मोहनलालगंज:दबंगो की पिटाई से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत,क्लिक करें और भी खबरें

-पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, आलाकत्ल बरामद 

  • REPORT BY:ANUPAM MISHRA || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 

लखनऊ।मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के जैतीखेड़ा गांव में तीन दिन पहले रंजिश में दबंगो की पिटाई में घायल युवक की शनिवार की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गयी।पुलिस ने दो हत्यारोपियो को आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।वही फरार अन्य आरिपियो की तलाश पुलिस तलाश में जुट गयी है।ज्ञात हो मोहनलालगंज के जैतीखेड़ा गांव निवासी रामू व उसके भाई दिनेश की बीते गुरूवार की देर रात रंजिश में चचेरे भाई गया व गनेश ने अपने परिवार के कृष्ण,कुसुम,चंद किरन के साथ मिलकर लाठी से पिटाई कर घायल कर दिया था।जिसके बाद परिजन दोनो को इलाज के लिये सीएचसी लेकर गये थे।जहां डाक्टर ने रामू की हालत गम्भीर देखते हुये इलाज के लिये ट्रामा सेंटर रेफर किया था।जिसके बाद परिज‌न गम्भीर रूप से घायल रामू को इलाज के लिये निजी अस्पताल ले गये थे।जहां शनिवार की देर रात इलाज के दौरान रामू की मौत हो गयी।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिये भेजा था।इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह ने बताया पीड़ित पत्नी रेनू की तहरीर पर पांच आरोपियो पर हत्या के प्रयास की धारा में मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियो गया व गणेश को आलाकत्ल लाठी के साथ गिरफ्तार किया गया था।घायल रामू की मौत के बाद दर्ज मुकदमें को हत्या में तरमीम कर फरार अन्य आरोपियो की तलाश तेज कर दी गयी है।

शराबी पति ने डंडे से पत्नी को जमकर पीटा,हालत गम्भीर

मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के अहमदखेड़ा गांव में शनिवार की रात शराब के लिये घर का सामान बेचने से नशेड़ी पति को मना करना पत्नी को महंगा पड़ गया।नाराज पति ने डंडे से पत्नी की जमकर पिटाई कर मरणासन्न कर दिया।पड़ोसियो की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गम्भीर रूप से घायल पत्नी को इलाज के लिये ट्रामा टू भेजने के साथ ही आरोपी पति को हिरासत में लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहनलालगंज के उत्तरगांव मजर अहमदखेड़ा गांव में मजदूर मतोले अपनी पत्नी बिटोला(35वर्ष) व चार बच्चो के साथ रहता है।बच्चो ने पुलिस से बताया पिता मतोले अत्यधिक शराब पीने के आदी है ओर शराब के लिये वो घर का सामान तक बेच देते है।मां बिटोला से बीते शनिवार की रात पिता मतोले का विवाद हो गया जिसके बाद पिता ने डंडे से बुरी तरह मां की पिटाई कर मरणासन्न कर दिया।चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियो ने पुलिस को सूचना दी।जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस घायल महिला इलाज को इलाज के लिये मोहनलालगंज सीएचसी लेकर गयी।जहां मौजूद डाक्टर ने महिला की हालत गम्भीर देखते हुये ट्रामा टू रेफर कर दिया।जिसके बाद परिजन एम्बुलेंस की मदद से महिला को इलाज के ट्रामा टू लेकर गये।जहां भर्ती कर महिला का इलाज जारी है ओर हालत गम्भीर बनी हुयी है।इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह ने बताया पत्नी पर जा‌नलेवा हमला करने के आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है।परिजनो के तहरीर देने पर मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

बच्चो के झगड़े में पिता को डंडे से पीटा,मुकदमा दर्ज

निगोहां थाना क्षेत्र के मीरानपुर गांव निवासी सत्यनाम ने पुलिस से शिकायत करते हुये बताया खेल खेल में बेटे से बीते शुक्रवार को गांव के सत्यनाम व सुजीत से कहासुनी हो गयी थी।जिसके बाद दोनो के पिता सीताराम ने घर आकर गाली गालौज करते हुये जान से मारने की धमकी दी थी।जिसके बाद रात आठ बजे के करीब सुजीत,सुमित,अमित ने अपने पिता के साथ मिलकर लाठी डंडो से बुरी तरह पिटाई कर घायल कर दिया ओर मौके से भाग निकले।थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी ने बताया पीड़ित की तहरीर पर चार आरोपियो पर मारपीट समेत अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी हैं।

कार की टक्कर से बाइक सवार घायल

मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के गोपालखेड़ा पुल के पास बीते शनिवार की शाम तेज रफ्तार कार ने अपाचे बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।दुर्घटना में बाइक चला रहा युवक टिगनू निवासी जरहरा थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी घायल हो गया।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घायल युवक टिगनू को इलाज के लिये सीएचसी लेकर गयी।जहां डाक्टर ने घायल युवक को भर्ती कर प्राथमिक उपचार शुरू किया।सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजन घायल युवक को आगे के इलाज के लिये बाराबंकी स्थित घर लेकर गये।इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह ने बताया घायल युवक के परिजनो के तहरीर देने पर मुकदमा दर्ज कर कार समेत चालक के विरूद्व कार्यवाही की जायेगी।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *