- REPORT BY:A.S.CHAUHAN || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ। रविवार की बिजनौर थाना क्षेत्र में सुबह करीब 6 बजे शहीद पथ पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तकनीकी खराबी के कारण खड़े दो डंपरों (BR 28 GB 1973 और BR 28 GB 2045) से एक तेज रफ्तार ट्रक (UP78 HT 0753) टकरा गया। हादसे में दोनों डंपर क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि ट्रक शहीद पथ से उतरकर सर्विस लेन पार करते हुए पास की बाउंड्री वॉल से जा टकराया।ट्रक चालक करण, पुत्र कन्हैयालाल, निवासी मालव, कानपुर नगर, और हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल एंबुलेंस से लोक बंधु अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और क्षतिग्रस्त डंपरों को हाइड्रा की मदद से सुरक्षित स्थान पर हटवाया। ट्रक को सर्विस लेन से हटाने का प्रयास जारी है।घायलों के परिजनों और ट्रक मालिक को सूचित कर दिया गया है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और यातायात सुचारू रूप से चल रहा है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
पारिवारिक विवाद में मारपीट, गर्भवती महिला को भी नहीं बख्शा
रविवार को सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के बावाताल अमौसी में एक पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। शाकिर अली, पुत्र शाबिर अली, ने
थाना सरोजनीनगर में अपने भाई समीर, समीर की पत्नी शबनम और इसरार, पुत्र शाबिर अली, के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। शाकिर के अनुसार, समीर आए दिन उनसे विवाद करता रहता है। रविवार की सुबह करीब 11:15 बजे समीर ने शाकिर और उनकी गर्भवती पत्नी असमीना के साथ गाली-गलौज शुरू की। विरोध करने पर समीर, शबनम और इसरार ने शाकिर और असमीना के साथ मारपीट की। शिकायत के मुताबिक, समीर ने असमीना के गर्भवती होने के बावजूद उनके पेट में लात मारी और उन्हें धक्का देकर गिरा दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और पेट में तेज दर्द हो रहा है।मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने आए सर्वजीत, पुत्र विश्वनाथ, निवासी अनौरा, को भी आरोपियों ने पीटा, जिससे उसे भी चोटें आईं। शाकिर का आरोप है कि सभी आरोपी उन्हें और उनकी पत्नी को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।शाकिर ने थाना सरोजनीनगर में लिखित शिकायत दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गंगादीनखेड़ा में ट्रांसफार्मर से 240 लीटर तेल चोरी, एक महीने के अंदर इसी टांसफार्मर से तेल चोरी की दूसरी घटना
सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा गहरू के मजरा गंगादीनखेड़ा में 100 केवीए ट्रांसफार्मर से अज्ञात चोरों ने 29 जून 2025 की मध्य रात्रि
को ब्लेड से काटकर लगभग 240 लीटर तेल चोरी कर लिया। इस घटना से ट्रांसफार्मर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके चलते क्षेत्र के 8 ट्यूबवेलों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। इससे किसानों को गंभीर असुविधा हो रही है और उनकी फसलों को नुकसान होने की आशंका बढ़ गई है।33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र गहरू के अवर अभियंता विनय कुमार ने बताया कि इस चोरी से विद्युत विभाग को लगभग 20,000 रुपये की राजस्व हानि हुई है। उन्होंने सरोजनी नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर उचित कार्रवाई की मांग की है। विशेष रूप से, यह दूसरी ऐसी
बिजनौर थाने में भूमि धोखाधड़ी का मामला दर्ज,महिला ने लगाया जयंती देवी और शारदा देवी पर धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी का आरोप
आलमबाग की रहने वाली सोनीमाला ने जयंती देवी, उनके पति बसंत, और ब्रोकर शारदा देवी पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस उपायुक्त
(दक्षिणी), कमिश्ररेट लखनऊ को तहरीर सौंपी है। सोनीमाला ने आरोप लगाया कि इन लोगों ने धोखाधड़ी से गलत भूखंड की रजिस्ट्री कराई और अब मुआवजा न मिलने की स्थिति में जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।सोनीमाला, जो कृष्णापल्ली, आलमबाग की निवासी हैं, ने अपनी तहरीर में बताया कि उन्होंने 29 जनवरी 2016 को जयंती देवी से नटकुर, थाना बिजनौर, लखनऊ में 2100 वर्ग फीट का भूखंड (गाटा संख्या-932/1.6200 हेक्टेयर) खरीदा था। यह रजिस्ट्री ब्रोकर शारदा देवी (सिंचाई विभाग की सरकारी कर्मचारी) के माध्यम से हुई थी। हालांकि, 4 सितंबर 2020 को हल्का लेखपाल ने सूचित किया कि उनका भूखंड गाटा संख्या-932 के बजाय गाटा संख्या-963 में है, जहां से आउटर रिंग रोड निकल रही है, और उन्हें मुआवजा नहीं मिलेगा।सोनीमाला ने आरोप लगाया कि जयंती देवी और शारदा देवी ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी की। जब उन्होंने और उनके पिता दयाशंकर ने विक्रेता और ब्रोकर से बात की, तो आरोपियों ने न तो जमीन देने की बात कही और न ही पैसा लौटाने की। इसके बजाय, उन्होंने सोनीमाला और उनकी पुत्री को जान से मारने की धमकी दी। इससे उनका परिवार भयभीत है।सोनीमाला ने पुलिस से जयंती देवी, उनके पति बसंत (नटकुर, बिजनौर) और शारदा देवी (एलडीए कॉलोनी, कानपुर रोड) के खिलाफ उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। तहरीर के साथ रजिस्ट्री और लेखपाल की रिपोर्ट संलग्न की गई है।पुलिस ने तहरीर को सीसीटीएनएस पर दर्ज कर लिया है, और मामले की जांच शुरू कर दी है।
बिजनौर के श्यामनगर चोरी, रिपोर्ट दर्ज
बिजनौर थाना क्षेत्र के श्यामनगर,मुल्लाहीखेड़ा नटकुर निवासी अनिल तिवारी के घर में 04 जुलाई 2025 को शाम करीब 4:30 बजे चोरी की घटना सामने आई है। घटना के समय अनिल तिवारी निजी कार्य से हरियाणा के रेवाड़ी में थे। उनके पड़ोसी अरुण प्रकाश मिश्रा ने घर की जांच कर चोरी की पुष्टि की और 112 नंबर पर सूचना दी।अनिल तिवारी ने थानाध्यक्ष, बिजनौर को तहरीर सौंपकर प्राथमिकी दर्ज करने और उचित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों का पता लगा रही हैं।
गाँधीनगर में पुरानी रंजिश के चलते जानलेवा हमला
बिजनौर थाना क्षेत्र के गाँधीनगर में 9 मई 2025 की रात करीब 9:30 बजे पुरानी रंजिश के कारण आकाश पुत्र कमलनाथ और उनकी पत्नी मधू पर करन पुत्र पदम नाथ, अजय कुमार और बृजकुमार पुत्रगण धीरजनाथ, तथा शनी पुत्र राजू नाथ ने जानलेवा हमला किया। हमले में आकाश, उनकी पत्नी मधू, और गर्भवती नीलू पत्नी श्यामू को गंभीर चोटें आईं। बीच-बचाव करने आए पुष्पेंद्र को भी चोटें आईं, और आकाश का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। मधू और नीलू की हालत नाजुक है, और उनका इलाज लोकबंधू अस्पताल, आशियाना, लखनऊ में चल रहा है। थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
बंथरा में महिला पर मारपीट गाली-गलौज, रिपोर्ट दर्ज
बंथरा थाना क्षेत्र के ग्राम ऐन में 1 मई 2025 को सुबह करीब 8:30 बजे एक महिला के साथ मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। प्रेमचंद गौतम, पुत्र झगडू निवासी ग्राम ऐन थाना बंथरा ने थाना प्रभारी को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी पत्नी विजय कुमारी पर गांव की ही निवासी हिमांशी, पुत्री संजय गौतम, ऊषा, पत्नी संजय गौतम, और हिमांशी की चाची ने गांव के रास्ते में अनायास गंदी गालियां दीं और लात-घूंसों से मारपीट की। इस घटना में विजय कुमारी को आंतरिक चोटें आई हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही हैं।
अट्ठाइसा क्षत्रिय चेतना समिति की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
रविवार को अट्ठाइसा क्षत्रिय चेतना समिति, लखनऊ की कार्यकारिणी की एक आवश्यक बैठक रघुनाथ एकेडमी विद्यालय, दारोगाखेड़ा में
समिति के संरक्षक डॉ. अशोक सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक में निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए:वर्ष 2024 में गठित तदर्थ समिति वर्ष 2027 तक नियमित रूप से कार्य करेगी।उत्तर प्रदेश रजिस्टार सोसायटी में विधिवत पंजीकरण के पश्चात समिति का खाता किसी राष्ट्रीयकृत बैंक में शीघ्र खोला जाएगा, जिसमें सदस्यता शुल्क जमा किया जाएगा।वर्ष 2025 में विद्यार्थियों एवं बुजुर्गों का सम्मान समारोह तथा शस्त्र पूजन का कार्यक्रम विजय दशमी को पूर्ववत आयोजित होगा।महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।समिति का वाट्सएप ग्रुप समय-समय पर महत्वपूर्ण जानकारी के साथ अपडेट किया जाएगा, जैसा कि अध्यक्ष डॉ. अशोक सिंह ने सुझाव दिया।गांव स्तर पर नियुक्त प्रतिनिधियों के सहयोग से सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। प्रत्येक 5 वर्ष के लिए सदस्यता शुल्क 500 रुपये रखा गया, जो ऐच्छिक होगा।ग्राम स्तर पर प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता अभियान के तहत 12 जुलाई 2025 को ग्राम सभा नारायनपुर और अमावां में गांव प्रतिनिधियों के साथ भ्रमण कर अभियान का शुभारंभ होगा।कार्यक्रम के अंत में समिति के पंजीकरण कार्य के लिए शरद सिंह अमौसी, अवध प्रेस क्लब के निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्ष अरविंद सिंह चौहान बनी को हार्दिक बधाई दी गई।बैठक में समिति के वरिष्ठ सदस्य सूर्यपाल सिंह, संरक्षक डॉ. अशोक सिंह, अध्यक्ष डॉ. दिनेश सिंह, महामंत्री कर्नल जितेंद्र सिंह, जे.पी. सिंह चौहान, एडवोकेट दिनेश सिंह, एडवोकेट कप्तान सिंह, अशोक सिंह, बृजपाल सिंह, मीडिया प्रभारी अरविंद सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष रामबाबू सिंह सहित अन्य पदाधिकारी और सक्रिय सदस्य उपस्थित थे।
