LUCKNOW:धर्मान्तरण कराने के सरगना को UPATS नें महिला साथी के साथ किया गिरफ्तार

-शिकायत पर हुई कार्रवाई,खुले कई राज,गिरोह में शामिल था कथित पत्रकार

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 

लखनऊ।लोगो का ब्रेनवाश कर इस्लाम धर्म स्वीकार करने के लिये प्रेरित करने के आरोपी और 50 हजार के ईनामी सरगना जलालुद्दीन उर्फ

छांगुर बाबा व नीतू उर्फ नसरीन को यूपी एटीएस नें बलरामपुर से गिरफ्तार किया है। न्यायालय से इनका रिमाण्ड प्राप्त कर जिला कारागार लखनऊ में दाखिल कर दिया गया है।

थाना एटीएस गोमतीनगर में हुआ था मुकदमा

एडीजी क़ानून व्यवस्था अमिताभ यश नें बताया कि इनके विरुद्ध विवेचनात्मक कार्रवाई चल रही है। शीघ्र ही आगे की कार्रवाई की जायेगी।उन्होंने बताया कि इनके विरुद्ध पहले ही धारा-121ए, 153ए, 417, 420 भादवि व 3, 5 (1) 5(2), 5(3), 8(1) उ०प्र० विधि विरूद्ध धर्म संपरिर्वतन प्रतिषेध अधिनियम- 2021के तहत थाना एटीएस गोमतीनगर में मुकदमा दर्ज हुआ था। 50 हजार का पुरस्कार घोषित जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा पुत्र करीमउल्लाह शाह एवं सह महिला आरोपी नीतू उर्फ नसरीन निवासी ग्राम-मधपुर उतरौला जनपद बलरामपुर की तलाश हो रही थी आज शुक्रवार को दोनों को गिरफ्तार किया गया।

पहले गिरफ्तार हो चुके दो आरोपी,करा रहे थे धर्म परिवर्तन

एडीजी क़ानून व्यवस्था अमिताभ यश नें बताया कि इन पर आरोप लगे थे कि आरोपीगण संगठित रूप से हिन्दू व गैर मुस्लिम समुदाय के गरीब, असहाय मजदूर व कमजोर वर्ग के लोगों, विधवा महिलाओं को प्रलोभन देकर और आर्थिक मदद कर तथा शादी का भरोसा देकर व कमजोर वर्ग के लोगो को डरा धमका कर बल पूर्वक अथवा प्रलोभन देकर स्थापित प्रक्रिया के विपरीत धर्म परिवर्तन करा रहे थे।इस मामले के मुख्य आरोपी मास्टरमांइड छांगुर बाबा व अन्य की गिरफ्तारी के लिये टीमें लगी थी। जिसमें से दो आरोपी नवीन उर्फ जमालुद्दीन व महबूब को बीती आठ अप्रैल को गिरफ्तार किया जा चुका है, जो वर्तमान में जिला करागार, लखनऊ में निरूद्ध हैं।

कई संदिग्ध व्यक्तियों के रहने, विदेशी फण्डिंग की मिली थी शिकायत

एडीजी एलओ अमिताभ यश नें बताया कि जनपद बलरामपुर के थाना उतरौला ग्राम मधपुर में अवैध धर्मान्तरण जमालुददीन उर्फ छांगुर बाबा गैंग के विरुद्ध  पीर साहब, नसरीन, जमालुददीन, महबूब आदि के नाम से कई संदिग्ध व्यक्तियों के रहने, विदेशी फण्डिंग से एक साल के अन्दर करोड़ों रुपये की संपत्ति- शोरूम, बंगला, लग्जरी गाडिया क्रय करने की शिकायत मिली थी। इसकी जांच से पता चला कि जमालुददीन उर्फ छांगुर बाबा विगत तीन-चार वर्षों से नवीन घनश्याम रोहरा व नवीन की पत्नी नीतू नवीन रोहरा के साथ रहता था । तीनों व्यक्ति मूलरूप से सिंधी है जिनका ब्रेनवाश करके छांगुर शाह नें इस्लाम धर्म स्वीकार करने के लिये प्रेरित किया।

नाम बदल कर रहते थे जाँच में खुला राज 

एडीजी एलओ अमिताभ यश नें बताया कि इस्लाम धर्म स्वीकार करने के उपरान्त तीनों ने अपने नाम जमालुद्दीन, नसरीन व सबीहा रख लिया था, जिनके साथ छांगुर बाबा ग्राम मधपुर में चांद औलिया दरगाह के बगल में रह रहा है। यह अपने को पीर बाबा व सूफी बासफा हजरत बाबा जलालुददीन कहता है जिसके द्वारा शिजर-ए-तैय्यबा नाम से एक पुस्तक भी छपवा रखी है जिसके माध्यम से इस्लाम धर्म का प्रचार-प्रसार करता है।लखनऊ निवासी गुंजा गुप्ता को अबू अंसारी द्वारा कपटपूर्वक छद्म हिन्दू नाम अमित रखकर प्रेम जाल में फँसाकर छांगुर शाह के पास दरगाह ले गया जहां नीतू उर्फ नसरीन, नवीन उर्फ जमालुददीन नें गुन्जा गुप्ता का ब्रेनवाश करके खुशहाल जीवन का प्रलोभन देकर इस्लाम धर्म स्वीकार कराकर, अलीना अंसारी नाम रख दिया गया।

इस्लाम स्वीकार कराने धर्म स्वीकार कराने देते थे पन्द्रह-सोलह लाख रूपये

एडीजी एलओ अमिताभ यश नें बताया हिन्दू धर्म के ब्राहम्ण, सरदार अथवा क्षत्रिय की लडकी को इस्लाम स्वीकार कराने पर पन्द्रह-सोलह लाख रूपये, पिछडी जाति की लडकी के लिये दस से बारह लाख रूपयें व अन्य जाति की लड़कियों को आठ से दस लाख रूपये निर्धारित की गई थी ।इस गैंग के सदस्यों के द्वारा लगभग 40 बार इस्लामिक देशों में यात्रा की गईं है।एडीजी अमिताभ यश नें बताया कि इस गैंग के सदस्यों नें खुद के नाम एवं अलग-अलग संस्थाओं के नाम से 40 से भी ज्यादा खाते खुलवाए गए थे, जिनमे लगभग 100 करोड़ रुपये की धनराशि का लेन देन हुआ है । गरीबों असहायों को प्रलोभन और मुकदमे में फँसाने कि धमकी देकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाते थे। इस गैंग के प्रमुख सदस्य छांगुर बाबा, महबूब, पिंकी हरिजन, हाजिरा शंकर, एमेन रिजवी (कथित पत्रकार), सगीर, नीतू रोहरा है।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *