– कमियों का तत्काल कराये निस्तारण, आपसी सौहार्द एवं भाई-चारे की भावना के साथ मनाये त्यौहार-मंडलायुक्त
- REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ।मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब की अध्यक्षता में त्योहारों को सौहार्दपूर्ण एवं आपसी भाई चारे के माहौल में मनाये जाने को लेकर
आयुक्त सभागार में बैठक सम्पन्न हुई ।बैठक का आयोजन जूम व वीडियों कांफ्रेन्सिंग के जरिये मण्डल के जिलों के डीएम के साथ इस महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।
आयुक्त सभागार में बैठक सम्पन्न हुई ।बैठक का आयोजन जूम व वीडियों कांफ्रेन्सिंग के जरिये मण्डल के जिलों के डीएम के साथ इस महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।इस मौके पर मंडलायुक्त ने कहा कि विभिन्न समुदाय के त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करते हुए मिलजुल कर मनाये जाने की परम्परा रही है, उसी परम्परा का निर्वाहन करते हुए हम सब इस वर्ष भी शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से मनायेगें।
बैठक में मंडलायुक्त नें निर्देश दिया कि मोहर्रम व कावड़ यात्रा के अवसर पर निकाले जाने वाले जुलूसों के लिए नगर निगम, लेसा, जल संस्थान, चिकित्सा, लोक निर्माण,जल निगम सहित अन्य विभागों द्वारा की जाने वाली तैयारियाॅं अवश्य पूरी कर ली जाये। सीसीटीवी कैमरा व सर्विलांस टीम एक्टिव रहे। मंडलायुक्त ने कहा कि जुलूसों को लेकर मार्ग प्रकाश की व्यवस्था को सुनिश्चित कराया जाए। जिसके लिए विद्युत विभाग व नगर निगम खराब स्ट्रीट लाइट को बदलना सुनिश्चित करे। साथ ही बारिश के मौसम को लेकर जिन रूटों पर जल भराव की संभावना है वहा पर जल निकासी के लिए पंप की व्यवस्था को सुनिश्चित कराया जाए।
मंडलायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि जलूसो के मार्गो का निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करें कि उनके विभाग द्वारा मोहर्रम के जुलूसों को लेकर जो भी तैयारी की जानी है उसे निर्धारित समयावधि में पूरी कर ली जायें। उन्होने कहा कि संवेदनशीलता एवं मुस्तैदी से ड्यूटी का निर्वाहन करे साथ ही ताजियो कि हाइट निर्धारित मानक के अनुरूप ही रहे। सडक के किनारे भवन निर्माण सामग्री कहीं पर एकत्र हो तो उसे भी हटवाये जाने की कार्यवाही की जाये।मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया मोहर्रम की तारीखों में निकाले जाने वाले जलूसों के मार्गो पर समुचित सफाई, चूने का छिड़काव, सुदृढ़ मार्ग प्रकाश व्यवस्था, पेचवर्क मरम्मत तथा टूटी सडकों की मरम्मत समय से कराये। छुट्टा जानवरों को पकडने के लिए गैंग की तैनाती की जाये। सफाई गैंग की तैनाती, एवं पानी के टैंकर की व्यवस्था के साथ ही जलूसों के आगे प्रकाश व्यवस्था व्यवस्थित करने के निर्देश नगर निगम को दिये गये।
उन्होने सड़को के पेचवर्क, मलवा उठाने, टूटी नालियों को ठीक करवाने तथा सफाई कराने के निर्देश दिये। मंडलायुक्त ने बिजली के खम्भों के लटके/टूटे तारों को ठीक कराने के निर्देश दिये है। मंडलायुक्त ने चिकित्सा विभाग के अधिकारियो को निर्देश दिये है कि जलूसों के दौरान एम्बुलेंस तथा डाक्टरों की टीम की व्यवस्था की जायें तथा अस्पतालों को सर्तक रहने के निर्देश दिये। मंडलायुक्त ने कहा कि जुलूस के मार्ग पर एवं मजलिसो के स्थानों पर भी टैंकरो की व्यवस्था करा ली जाये तथा, जलूसों के दौरान यातायात पुलिस, अग्निशमन सेवा, नागरिक सुरक्षा, होमगार्ड की भी तैयारियां पूरी कर ली जाये।आई०जी तरुण गाबा ने पुलिस अधीक्षको से कहा कि सभी थाना क्षेत्रों में पीस कमेटी व विशेष पुलिस अधिकारियों की बैठक करके शान्ति व्यवस्था में उनका व्यापक सहयोग पूर्व वर्षो की भांति ले। संवेदनशील/अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में पूर्व घटनाओं से सबक लेते हुए कड़ी कार्रवाई करें। 10वी के दिन कंट्रोल रूम स्थापित करते हुए, प्रशासन और पुलिस की सयुक्त रूप से ड्यूटी लगाई जाये। इस अवसर पर आई०जी तरुण गाबा सहित मण्डल के सभी जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक जूम बैठक में मौजूद रहे।
स्लम बस्तियों में रहने वाले बच्चों के दाखिला सर्वे कराकर प्राथमिकता पर विद्यालयों में कराये-डॉ रोशन जैकब
मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब की अध्यक्षता में स्लम बस्तियों में रहने वाले बच्चों के दाखिला को लेकर हुई महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयुक्त कक्ष
में आहूत की गईं ।इस मौके पर मंडलायुक्त नें कहा कि स्लम बस्तियों में रहने वाले बच्चों का सर्वे कराकर प्राथमिकता पर विद्यालयों में दाखिला कराया जाए। इसमें किसी प्रकार की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्लम बस्तियों में रहने वाले बच्चो को चिन्हाकन कराकर बाल सेवा योजना से जोड़ा जाये। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत पात्र व्यक्ति को बाल देख-रेख के लिये 0 से 18 आयु वर्ग के बच्चों की देखभाल हेतु 4000 रुपए प्रतिमाह दिया जाता है।
में आहूत की गईं ।इस मौके पर मंडलायुक्त नें कहा कि स्लम बस्तियों में रहने वाले बच्चों का सर्वे कराकर प्राथमिकता पर विद्यालयों में दाखिला कराया जाए। इसमें किसी प्रकार की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्लम बस्तियों में रहने वाले बच्चो को चिन्हाकन कराकर बाल सेवा योजना से जोड़ा जाये। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत पात्र व्यक्ति को बाल देख-रेख के लिये 0 से 18 आयु वर्ग के बच्चों की देखभाल हेतु 4000 रुपए प्रतिमाह दिया जाता है।बैठक में मंडलायुक्त ने कहा कि बाल श्रमिक विद्या योजना से स्लम बस्तियों में रह रहे बच्चो का जोड़ा जाये। इस योजना के माध्यम से राज्य के गरीब व बेसहारा बच्चों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। छात्रों को लाभान्वित करने और उन्हें बाल श्रमिक के रूप में काम करने से रोकने के लिए सरकार ने यह योजना शुरू की है।यूपी बाल श्रमिक विद्या योजना का मुख्य लक्ष्य है कि बच्चों को बाल श्रम से रोका जा सके और उन्हें अच्छी पढ़ाई प्रदान की जा सके। उन्होंने कहा कि 11 बस्तियों का सर्वे करा लिया गया है। उन बस्तियों में रह रहे बच्चे/बच्चीयों का दाखिला प्राथमिकता पर कराया जायेगा।
मंडलायुक्त ने कहा कि मलिन बस्तियों के बच्चों को प्राथमिक शिक्षा प्राप्त करने में आने वाली कठिनाइयां, मलिन बस्तियों के बच्चों के लिए शिक्षा का महत्व, मलिन बस्तियों के बच्चों के बीच शिक्षा का समर्थन और मलिन बस्तियों में शिक्षा की उपलब्धता के दृष्टिगत कार्य किया जाए। इस अवसर पर डीआईओएस , बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी मौजूद थे।
जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक में हुई लंबित प्रकरणों पर विस्तृत चर्चा,नोडल अफसरों की जिम्मेदारी तय करें-डीएम
एनआईसी सभागार में जिलाधिकारी विशाख जी0 की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक आहूत की गई।इस बैठक में निवेश
मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की संबंध में विस्तृत चर्चा की गई तथा समय सीमा से परे लंबित प्रकरणों पर संबंधित विभागों के प्रति जिलाधिकारी द्वारा समस्त विभागों को निर्देशित किया गया कि निवेश मित्र पोर्टल पर प्रदर्शित समस्त प्रकरण का निस्तारण शीघ्र करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी द्वारा यह भी निर्देशित की गया कि प्रत्येक विभाग पोर्टल पर समस्याओं के ससमय निस्तारण हेतु नोडल अफसरों की जिम्मेदारी तय करना सुनिश्चित करें।
मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की संबंध में विस्तृत चर्चा की गई तथा समय सीमा से परे लंबित प्रकरणों पर संबंधित विभागों के प्रति जिलाधिकारी द्वारा समस्त विभागों को निर्देशित किया गया कि निवेश मित्र पोर्टल पर प्रदर्शित समस्त प्रकरण का निस्तारण शीघ्र करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी द्वारा यह भी निर्देशित की गया कि प्रत्येक विभाग पोर्टल पर समस्याओं के ससमय निस्तारण हेतु नोडल अफसरों की जिम्मेदारी तय करना सुनिश्चित करें।तालकटोरा क्षेत्र में वर्षों से चले आ रहे स्थायी अतिक्रमण को हटवाने हेतु की गई कार्यवाही के संबंध में तालकटोरा औद्योगिक संगठन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को धन्यवाद ज्ञापित किया। तालकटोरा औद्योगिक क्षेत्र में अस्थायी अतिक्रमण को लेकर जिलाधिकारी नें स्वयं क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण करते हुए नगर निगम को निर्देशित किया था की सड़क के दोनों तरफ़ अतिक्रमण की सीमा को डीमार्केट करते हुए पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क निर्माण किए जाने तक पूर्व की भांति अभियान चलाकर अस्थाई अतिक्रमण हटाये जाने की कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करें।इसको लेकर लोक निर्माण विभाग द्वारा बताया गया कि रोड निर्माण का कार्य टेंडर प्रक्रिया में है बारिश के मौसम में कार्य सितंबर माह से शुरू कर दिया जाएगा। वर्तमान में नगर निगम, पुलिस प्रशासन और लोक निर्माण विभाग की संयुक्त टीमों के द्वारा अतिक्रमण हटाने का कार्य किया जा रहा है।
बैठक में सरोजनी नगर तथा अमौसी औद्योगिक क्षेत्र में जल निकासी की समस्या को लेकर जिलाधिकारी नें निर्देशित किया कि सभी औद्योगिक इकाइयां अपने परिसर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी नें जल निगम को निर्देशित किया कि आबादी का पानी औद्योगिक क्षेत्र में ना आए।अफसर एसटीपी/डब्ल्यूटीपी के माध्यम से जल निकासी की समस्या के निस्तारण की कार्ययोजना तैयार करें। जिलाधिकारी नें जल निगम, नगर निगम और तहसीलदार सरोजनीनगर को निर्देश दिये कि औद्योगिक क्षेत्र के बाहर के पानी से हो रहे जल-भराव का निस्तारण करने के लिए भूमि चिन्हित करके नाला टैप कर औद्योगिक क्षेत्र के बाहर ही डिस्चार्ज किए जाने हेतु जल निगम द्वारा कार्ययोजना तैयार किया जाए ताकि बाहर के पानी को औद्योगिक क्षेत्र में नहीं आने दिया जाए।
बैठक में सरोजनी नगर तथा अमौसी औद्योगिक क्षेत्र में साफ़ सफ़ाई तथा कूड़े के निस्तारण को लेकर अधिशासी अभियंता यूपीसीडा को जिलाधिकारी नें निर्देशित किया कि नियमित कूड़ा एकत्रीकरण एवं निस्तारण हेतु यथा शीघ्र टेंडर पूर्ण कर कार्य प्रारंभ करे तथाआर.ओ. पोल्युशन कंट्रोल बोर्ड को आदेशित किया कि स्थलीय निरीक्षण करते हुए यह सुनिश्चित करें कि यूपीसीडा द्वारा इंडस्ट्रियल वेस्ट का डिस्पोजल सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स के प्रविधानों के अनुसार ही किया जाये।बैठक में उपायुक्त उद्योग, सहायक नगर आयुक्त, अधिशासी अभियंता विद्युत, एलडीए, नगर निगम तथा उद्योग के अफसरों के साथ ही अन्य विभागों के प्रतिनिधि एवं विभिन्न औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारी एवं उद्यमीगण मौजूद रहे।
