-सुरक्षा के रहे कड़े इन्तजाम,पुलिस जुलूस के रास्तो पर रही मुस्तैद
- REPORT BY:ANUPAM MISHRA || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ ।मोहनलालगंज व निगोहां क्षेत्र में रविवार को हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की याद में ताजिये का जुलूस निकाला गया।
जुलूस के दौरान मुस्लिम समाज के हुसैनी सौगवारों ने मातम मनाया और इमाम हुसैन की शहादत का मकसद बयान किया।इस मौके पर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए।पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हज़रत इमाम हुसैन ने अपने 72 साथियों के साथ यज़ीदी फौज के साथ लड़ते हुए हक व इंसाफ के लिए शहादत दे दी थी।कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच मोहनलालगंज व निगोहां में बड़ी तादाद में मुस्लिमों ने ताजिये जुलूस निकाल कर अपने गम का इजहार किया।मोहनलालगंज में मऊ गांव से निकाला गया जुलूस मोहनलालगंज कस्बा होते हुये निशा ढाबे के पास पहुंचा,जहां ताजियों को एकत्रित करने के बाद दफन किया गया।
डीसीपी दक्षिणी निपुण अग्रवाल ने मौके पर पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक को ताजिया जूलूस को सकुशल निपटवाने के निर्देश दिये।निगोहां गांव में भी ताजिये का जुलूस निकाला गया।दोनो ही जगह जुलूस के दौरान हुसैन की याद में बच्चे से लेकर बड़े सभी सौंगवारों ने मातम मनाया। इस दौरान मातमी जुलूस में सौंगवारों ने हैरत भरे करतब भी दिखाए।किसी ने शरीर पर बिजली की रॉड को तोड़कर खुद को चोट पहुंचाई।देर शाम ताजियों को दफन किया गया।
मोहर्रम के जुलूस के दौरान मोहनलालगंज क्षेत्र में इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह व निगोहां में थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी भारी पुलिस बल के साथ मुश्तैद रहे।सिसेंडी,कनकहा,मीरानपुर,मदारीखेड़ा,उतरावां,डीहा,कांटा, मीरखनगर में भी ताजिये का जूलूस निकला गया।देर शाम सभी जगह शांतिपूर्ण ढंग से ताजियो को दफन किया गया।
बैखोफ बदमाशो ने दुकानदार की पिटाई कर बाइक व नगदी छीनी
-नगराम थाना क्षेत्र में बैखोफ बदमाशो ने दुकानदार की पिटाई कर बाइक व दो हजार रूपये की नगदी छीनकर हुये फरार
लखनऊ से इंदिरानहर के रास्ते बाइक से घर जा रहे दुकानदार की नगराम थाना क्षेत्र में बीते शनिवार की देर रात बैखोफ बदमाशो ने पिटाई कर बाइक व दो हजार रूपये की नगदी छीनकर भाग निकले।घटना के बाद पीड़ित दुकानदार ने पुलिस कंट्रोल रूम पर घटना की सूचना दी।जिसके बाद थाना प्रभारी ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर जांच।पड़ताल की।पीड़ित दुकानदार की तहरीर पर पुलिस दो अज्ञात बदमाशो पर मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुट गयी है।रायबरेली जनपद के शिवगढ थाना क्षेत्र के चितवनिया निवासी विपिन चौरसिया ने पुलिस से शिकायत करते हुये बताया उन्होने लखनऊ के सुशान्त गोल्फ सिटी में स्थित प्लासियो माल के पास पान मसाले की दुकान खोल रखी है.शनिवार की देर रात दुकान बंदकर अपनी अपाचे बाइक से इंदिरानगर के किनारे बनी पटरी से अपने घर जा रहा था जैसे ही वो नगराम के अचलीखेड़ा बैराज के पास पहुंचा था तभी बाइक से आये दो नकाबपोश बदमाशो ने उसे रोक लिया और लोहे की राड से पिटाई कर बाइक व जेब में पड़े दो हजार रूपये छीनकर भाग निकले।जिसके बाद मौके से पुलिस कन्ट्रोल रूम पर फोन कर घटना की सूचना पुलिस को दी।थाना प्रभारी विवेक कुमार चौधरी ने बताया पीड़ित दुकानदार की तहरीर पर अज्ञात दो बदमाशो पर लूट की धारा समेत अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।
