिकारी की कार खाई में गिरी, मौत
मंगलवार को डॉ. अजय सीतापुर के परसेहरा माल इलाके में कार से जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार बेकाबू होकर खाई में पलट गई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई,दुर्घटना की सूचना मिलते ही उनकी पत्नी रेनू और बेटा आयुष्मान कार से सीतापुर की ओर निकले। बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र के नन्दना गांव के पास पहुंचने पर उन्हें डॉ. अजय की मृत्यु की खबर मिली। यह सुनते ही दोनों कार से उतर कर रेलवे ट्रैक की तरफ भागे। राहगीरों ने मां-बेटे को दौड़कर पकड़ लिया और बीकेटी थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों को थाने ले जाकर समझाया-बुझाया और शांत कराया। डॉ. अजय अपने बीमार बच्चे का हालचाल जानने गए थे। वह दोपहर करीब 12 बजे पलिया में होने वाली जिलास्तरीय बैठक में शामिल होने के लिए लौट रहे थे। एक कुशल अधिकारी के रूप में जाने जाने वाले डॉ. अजय की मृत्यु से स्थानीय प्रशासन और उनके सहकर्मियों में शोक की लहर है।कार सवार महिला ने चार को रौंदा एक की मौत
-गंभीर रूप से घायल हुए तीनों को बलरामपुर व केजीएमयू में कराया भर्ती
काउंटर को टक्कर मारते हुए बिजली के पोल से टकराकर रुकी। कार जब रूकी तो उसमें से कार चला रही महिला रोते हुए बाहर निकली। लोगों ने उसे धेर लिया और घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया जहां एक महिला की मौत होने की बात सामने आई है।घटना में साइकिल, स्कूटी, कैफे का काउंटर और इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान का सामान क्षतिग्रस्त हो गया। घटना मंगलवार को शिया पीजी कॉलेज के सामने हुई। पुलिस ने कार चला रही महिला को हिरासत में ले लिया। कार पंकज कुमार गुप्ता के नाम पर रजिस्टर्ड है। मामला मदेयगंज इलाके का है।हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। उसमें दिख रहा है कि कार तेज स्पीड में थी। बेकाबू होकर लोगों को रौंदते चली गई।छत के कुंडे से साड़ी का फंदा डाल कर की आत्महत्या
गोसाईंगंज के बेगरियामऊ गांव में मंगलवार की शाम करीब चार बजे अजीत (18) ने घर की दूसरी मंजिल पर छत कुंडे से साड़ी के सहारे लटककर अपनी जान दे दी।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतार कर पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक पिता मुनेश्वर ने बेटे को लटका देख सूचना दी थी। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। पुलिस के मुताबिक युवक की आत्महत्या का कारण अभी पता नही चल सका।
कुल्हाड़ी मारकर किया घायल मुकदमा दर्ज
नगराम के छंगा खेड़ा गांव में रविवार शाम हुई मारपीट में कुल्हाड़ी से घायल युवक द्वारा मंगलवार के दिन नगराम थाने पर आरोपियों के विरुद्ध
मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नगराम के देवती का मजरा छंगा खेड़ा गांव निवासी सहजराम द्वारा नगराम थाने पर दी गई तहरीर के अनुसार रविवार शाम करीब सात बजे वह अपने दरवाजे बैठे हुए थे इसी बीच नशे में धुत पड़ोसी राम सजीवन आए और उसके लड़के राहुल को मां बहन की गंदी गंदी गालियां देने लगे । गालियां देने का विरोध करने पर राम संजीवन अपनी पत्नी सुनीता दामाद दीपक व राहुल को बुला लिया और उसके सिर पर कुल्हाड़ी मार दिया । और सभी लोगों ने जान से मारने की धमकी देते हुए लात घूसों से पिटाई कर दिया। उसके लड़के राहुल द्वारा डायल 112 पर सूचना के बाद पुलिस के पहुंचने से पहले ही सभी लोग मौके से भाग गए । उसके लड़के द्वारा एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा था । थानाध्यक्ष नगराम विवेक चौधरी ने बताया कि पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर पर राम सजीवन उसकी पत्नी सुनीता दामाद दीपक व रोहित सहित चार आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है ।
