LUCKNOW:दूधिया थूक कर देता था दूध, सीसीटीवी में सामने आई सच्चाई

 -वीडीओ हुआ वायरल, पुलिस नें आंनन फानन में की गिरफ्तारी

– लगे थूक जेहाद बंद करने के नारे, उठी आरोपी पर रासुका लगाने की मांग

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 

लखनऊ। प्रदेश की राजधानी लखनऊ के थाना- गोमतीनगर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। गोमती नगर के पॉश इलाके में एक दूधिया दूध में थूककर घर-घर उसी दूध कर बितरण करता था।इस मामले की सच्चाई तब सामने आई जब गोमती नगर विनय खंड के रहने वाले लव शुक्ला ने सीसी टीवी फुटेज चेक किया।उस दौरान यह घटना सामने आई।इसको देखते ही उनके कान खडे हो गये।हलांकि कमिश्नरेट की गोमतीनगर नगर पुलिस नें आख़िरकार दूध के बर्तन में थूक कर दूध देने वाले दूधिये मो० शरीफ उर्फ पप्पू को गिरफ्तार कर लिया है।

कमिश्नरेट के पूर्वी जोन के थाना- गोमतीनगर में शनिवार को सोशल मीडिया एक्स पर दूध देने वाले दूधिया द्वारा दूध के बर्तन में थूक कर दूध देने का वीडियो वायरल हुआ तो थाना गोमतीनगर पुलिस सक्रिय हुई और लव शुक्ला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर इस मामले के आरोपी मो० शरीफ उर्फ पप्पू पुत्र स्व० मो० बाबू निवासी निजामपुर मल्हौर पुरवा थाना चिनहट उम्र करीब 40 वर्ष को गिरफ्तार किया।पुलिस के मुताबिक मो० शरीफ उर्फ पप्पू को प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश चंद्र तिवारी और उप निरीक्षक मनीष कुमार मिश्रा व सचिन केसरवानी नें गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया आरोपी लोगो को थूक कर दूध देता है।

लव शुक्ला ने गोमती नगर थाने में  शिकायत की,उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि में कहा कि मोहम्मद शरीफ उर्फ पप्पू उनके घर  बीते कई वर्षों से दूध दे रहा था।वह मल्हौर क्षेत्र का निवासी है। वह इलाके के कई घरों में दूध की सप्लाई करता है।लव शुक्ला ने पुलिस को की गईं शिकायत में कहा है कि सुबह के समय ज़ब मैं सीसीटीवी चेक कर रहा था,तो मोहम्मद शरीफ उर्फ पप्पू दूध में थूकते हुए दिखा।जिसे सीसीटीवी वीडियो में देखा जा सकता है। वह डोर बेल बजाता है,जब तक कोई गेट खोलकर बाहर आता है, तब तक वह दूध में थूक देता और फूंक मारता है।वह थूका हुआ दूध हर दिन दे रहा था।इस मामले को लेकर अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने गोमतीनगर थाने में मोहम्मद शरीफ उर्फ पप्पू के विरुद्ध शिकायत की है।इस मामले को लेकर अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी कर कहना है कि गोमती नगर में एक ब्राह्मण परिवार के घर में सालों से दूध देने वाला पप्पू का असली नाम मोहम्मद शरीफ है।उन्होंने अपने समर्थकों के साथ थाने के बाहर थूक जिहाद बंद करो के नारे भी लगाते हुए आरोपी पर रासुका लगाने की मांग की है।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *