-निगोहां थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत,मचा कोहराम
- REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ।निगोहां थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव के पास रविवार की रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गयी।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतको के शवो को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पीएम के लिये भेजा।पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस अज्ञात वाहन व चालक पर मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुट गयी हैं।नगराम क्षेत्र के करोरा मजरा सल्लाहीखेड़ा गांव निवासी रामसजीवन ने बताया उनका बेटा अभिषेक कुमार(19वर्ष) अपने भतीजे धीरेन्द्र(21वर्ष) के साथ रविवार की रात बाइक से निगोहां रेलवे स्टेशन गया था।जहां से देर रात साढे दस बजे करीब वापस घर आ रहे थेजैसे ही दोनो उदयपुर गांव के पास पहुंचे ही थे की तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।जिसके बाद दोनो बाइक सहित छिटककर दूर जा गिरे और गम्भीर रूप से घायल हो गये।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घायल चाचा-भतीजे को इलाज के लिये एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी लेकर गयी।जहां मौजूद डाक्टर ने दोनो को मृत घोषित कर दिया।सूचना के बाद दोनो मृतको के परिजन मौके पर पहुंचे तो कोहराम मच गया।जिसके बाद पुलिस ने दोनो मृतको के शवो को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पीएम के लिये भेजा।सोमवार की देर शाम पोस्टमार्टम के बाद दोनो मृतको के शव घर पहुंचे तो कोहराम मच गया।जिसके बाद परिजनो ने दोनो शवो का अन्तिम संस्कार किया।पिता रामसजीवन ने बताया बेटा व पोता दोनो गुजरात में नौकरी करते थे, 15दिन पहले ही दोनो गुजरात से घर आये थे,गुजरा वापस जाने के लिये दोनो निगोहां रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का पता करने गये थे।वापसी के दौरान सड़क हादसे में दोनो की जान चली गयी।मृतक अभिषेक के परिवार में पिता रामसजीवन व मां कमलेश कुमारी व तीन भाई व दो बहने व मृतक धीरेन्द्र के परिवार में पिता विजय कुमार व तीन भाई व दो बहने है।थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी ने बताया पीड़ित परिजनो की तहरीर पर अज्ञात वाहन व चालक पर मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गयी
धर्मांतरण कराने के आरोपी मलखान की बैंक डिटेल खंगाल रही पुलिस
-पुलिस को पड़ताल में जेल भेजे गये आरोपी मलखान के दो खातो की मिली जानकारी,खातो में आने वाले रकम की जानकारी जुटा रही पुलिस
बीमारी ठीक करने के बहाने समेत आर्थिक लालच देकर भोले भाले अनुसूचित जाति के लोगो का धर्मपरिवर्तन कराने के आरोपी मलखान को जेल भेजने के बाद पुलिस उसकी कुडंली खंगाल रही है।वही पुलिस आरोपी के दो बैंक खातों की डिटेल भी खगांल रही है,जिससे पता चल सके धर्मपरिवर्तन कराने को फंडिंग कहा से होती थी ओर कौन कौन लोग इस पूरे खेल में शामिल है।आरोपी द्वारा धर्मपरिवर्तन कराने के लिये बनाये गये सभागार को सरकारी जमीन पर बनाये जाने की बात सामने आने के बाद पुलिस ने एसडीएम मोहनलालगंज को पत्र लिखकर मौके पर राजस्व टीम भेजकर जांच कराये जाने की मांग की है।एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया पड़ताल में पता चला है कि मलखान के दो खाते अलग अलग बैंकों में है।उनकी डिटेल लेकर दोनो खातो में बीते दो साल में हुये लेनदेन की डिटेल खगांल रही है।जिससे पता चल सके कही धर्मपरिवर्तन कराने के लिये बाहर से खातो में पैसा तो नही भेजा गया है और धर्मपरिवर्तन कराने के खेल में कौन कौन शामिल है इसका भी पता लगाया जा रहा है।
प्रार्थना सभा मे संस्कृत में श्लोक पढ़कर सुनाता था मलखान….
ग्रामीणों मुताबिक रविवार के दिन गांव के अनुसूचित जाति के परिवारो समेत बाहरी लोग भी प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए अपने घरों की महिलाओं और बच्चों के साथ आते थे।इस दौरान कभी कभी गांव के अन्य लोग देखने के लिए पहुंच जाते तो बाहर से देखने के दौरान मलखान अपने सम्बोधन में संस्कृत श्लोकों का उच्चारण करके बताता कि हिन्दू धर्म के देवी देवता कुछ नहीं जो है वो सब इशू ही है।इन्हीं के मात्र ध्यान से कष्ट कटते है और ये भी कहता था ईसा मसीह की प्रार्थना करने से बहुत से बीमार लोग भी ठीक हुये हैं।
नटौली में एसीपी व थाना प्रभारी ने चौपाल लगाकर महिलाओ व बच्चो को जागरूक
मिशन शक्ति अभियान के तहत सोमवार को निगोहां थाना क्षेत्र के नटौली गांव में एसीपी रजनीश वर्मा की अध्यक्षता में थाना प्रभारी अनुज
कुमार तिवारी चौपाल लगाकर महिलाओ व बच्चो को जागरूक किया।एसीपी रजनीश वर्मा ने चौपाल में उपस्थित महिलाओं व बच्चो को महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी देते हुये ऑनलाइन ठगी,गेमिंग फ्रांड, डिजिटल अरेस्ट और सोशल मीडिया के दुरुपयोग जैसे साइबर अपराधों पर विस्तार से चर्चा की।महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। एसीपी रजनीश वर्मा ने लोगो से कहा किसी भी अनजान ईमेल, मैसेज या सोशल मीडिया पर आए लिंक पर क्लिक करने से बचें, क्योंकि यह आपके डिवाइस को मैलवेयर से संक्रमित कर सकता है। ऑनलाइन गेमिंग के दौरान गेम जीतने के बाद मुनाफा देने का झांसा देकर पैसे ठगने वाले फ्रॉड से सावधान रहें। अपना OTP और बैंक खाते से जुड़ी किसी भी जानकारी को किसी भी व्यक्ति के साथ साझा न करें। यदि कोई आपको पुलिस, सीबीआई या किसी अन्य विभाग का अधिकारी बताकर कॉल करता है, तो तुरंत 1930 या 112 पर रिपोर्ट करें।।इस दौरान महिलाओ को सुरक्षा व कानूनी जानकारी से जुड़े जागरूकता पम्पलेट भी बांटे गये।एसीपी व थाना प्रभारी ने बैठक के बाद प्रधान द्वारा सुरक्षा के दृष्टिगत गांव के प्रमुख चौराहो समेत 40जगहो पर लगाये गये सीसीटीवी कैमरो का निरीक्षण किया।उन्होने ग्रामीणो से घरो व प्रतिष्ठानो में सीसीटीवी कैमरे लगवाये जाने की अपील भी की।
एसीपी व प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिसकर्मियो व महिलाओ ने निकाली बाइक रैली
शारदीय नवरात्र पर महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए संचालित मिशन शक्ति फेज़-5.0 के तहत सोमवार को
मोहनलालगंज कोतवाली से एसीपी रजनीश वर्मा के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह समेत सभी महिला पुलिसकर्मियो व क्षेत्रीय महिलाओ समेत छात्राओ ने बाइक रैली निकाली।मोहनलालगंज कोतवाली से एसीपी व प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में शुरू हुयी जागरूकता बाइक रैली मोहनलालगंज कस्बा व गौरा व बिन्दौवा गांव होते हुये वापस राधास्वामी संत्सग व्यास पर आकर समाप्त हुयी।रैली में शामिल महिला पुलिसकर्मियो ने जगह जगह रूककर बालिकाओं और महिलाओं को नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन व नारी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।उन्हें हेल्पलाइन नंबरों जैसे कि वीमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्प लाइन-181, आपातकालीन सेवा-112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर-1076, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, एंबुलेंस सेवा-108 के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें साइबर अपराध से बचाव और महिलाओं से संबंधित कानूनों की भी जानकारी दी गी।एसीपी व प्रभारी निरीक्षक ने रैली के दौरान कहा महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी तथा महिलाओ और बच्चियो के खिलाफ किसी भी प्रकार के अपराध बर्दाश्त नही किये जायेगे।
गर्भवती महिला किरायेदार को मकान मालिक ने घर से निकाला,पुलिस ने दोबारा घर में रखवाया
मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के हरकंशगढी में पति के बाहर जाने के बाद किराये पर रह रही गर्भवती महिला रेनू निवासी राधाकृष्णखेड़ा के
आगे आर्थिक संकट आया तो मकान मालिक ने सोमवार को उसे घर से निकाल दिया,जिसके बाद महिला रेनू ने मोहनलालगंज पुलिस से मदद मांगी ओर दोबारा मकान में रखवाये जाने की मांग की।सूचना के बाद मोहनलालगंज पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने मौके पर पहुंचकर गर्भवती महिला की हालत देख मकान मालिक से वार्ता कर समझाया बुझाया।जिसके बाद मकान मालिक दोबारा से किरायेदार गर्भवती महिला को घर में रखने पर राजी हुआ।जिसके बाद महिला की खुशी का ठिकाना नही रहा उसने मिशन शक्ति टीम समेत पुलिस को धन्यवाद दिया।प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह ने बताया मकान मालिक को समझा बुझाकर गर्भवती महिला किरायेदार को वापस घर में रखवा दिया गया है।मिशन शक्ति टीम द्वारा की गई यह कार्यवाही महिलाओ का सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम हैं।
